Responsive Scrollable Menu

भारत की ओर से चिकित्सा सहायता खेप रवाना, ईरान के राजदूत ने जताया आभार

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के लोगों की ओर से दान में दी गई चिकित्सा सामग्रियों की दूसरी खेप को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के लिए रवाना कर दिया गया है। यह कदम मानवीय सहायता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत उठाया गया है।

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने एक्स पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है। उन्होंने इसके जरिए भारत के लोगों और सरकार का आभार जताया। 3 मिनट के इस वीडियो में सहायता सामग्री की लोडिंग और ट्रक से रवानगी दिखाई गई है।

उन्होंने कहा, ये मेरा कर्तव्य है कि मैं भारत सरकार और भारतीयों का निस्वार्थ भाव से भेजी गई सहायता सामग्री के लिए आभार जताऊं। उनके स्वैच्छिक दान की मदद से हमने जरूरी मेडिकल उपकरण और सामान खरीदे हैं। भारत सरकार और यहां के नागरिकों ने दर्शा दिया है कि मुश्किल समय में वो हमारी मदद को तैयार हैं। उन्होंने जता दिया है कि वो भरोसे के लायक और सहृदयी हैं।

यह सहायता उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भेजी गई है, जो ईरान संघर्ष परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुए हैं। इस खेप में आवश्यक दवाइयां, मेडिकल उपकरण और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सामग्री शामिल हैं।

भारत ने पहले भी चिकित्सा सहायता की एक खेप भेजी थी, जिसे प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया गया। दूसरी खेप का प्रेषण इस बात का संकेत है कि भारत मानवीय संकट के समय मित्र देशों के साथ खड़ा रहने की अपनी नीति पर कायम है।

इस तरह की सहायता न केवल आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाती है, बल्कि देशों के बीच मानवीय और कूटनीतिक संबंधों को भी मजबूत करती है।

भारत ने लगातार यह दोहराया है कि वह वैश्विक स्तर पर मानवीय सहायता और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा, खासकर तब जब किसी देश को चिकित्सा और आपात सहायता की आवश्यकता हो।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

महाराष्ट्र में टला बड़ा हादरा, हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर

Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश होने से बाल-बाल बच गया. इस घटना ने एक बार फिर से महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन हादसे की याद दिला दी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. उनके हेलीकॉप्टर के लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड बनाया गया था, लेकिन हेलीकॉप्टर की हैलीपैड की जगह कार पार्किंग में लैंडिंग हुई.

हेलीपैड को छोड़ कार पार्किंग में उतरा हेलीकॉप्टर

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री भुजबल का हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के चलते हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में उतरा. तकनीकी गड़बड़ी के चलते हेलीकॉप्टर हेलीपैड को मिस कर गया. उसके बाद उसे कार पार्किंग में लैंड कराया गया. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि राज्य में यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इसी साल 28 जनवरी को बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया था. जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की जान गई थी. इस घटना से महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया था.

Continue reading on the app

  Sports

चौथा अंपायर बना दिल्ली की हार की वजह? चेन्नई की जीत, अंपायर से जबरदस्त बहस

आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया. इसी के साथ वह सीजन में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रही. इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. Sat, 11 Apr 2026 23:43:24 +0530

  Videos
See all

US and Iran hold direct talks in Pakistan aimed at ending the war | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:09:08+00:00

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav: खेसारी नम्रता के जोड़ी...भोजपुरी में ब्लास्ट | Bhojpuri Bulletin #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:48:26+00:00

'Sunetra Pawar की ओर से चुनाव प्रचार के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है'.. Supriya Sule ने दिया बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:44:07+00:00

Asha Bhosle अस्पताल में भर्ती, ब्रिच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज | Breaking News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:43:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers