Bihar New CM: कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? जदयू नेता ने कर दिया साफ
Bihar New CM: नीतीश कुमार जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले हैं. अब बिहार की सत्ता कौन संभालेगा और कौन नया सीएम होगा? इसकी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों से लेकर देश भर मेें शुरू हो गईं हैं. इस बीच, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की है, जिस वजह से राजनीतिक अटकलें बढ़ गईं हैं.
दरअसल, अगले दो दिन के अंदर-अंदर बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होना है, जिस वजह से एनडीए में माथापच्ची तेज हो गई है. वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो रही है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जा रही है.
सम्राट-सिन्हा ने नीतीश से की मुलाकात
एक दिन पहले यानी शनिवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और कैबिनेट मंत्री लखेंद्र रौशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. खबरे हैं कि नीतीश 14 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके एक दिन बाद ही यानी 15 अप्रैल को नई सरकार सत्ता संभाल लेगी. बिहार में सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की आखिरी बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में विभिन्न अहम फैसले लिए जा सकते हैं.
जदयू की निशांत को CM बनाने की मांग
बिहार में नए सीएम को लेकर राजनीतिक पारा ऊपर पहुंच गया है. जदयू के कार्यकर्ता निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग की जा रही है. रविवार को जदयू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में पटना में पोस्टर लगाए हैं. पोस्टरों में लिखा था- बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल और न ही फिर से दंगा फसाद चाहिए, बिहार को नीतीश कुमार की परछाई स्वरूप युवा जनसेवक निशांत कुमार चाहिए. नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा. नीतीश सेवक मांगे निशांत.
BJP तय करेगी मुख्यमंत्री का नाम: विजय चौधरी
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस खत्म कर दिया है. उनका कहना है कि नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ही करेगी. भाजपा की अपनी आतंरिक प्रक्रिया है, जिसके तहत ही नए सीएम का नाम तय किया जाएगा.
एनडीए विधायक दल की मीटिंग में नए सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
उन्होंने बताया कि एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम का चयन किया जाएगा. सभी सहयोगी दलों की सहमति होगी. 14 अप्रैल को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की स्थिति अभी साफ नहीं है. मंत्री ने साफ-साफ कहा कि बैठक जरूर होगी लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.
नीतीश के मार्गदर्शन में ही चलेगी बिहार की नई सरकार: झा
तमाम खींचतान के बीच जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने साफ किया है कि भले ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर न रहें लेकिन नई सरकार उनकी लीडरशिप में ही काम करेगी. उन्होंने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की वजह से ही 2025 में अपना जनादेश एनडीए को दिया. उनकी नीतियां ही आगे की सरकार की दिशा तय करेगी.
इस दिन ही इस्तीफा क्यों दे रहे हैं नीतीश कुमार
बाबा साहब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस खास अवसर पर राजकीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसमें नीतीश कुमार अंतिम बार मुख्यमंत्री के रूप में शामिल होंगे. इसी कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे देंगे. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 14 अप्रैल को ही नीतीश क्यों सीएम पद से इस्तीफा दे रहे हैं तो बता दें, हिंदू मान्यता के अनुसार, 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो रहा है और खरमास के बाद ही नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ कहा जाता है.
Asha Bhosle Death: भागकर की शादी, ससुराल में झेली हिंसा बेटी की खुदकुशी-बेटे की मौत, संघर्षों भरी रही आशा भोसले की जिंदगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















