हमें मार नहीं रहा.., वैभव सूर्यवंशी के हाथों हुई धुनाई पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बयान
'धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म...', आतंकवादी बने इस एक्टर ने अपनी फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा
Dhurandhar 2: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज की गई थी. तब से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट बेहद लंबी है और इनकी फीस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आई. अब फिल्म में आतंकवादी के रोल में नजर आए एक्टर ने अपनी फीस का खुलासा किया है.
धुरंधर के एक्टर ने बताई अपनी फीस
धुरंधर में एक्टर विवेक सिन्हा (Vivek Sinha) ने आतंकवादी हाइजैकर जहूर मिस्त्री का रोल प्ले किया है. सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि इस रोल के लिए एक्टर को करोड़ रुपये मिले. लेकिन अब उन्होंने सच्चाई बताई है. विवेक ने अपना एक वीडियो शेयर किया और पहले तो फैंस का इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया. इसके बाद, उन्होंने धुरंधर की कास्ट फीस को लेकर चल रहे मुद्दे पर बात की और दावा किया कि उन्हें 60 लाख रुपये मिले थे.
खत्म हो गए धुरंधर के लिए मिले पैसे
विवेक सिन्हा ने वीडियो में हंसते हुए कहा- 'भाई, कसम से इतना पैसा नहीं मिला है. यह सब मत डालो. मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला. जो उम्मीद थी वो मिला. लेकिन उतना पैसा नहीं मिला, और जो पैसा मिला था, वो खत्म हो चुका है. मुंबई में रहता हूं भाई और बहुत खर्चे हैं यहां, तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है'
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: चौथे फ्राइडे धुरंधर 2 ने की इतनी कमाई, फिर बना डाला नया रिकॉर्ड
विवेक सिन्हा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
बता दें, विवेक सिन्हा को उनके रोल की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया था. जिसके बारे में उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने कहा था- 'कुछ दिनों पहले मुझे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज मिलता है. कोई लेडी मुझे लिख रही है- 'आपको शर्म आनी चाहिए कि एक हिंदू होकर चंद पैसों के लिए आप एक हिंदू के लिए ऐसा बोल रहे हैं.' मेरा मन किया कि रिप्लाई करूं, एक बार मैं उसको अपनी बात पहुंचा दूं.' एक्टर ने आगे कहा- 'मैंने उसे एक वॉइस नोट छोड़ा और मैं ये बात कहना भी चाहता हूं कि फिल्में समाज का आईना हैं. दिखाते हैं कि कैसे कैरेक्टर होते हैं.'
‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही ये जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ कमाए थे. वहीं, तीसरे हफ्ते में इसकी 110.60 कमाई हुई. वहीं, अब फिल्म का 23वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंध 2 ने चौथे फ्राइडे (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22) 6.70 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ धुरंधर 2 की 23 दिनों की भारत में नेट कमाई 1055.12 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं...', 'Dhurandhar 2' में टेररिस्ट बने इस एक्टर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation























