Responsive Scrollable Menu

सरकारी कर्मचारियों की आ गई मौज! 8th Pay Commission में निकली भर्ती; घर बैठे ऑनलाइन भरें फॉर्म

8th Pay Commission: सरकारी नौकरी करने वालों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है. 8वें वेतन आयोग ने अपनी टीम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आयोग की ओर से विभिन्न श्रेणियों में विशेषज्ञों और प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्तियां पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड हैं यानी कि अनुबंध के आधार पर की जाएंगी.

आयोग की वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन 

10 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य आयोग के जटिल कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना और कर्मचारियों के वेतन ढांचे में सुधार के लिए सटीक सुझाव तैयार करना है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग की ओर से मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में आवेदन मांगे गए हैं. पहली श्रेणी सीनियर कंसल्टेंट की है, जिन्हें फुल टाइम काम करने पर हर महीने 1,80,000 रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा. दूसरी श्रेणी कंसल्टेंट की है, जिनके लिए 1,20,000 रुपये तक का वेतन निर्धारित किया गया है. वहीं, तीसरी श्रेणी यंग प्रोफेशनल्स की है, जिन्हें 90,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. आयोग ने उन लोगों के लिए भी विकल्प खुला रखा है जो महीने में केवल कुछ दिन काम करना चाहते हैं.

पार्ट टाइम काम करने वालों की बात करें तो उनके लिए 12 दिन और 6 दिन के हिसाब से अलग-अलग वेतन तय किया गया है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस वेतन के अलावा किसी भी तरह का महंगाई भत्ता, आवास या मेडिकल सुविधा नहीं दी जाएगी.

क्या होगा काम का स्वरूप और जिम्मेदारियां?

चयनित होने वाले कंसल्टेंट्स को आयोग के बेहद महत्वपूर्ण और गोपनीय कार्यों में सहयोग देना होगा. उनका मुख्य काम विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन के मौजूदा ढांचे की समीक्षा करना होगा. इसके अलावा उन्हें अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों से डेटा इकट्ठा करना होगा और उसका बारीकी से विश्लेषण करना होगा. आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कानूनी रिसर्च, एचआर संबंधी अध्ययन और ग्रेजुअटी व बोनस जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों की राय की जरूरत होगी. इन प्रोफेशनल्स को यह भी अनुमान लगाना होगा कि वेतन वृद्धि का सरकारी खजाने पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा.

आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

8वें वेतन आयोग ने साफ कर दिया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. किसी भी तरह का फिजिकल फॉर्म या डाक से भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा. इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां दिए गए निर्धारित लिंक पर क्लिक करना होगा. फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई उम्र सीमा और अनुभव की शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए क्योंकि हर पद के लिए पात्रता अलग-अलग है.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, रिपोर्ट से लेकर सैलरी बढ़ोतरी तक सामने आई ये जानकारी

इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

चूंकि यह काम देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए आयोग ने काम की शर्तों को काफी सख्त रखा है. नियुक्त किए गए सभी कंसल्टेंट्स को आधिकारिक गोपनीयता बनाए रखनी होगी. उन्हें काम के दौरान मिलने वाली किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने की अनुमति नहीं होगी. काम के घंटों और छुट्टियों के मामले में भी आयोग के नियम लागू होंगे. अनुबंध की अवधि एक निश्चित समय के लिए होगी, जिसे आयोग की जरूरत के हिसाब से घटाया या बढ़ाया जा सकता है. प्रोफेशनल कंडक्ट और अनुशासन का पालन न करने पर अनुबंध को बीच में भी समाप्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन से लेकर DA में बढ़ोतरी तक, 8वें वेतन को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट

Continue reading on the app

भारत की ओर से चिकित्सा सहायता खेप रवाना, ईरान के राजदूत ने जताया आभार

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के लोगों की ओर से दान में दी गई चिकित्सा सामग्रियों की दूसरी खेप को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के लिए रवाना कर दिया गया है। यह कदम मानवीय सहायता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत उठाया गया है।

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने एक्स पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है। उन्होंने इसके जरिए भारत के लोगों और सरकार का आभार जताया। 3 मिनट के इस वीडियो में सहायता सामग्री की लोडिंग और ट्रक से रवानगी दिखाई गई है।

उन्होंने कहा, ये मेरा कर्तव्य है कि मैं भारत सरकार और भारतीयों का निस्वार्थ भाव से भेजी गई सहायता सामग्री के लिए आभार जताऊं। उनके स्वैच्छिक दान की मदद से हमने जरूरी मेडिकल उपकरण और सामान खरीदे हैं। भारत सरकार और यहां के नागरिकों ने दर्शा दिया है कि मुश्किल समय में वो हमारी मदद को तैयार हैं। उन्होंने जता दिया है कि वो भरोसे के लायक और सहृदयी हैं।

यह सहायता उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भेजी गई है, जो ईरान संघर्ष परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुए हैं। इस खेप में आवश्यक दवाइयां, मेडिकल उपकरण और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सामग्री शामिल हैं।

भारत ने पहले भी चिकित्सा सहायता की एक खेप भेजी थी, जिसे प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया गया। दूसरी खेप का प्रेषण इस बात का संकेत है कि भारत मानवीय संकट के समय मित्र देशों के साथ खड़ा रहने की अपनी नीति पर कायम है।

इस तरह की सहायता न केवल आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाती है, बल्कि देशों के बीच मानवीय और कूटनीतिक संबंधों को भी मजबूत करती है।

भारत ने लगातार यह दोहराया है कि वह वैश्विक स्तर पर मानवीय सहायता और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा, खासकर तब जब किसी देश को चिकित्सा और आपात सहायता की आवश्यकता हो।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: हर मैच में आया करो… पत्नी नहीं, ये है संजू सैमसन का लकी चार्म, शतक ठोकते ही लिया नाम

Sanju Samson vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का पहला शतक संजू सैमसन के बल्ले से निकला. उन्होंने ये पारी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली. इस पारी के बाद उन्होंने एक मजेदार बयान भी दिया. Sat, 11 Apr 2026 21:49:43 +0530

  Videos
See all

Iran vs USA: ईरान ने अमेरिका को घेरा! #shorts #justiceforinnocents #iranvsusa #iranamericawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:00:43+00:00

Israeli and Lebanese officials are set to meet in Washington, DC on Tuesday to begin talks. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:00:53+00:00

Iran vs USA: शांति वार्ता पर संकट! #shortsvideo #islamabadtalks #iranamericawar #middleeastcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:03:51+00:00

Islamabad Talks: पाकिस्तान को झटका, नहीं बनी बात! #shorts #islamabadtalks #iranamericatension #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T17:02:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers