World Record SUV: एमजी मेजेस्टर ने 300 फीट तक खींची 406 टन वजनी ट्रेन, बना गिनीज रिकॉर्ड
World Record SUV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया 20 अप्रैल को भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम SUV MG Majestor SUV लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही यह SUV एक अनोखे स्टंट के चलते चर्चा में आ गई है। कंपनी ने जम्मू-कश्मीर में एक चालू रेलवे ट्रैक पर 406.4 टन वजनी ट्रेन को 300 फीट से अधिक दूरी तक खींचकर Guinness World Records में अपना नाम दर्ज कराया है। यह उपलब्धि किसी SUV द्वारा अब तक की सबसे भारी ट्रेन खींचने का रिकॉर्ड है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए इस्तेमाल की गई SUV एक स्टॉक प्रोडक्शन यूनिट थी, जिसमें किसी तरह का खास बदलाव नहीं किया गया था। इसमें 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215 hp की पावर और 278 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और तीन लॉकिंग डिफरेंशियल दिए गए हैं, जो इसे बेहतर ट्रैक्शन और ताकत प्रदान करते हैं।
गिनीज रिकॉर्ड का इतिहास
सबसे भारी ट्रेन खींचने की कैटेगरी पहले आमतौर पर इंसानों की ताकत से जुड़ी रही है। 1999 में Juraj Barbarič ने 1,000 टन वजनी ट्रेन को खींचकर यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन MG के इस प्रयास के साथ पहली बार किसी SUV ने इस कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है।
प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री
MG Majestor SUV को कंपनी की D+ सेगमेंट की प्रीमियम पेशकश के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह मॉडल कंपनी की मौजूदा SUV MG Gloster से ऊपर की कैटेगरी में आएगा। इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बड़ी, पावरफुल और फीचर-रिच SUV की तलाश में हैं।
लॉन्च से पहले बना चर्चा में आई
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और पूरी लॉन्च डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस रिकॉर्ड ने SUV के प्री-लॉन्च कैंपेन को मजबूत कर दिया है। आजकल ऑटोमोबाइल कंपनियां लॉन्च से पहले ऐसे अनोखे स्टंट्स के जरिए अपनी गाड़ियों की ताकत दिखाने की कोशिश करती हैं। Tata Motors जैसे ब्रांड्स भी पहले अपने मॉडल्स के प्रमोशन के लिए इसी तरह के प्रयोग कर चुके हैं।
(मंजू कुमारी)
Shubman Gill खेल के ब्रिलियंट स्टूडेंट, GT के कोच विजय दहिया ने की तारीफ
Shubman Gill: गुजरात टाइटंस (GT) के सहायक कोच विजय दहिया ने कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की. उन्होंने गिल को खेल का एक ब्रिलियंट स्टूडेंट बताया और उनकी कप्तानी को शानदार बताया.
The post Shubman Gill खेल के ब्रिलियंट स्टूडेंट, GT के कोच विजय दहिया ने की तारीफ appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















