Responsive Scrollable Menu

'धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म...', आतंकवादी बने इस एक्टर ने अपनी फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा

Dhurandhar 2: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज की गई थी. तब से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट बेहद लंबी है और इनकी फीस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आई. अब फिल्म में आतंकवादी के रोल में नजर आए एक्टर ने अपनी फीस का खुलासा किया है.

धुरंधर के एक्टर ने बताई अपनी फीस

धुरंधर में एक्टर विवेक सिन्हा (Vivek Sinha) ने आतंकवादी हाइजैकर जहूर मिस्त्री का रोल प्ले किया है. सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि इस रोल के लिए एक्टर को करोड़ रुपये मिले. लेकिन अब उन्होंने सच्चाई बताई है. विवेक ने अपना एक वीडियो शेयर किया और पहले तो फैंस का इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया. इसके बाद, उन्होंने धुरंधर की कास्ट फीस को लेकर चल रहे मुद्दे पर बात की और दावा किया कि उन्हें 60 लाख रुपये मिले थे. 

खत्म हो गए धुरंधर के लिए मिले पैसे

विवेक सिन्हा ने वीडियो में हंसते हुए कहा- 'भाई, कसम से इतना पैसा नहीं मिला है. यह सब मत डालो. मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला. जो उम्मीद थी वो मिला. लेकिन उतना पैसा नहीं मिला, और जो पैसा मिला था, वो खत्म हो चुका है. मुंबई में रहता हूं भाई और बहुत खर्चे हैं यहां, तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है'

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: चौथे फ्राइडे धुरंधर 2 ने की इतनी कमाई, फिर बना डाला नया रिकॉर्ड

विवेक सिन्हा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

बता दें, विवेक सिन्हा को उनके रोल की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया था. जिसके बारे में उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने कहा था- 'कुछ दिनों पहले मुझे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज मिलता है. कोई लेडी मुझे लिख रही है- 'आपको शर्म आनी चाहिए कि एक हिंदू होकर चंद पैसों के लिए आप एक हिंदू के लिए ऐसा बोल रहे हैं.' मेरा मन किया कि रिप्लाई करूं, एक बार मैं उसको अपनी बात पहुंचा दूं.' एक्टर ने आगे कहा- 'मैंने उसे एक वॉइस नोट छोड़ा और मैं ये बात कहना भी चाहता हूं कि फिल्में समाज का आईना हैं. दिखाते हैं कि कैसे कैरेक्टर होते हैं.'

‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही ये जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ कमाए थे. वहीं, तीसरे हफ्ते में इसकी 110.60 कमाई हुई. वहीं, अब फिल्म का 23वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंध 2 ने  चौथे फ्राइडे (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22) 6.70 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ धुरंधर 2 की 23 दिनों की भारत में नेट कमाई 1055.12 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं...', 'Dhurandhar 2' में टेररिस्ट बने इस एक्टर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

Continue reading on the app

'वो बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं...', वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें

Shashi Tharoor Praise Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियन लीग 2026 में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है. पहली ही गेंद पर बाउंड्री से शुरुआत करने वाले वैभव ने आरसीबी के साथ खेले गए मुकाबले में 78 रनों की धाकड़ पारी खेली, जिसके बाद से हर तरफ उनके नाम की चर्चा हो रही है और जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच शशि थरूर ने भी वैभव की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या-क्या लिखा...

Vaibhav Sooryavanshi ने खेली 78 रनों की पारी

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले तो 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. फिर उन्होंने महज 26 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए. अपनी पारी में वैभव ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. वैभव ने अपनी पारी में 42 रन छक्कों से और 32 रन चौकों से बनाए, यानि कुल 78 रन की पारी में 74 रन तो बाउंड्री से ही बना लिए.

वैभव सूर्यवंशी की शशि थरूर

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ आरसीबी के खिलाफ ही नहीं बल्कि इस सीजन हर मैच में ऐसा ही रवैया अपनाया है और सामने गेंदबाज कोई भी हो, उसकी पहली गेंद को बाउंड्री पार ही भेजा है. सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से कांग्रेस सांसद शशि थरूर काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है.

शशि थरूर लिखते हैं, 'युवा सूर्यवंशी की तेजी से बढ़ती प्रतिभा को देखना सच में अद्भुत है. इस 15 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी को खेलते देखना क्रिकेट के विकास का एक शानदार उदाहरण है. उनके बल्ले की गति, अद्भुत टाइमिंग और जबरदस्त ताकत का मेल वाकई सांस रोक देने वाला है. वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे,बल्कि नई पीढ़ी के लिए बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं. जब वह स्ट्राइक लेते होते हैं,  दुनिया जैसे रुक सी जाती है. हर गेंद देखने का मन करता है. हम एक दुर्लभ और पीढ़ीगत प्रतिभा को अपनी आंखों के सामने उभरते देख रहे हैं.' 

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बना लिए हैं 200 रन

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की पारी खेली और ऑरेन्ज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया.

वैभव ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है. इतना ही नहीं वैभव इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी से छीनी ऑरेन्ज कैप, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में सबकी उम्र 25 से कम

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में शशि थरूर ने पढ़े कसीदे, कहा- जब भी वो स्ट्राइक लेता है...

क्रिकेट जगत में हर तरफ वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हो रही है। महज 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले से जो पहचान बनाई उसने कई लोगों को इसका मुरीद बना दिया है। अभी तक तो क्रिकेट जगत ही वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर रहा था लेकिन अब राजनेता और अपनी इंग्लिश के लिए मशहूर शशि थरूर भी उनके मुरीद हो गए हैं। 

थरूर ने वैभव की तारीफ में अपने एक्स हैंडल पर लंबी पोस्ट शेयर की। उनकी ये पोस्ट आरसीबी के खिलाफ खेली गई वैभव की पारी के बाद आई है। वैभव ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ गुवाहाटी में 26 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली। 

थरूर ने इस पारी के बाद वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़े। थरूर ने इस दौरान वैभव की तकनीक से लेकर उनके बल्लेबाजी करने के अंदाज तक काफी कुछ लिखा। थरूर ने लिखा कि, वैभव सूर्यवंशी अभी आउट हुए हैं। उनका कैच विराट कोहली ने लपका है। अब कुछ और काम कर सकते हैं जैसे की ट्वीट करना। 

उन्होंने आगे लिखा कि, सूर्यवंशी को आगे बढ़ते हुए देखना काफी शानदार है। 15 साल के इस लड़के को क्रीज पर बल्लेबाजी करते देखना खेले में हो रहे बदलाव की मास्टक्लास है। जो बैट स्पीड वो जेनरेट करते हैं, जिसमें एक स्वाभिक टाइमिंग और ताकत है इसे देखना बेहद शानदार है। वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं बल्कि आने वाले जेनरेशन के लिए बल्लेबाजी की कला को नए आयाम दे रहे हैं। 

थरूर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि, वह जब भी स्ट्राइक लेते हैं बाहर की दुनिया कहीं और जाने  से मना कर देती है। मैं खुद सभी काम छोड़ देता हूं ताकि उनको बल्लेबाजी करते हुए देख सकूं। हम अपनी आंखों के सामने एक अलग और जेनरेशन टैलेंड देख रहे हैं। सच में शानदार है। 
Sat, 11 Apr 2026 16:42:43 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: अमेरिका-ईरान जंग के ताजा हालात | Trump | Ceasefire | War News| N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T11:08:36+00:00

Baba Bageshwar News : ऑस्ट्रेलिया की धरती से बाबा बागेश्वर क्या बोले ? #bababageshwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T11:07:41+00:00

Mathura Boat Accident: वृंदावन में नाव पलटी, 10 की मौत, 5 लापता | Boat Accident | Yamuna #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T11:06:11+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: अखिलेश यादव ने नीतीश को घेरा, कह दी बड़ी बात! Bihar Politics | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T11:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers