कैंसर का पता अक्सर लास्ट स्टेज पर ही क्यों चलता है? जानिए वो आम सी दिखने वाली वजहें जो बन सकती हैं जानलेवा
Cancer: दुनिया की बड़ी आबादी आज कैंसर जैसी खतरानक बीमारी का शिकार है, जिसका इलाज लास्ट स्टेज काफी हद तक मुश्किल है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैंसर का पता लास्ट स्टेज पर ही क्यों पता चलता है? आइए जानते हैं.
The post कैंसर का पता अक्सर लास्ट स्टेज पर ही क्यों चलता है? जानिए वो आम सी दिखने वाली वजहें जो बन सकती हैं जानलेवा appeared first on News24 Hindi.
Rajasthan News: बदलने वाला है राजस्थान के विकास का नक्शा, 7 नए मेगा नोड्स होंगे तैयार, जानिए किसे होगा फायदा
Rajasthan News: राजस्थान अब औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है. राज्य सरकार ने सात नए बड़े औद्योगिक नोड्स का प्रस्ताव रखा है. इनका उद्देश्य राज्य को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करना है. यह कदम केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उठाया गया है. इन नोड्स के जरिए उद्योगों को बेहतर सुविधाएं और तेज शुरुआत का मौका मिलेगा.
7 नए नोड्स से बदलेगा औद्योगिक विकास
प्रस्तावित सभी सात नोड्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इनमें मजबूत ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर, अच्छी कनेक्टिविटी और आसान प्रशासनिक व्यवस्था होगी. इन परियोजनाओं को स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) के जरिए लागू किया जाएगा. इससे काम तेजी से पूरा होगा और निवेशकों को कम समय में सुविधाएं मिलेंगी. इन नोड्स का मकसद सिर्फ उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करना है.
प्लग-एंड-प्ले मॉडल से मिलेगा फायदा
इन नए औद्योगिक क्षेत्रों को प्लग-एंड-प्ले मॉडल पर विकसित किया जाएगा. इसका मतलब है कि कंपनियों को शुरुआत से सब कुछ तैयार मिलेगा. उद्योग लगाने के लिए अलग से लंबी प्रक्रिया नहीं करनी होगी. इससे समय और लागत दोनों की बचत होगी. यह मॉडल खासतौर पर नए निवेशकों को आकर्षित करेगा.
पहले से चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स
राजस्थान में पहले से ही दो बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. इनमें खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना और जोधपुर-पाली-मारवाड़ क्षेत्र शामिल हैं. जोधपुर-पाली-मारवाड़ क्षेत्र में काम शुरू हो चुका है. इससे साफ है कि राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है. इन प्रोजेक्ट्स को राज्य और केंद्र सरकार मिलकर आगे बढ़ा रही हैं.
DMIC से मिलेगा बड़ा लाभ
इनमें से ज्यादातर नोड्स दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के प्रभाव क्षेत्र में आएंगे. इससे राजस्थान को लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी का बड़ा फायदा मिलेगा. बेहतर सड़क, रेल और बंदरगाह कनेक्शन से उद्योगों को काम करना आसान होगा. इसके अलावा, औद्योगिक क्लस्टर बनने से उत्पादन और सप्लाई चेन भी मजबूत होगी.
निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
हाल ही में आयोजित राइजिंग राजस्थान 2024 समिट में निवेशकों ने राज्य में खास रुचि दिखाई. खासकर मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अच्छे संकेत मिले हैं. अधिकारियों का मानना है कि यह सकारात्मक माहौल नए नोड्स को सफल बनाने में मदद करेगा. साथ ही निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे.
अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार
राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेज दिया है. अब इसे केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है. अगर जल्दी स्वीकृति मिलती है, तो इन परियोजनाओं पर काम तेजी से शुरू हो जाएगा. इससे राजस्थान देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा.
यह भी पढ़ें: Rajasthan Metro Expansion: जयपुर मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, दिल्ली रोड और सीकर रोड तक पहुंचेगा नेटवर्क
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation





















