Responsive Scrollable Menu

'कपड़े उतार दूंगी' वाले बयान पर पूनम पांडे को पापा ने मारा था जोरदार थप्पड़, बोले- 'ब्राह्मण की बेटी होकर...'

Poonam Pandey Father Slapped Her: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर अपने पुराने विवादों को लेकर चर्चा में आ गई हैं. जी हां, साल 2011 में ICC Cricket World Cup 2011 के दौरान दिया गया उनका एक बयान आज भी लोगों को याद है, जब उन्होंने ऐलान किया था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है, तो वह अपने कपड़े उतार देंगी. उस समय ये बयान सोशल मीडिया और मीडिया दोनों में जबरदस्त सुर्खियों में रहा और इसकी वजह से उन्हें भारी आलोचना का सामना भी करना पड़ा. इसी बीच उन्हने इस विवाद पर अब खुलकर बात की है. 

लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना था

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की और बताया कि उस समय वह मानसिक रूप से एक ऐसे दौर से गुजर रही थीं, जहां उन्हें हर हाल में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना था. उन्होंने कहा कि वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे कैसे बढ़ना है. किंगफिशर और ग्लैडरैग्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से जुड़ी होने के बावजूद उन्हें वैसी सफलता और मौके नहीं मिल पा रहे थे, जिनकी उन्हें उम्मीद थी.

बिना अंजाम सोचे दिया था बयान

पूनम ने बताया कि यह विवादित बयान उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन आवेश में आकर दे दिया था. उस समय वह काफी फ्रस्ट्रेट थीं और बिना अंजाम सोचे उन्होंने सोशल मीडिया पर ये घोषणा कर दी. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनका यह फैसला बेहद बचकाना था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस पर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा.

वादे को पूरा करने के लिए मांगी थी इजाजत

मामला तब और गंभीर हो गया जब यह विवाद कानूनी रूप ले बैठा. पूनम पांडे ने बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज होने लगे, जिससे वह काफी डर गई थीं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपने वादे को पूरा करने के लिए Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) से अनुमति लेने भी गई थीं, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली.

पिता ने गुस्से में मारा था पूनम को थप्पड़

इस पूरे विवाद का असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ा. पूनम ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार को इस बयान के बारे में पहले से कुछ नहीं बताया था. जब उनके पिता को अखबार के जरिए इस बारे में पता चला, तो वह बेहद नाराज हो गए. उन्होंने गुस्से में आकर पूनम को थप्पड़ मार दिया और परिवार की प्रतिष्ठा को लेकर कड़ी नाराजगी जताई. उनके मुताबिक, परिवार में यह सवाल उठने लगे कि एक ब्राह्मण परिवार की बेटी ऐसा बयान कैसे दे सकती है. इतना ही नहीं, उनके भविष्य और शादी को लेकर भी चिंता जताई जाने लगी. पूनम ने यह भी बताया कि उनकी मां ने भी इस बात को लेकर उन्हें डांटा और मारा-पीटा.

बेबी बंप के साथ तस्वीरें

पूनम पांडे का नाम अक्सर विवादों से जुड़ा रहा है. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिनसे वह सुर्खियों में आईं. हाल ही में उन्होंने एक और विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर लोगों को चौंका दिया. बाद में उन्होंने खुलासा किया कि यह April Fools' Day के मौके पर किया गया एक प्रैंक था.

अपनी मौत की झूठी खबर

इसके अलावा, साल 2024 में भी पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर सनसनी मचा दी थी, जिसमें उन्होंने Cervical cancer से मौत का नाटक रचा था. इस घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और लोगों ने उनकी इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बताया.

ये भी पढ़ें: 'गंदी बात' एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं युजवेंद्र चहल, तानिया चटर्जी ने सरेआम दिखाया सबूत

Continue reading on the app

हरिवंश को फिर डिप्टी स्पीकर बनाने की तैयारी, विपक्ष बोला- इतनी जल्दी किस बात की

हरिवंश को फिर से राज्यसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। उन्होंने 10 अप्रैल को ही सांसद के तौर पर शपथ ली थी। इस बार वह मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा पहुंचे हैं। पहले वह जेडीयू के सांसद के तौर पर थे, लेकिन इस बार नीतीश कुमार की पार्टी से उन्हें मौका नहीं मिला था।

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने अचानक बदला IPL 2026 का शेड्यूल, इन 2 मुकाबलों की तारीख और वेन्यू पर बड़ा ऐलान

BCCI ने पहले टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मुकाबलों के शेड्यलू का ऐलान किया था, जिसके बाद पूरे सीजन का कार्यक्रम सामने आया था. मगर अब अचानक ही बोर्ड ने चेन्नई और गुजरात के बीच खेले जाने वाले 2 मुकाबलों की तारीख बदल दी है. Mon, 13 Apr 2026 19:14:13 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle के अंतिम दर्शन में पहुंचीं मेयर ऋतु तावड़े #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:39:53+00:00

Bhaiyaji Kahin : Uttar Dinajpur में से पूरे बंगाल का मूड समझें! | West Bengal Polls | SIR | Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:40:06+00:00

"हम चाहते है की जंग ना हो..शांति बनी रहे.." | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:38:32+00:00

Asha Bhosle Last Rites | ओम शांति आशा ताई… बहुत याद आएंगी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:40:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers