दिल्ली में 8 दिन में महीने भर जितनी बारिश:राजस्थान-मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, बारिश-लैंडस्लाइड से अमरनाथ यात्रा खत्म
दिल्ली में लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है। 8 अगस्त का दिन पिछले दो साल में अगस्त का सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन रहा। शनिवार को दिल्ली में 98.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले अगस्त में इतनी ज्यादा बारिश 2024 में हुई थी। तब महीने के पहले दिन ही 100.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। दिल्ली में इस साल अगस्त में कुल बारिश 225.7 मिमी हो गई। जबकि अगस्त में सामान्य तौर पर पूरे महीने 233.1 मिमी बारिश होती है। यानी इस बार 8 दिनों में ही सामान्य मासिक बारिश का आंकड़ा लगभग पूरा हो गया। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। उधर जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा तय समय से 20 दिन पहले रोक दी गई है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण रास्ते खराब हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया। अब जो जत्थे यात्रा पर हैं, उन्हीं की यात्रा पूरी कराई जाएगी। नए जत्थे नहीं भेजे जाएंगे। अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबर हटके- महिला के जूते सूंघने आता था शख्स:बादल देखने की नौकरी, ₹8.5 लाख सैलरी; AI एक्ट्रेस बनी स्टार, असली एक्टर टेंशन में
मलेशिया में एक युवक कई दिनों से फ्लैट के बाहर रखे जूतों को सूंघ रहा था। वहीं, चीन के हेनान में बादल देखने की नौकरी निकली है। उधर, चीन में AI से बनी वर्चुअल एक्ट्रेस ने असली एक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है। उत्तराखंड में रहने वाले शख्स ने सिंगल सीटर फ्लाइंग कार बनाया है। वहीं, इंग्लैंड के समुद्र किनारे डूबे एक जहाज के मलबे से 162 साल पुरानी गिनीज बीयर की बोतल मिली है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











