दुबई में 20 मिनट में दहल उठा जेबेल अली पोर्ट: लगातार 7 धमाकों से मची अफरातफरी, यमन से मिसाइल हमले का दावा
Dubai Jebel Ali blasts: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर से एक बड़ी और दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार तड़के दुबई के प्रसिद्ध जेबेल अली इंडस्ट्रियल जोन और पोर्ट इलाके में लगातार धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।
एमिरेट्स (UAE) के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महज 20 मिनट के भीतर इलाके में कुल 7 शक्तिशाली धमाके दर्ज किए गए। हालांकि, शुरुआती दौर में अधिकारियों ने इन धमाकों के पीछे की असली वजह का खुलासा नहीं किया है।
Multiple explosions have been reported in the Jebel Ali Industrial Area and around Jebel Ali Port in southern Dubai, United Arab Emirates.
— ???????? ???????????????????????????????? ???????????????????? (@Knight_riders18) August 5, 2026
Reason Still Unknown #Dubai #Iran #MiddleEast pic.twitter.com/kwax1oLYwL
आसमान में उठा भारी धुआं
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाकों के बाद पोर्ट के आसपास के इलाके से भारी मात्रा में काला धुआं आसमान में उठता हुआ दिखाई दिया।
ईरान की ‘मेहर’ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की थर्मल इमेजरी में जेबेल अली पोर्ट के पास स्थित एक वेयरहाउस (गोदाम) में आग लगने की पुष्टि हुई है। इस गोदाम का इस्तेमाल मुख्य रूप से ईंधन के भंडारण और ट्रांसफर (फ्यूल स्टोरेज एंड ट्रांसफर) के लिए किया जाता है।
यमन से मिसाइल हमले का दावा
इन धमाकों की असल वजह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ इराकी मीडिया आउटलेट्स ने यह दावा किया है कि ये विस्फोट यमन की ओर से दागे गए किसी मिसाइल हमले का परिणाम हैं। हालांकि, यूएई के अधिकारियों की तरफ से इस दावे को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय मीडिया ने कई धमाके सुने जाने की बात जरूर कही, लेकिन इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया।
इसके अलावा, अरब मीडिया से यह जानकारी भी सामने आई है कि एमिरेट्स के अधिकारियों ने इस घटना का वीडियो बना रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
यमन की राजधानी सना में भी धमाके
दुबई के साथ-साथ यमन की राजधानी सना से भी विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इन धमाकों को लेकर विरोधाभासी रिपोर्ट्स मिल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि ये धमाके एयर स्ट्राइक (हवाई हमलों) की वजह से हुए, जबकि अन्य रिपोर्ट्स में इन्हें यमन की जमीन से हुए मिसाइल लॉन्च से जोड़ा गया।
हताहतों और नुकसान पर आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल, अधिकारियों की तरफ से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या संपत्ति को पहुंचे नुकसान (Casualties or Damage) को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Sawan 2026 Diet Tips: सावन में दिनभर रहना है एनर्जेटिक? डाइट में शामिल करें ये शाकाहारी फूड्स
Sawan 2026 Diet Tips: सावन का महीना आते ही कई लोग सात्विक भोजन और व्रत का पालन शुरू कर देते हैं। ऐसे में अक्सर यह चिंता रहती है कि कहीं बदलती डाइट की वजह से शरीर में प्रोटीन की कमी न हो जाए। ऐसे में सही चीजें डाइट में शामिल कर सावन में भी शरीर की पोषण की जरूरत आसानी से पूरी की जा सकती है। आइए जानते हैं, इन चीजों के बारे में जो आपकी थाली को हेल्दी बना सकती हैं।
प्रोटीन का ध्यान रखना क्यों है जरूरी?
सावन के महीने में कई लोग सात्विक भोजन अपनाते हैं। ऐसे में खानपान बदलने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों कि कमी का खतरा बढ़ सकता है। प्रोटीन भी उन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो शरीर की रिकवरी और एनर्जी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
अगर सुबह का नाश्ता हेल्दी हो, तो पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। सावन में नाश्ते के लिए मूंग दाल का चीला, बेसन चीला, पनीर, दूध, दही या ओट्स जैसी चीजें अच्छा विकल्प हो सकती हैं। ये फूड्स पेट को लंबे समय तक भरा रखने के साथ शरीर को प्रोटीन भी देते हैं।
दोपहर की थाली को बनाएं प्रोटीन रिच
लंच में सिर्फ रोटी और सब्जी खाने के बजाय दाल, राजमा, छोले, लोबिया, पनीर और दही जैसी चीजों को जगह दें। इससे शरीर को प्रोटीन के साथ दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। अगर आप व्रत कर रहे हैं, तो पनीर, दूध और दही जैसे विकल्प आपकी डाइट को संतुलित बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
शाम की छोटी भूख में हेल्दी ऑप्शन चुनें
शाम के समय अक्सर कुछ हल्का खाने का मन करता है। ऐसे में तली-भुनी चीजों की बजाय भुना चना, अंकुरित मूंग, सोया चंक्स, छाछ या दही जैसे हेल्दी विकल्प चुनें। ये न सिर्फ भूख शांत करते हैं, बल्कि शरीर को प्रोटीन भी देते हैं और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
रात का खाना रखें हल्का और हेल्दी
रात के खाने में पनीर, टोफू, दाल, रोटी, ब्राउन राइस और सलाद जैसी चीजों को शामिल किया जा सकता है। ऐसा भोजन पचने में भी आसान होता है। कोशिश करें कि रात का खाना संतुलित और पोषण से भरपूर हो।
सावन में इन शाकाहारी चीजों से मिलेगा प्रोटीन
अगर आप सावन में प्रोटीन की कमी से बचना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में पनीर, दूध, दही, टोफू, सोया चंक्स, मूंग दाल, मसूर दाल, राजमा, छोले, काला चना, लोबिया, ओट्स, क्विनोआ, मूंगफली और चिया, अलसी व कद्दू के बीज जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
प्रोटीन ही नहीं, पूरी डाइट का रखें ध्यान
अच्छी सेहत के लिए सिर्फ प्रोटीन लेना ही काफी नहीं है। शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, हेल्दी फैट और पर्याप्त पानी की भी जरूरत होती है। इसलिए सावन में संतुलित भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
(Disclaimer):यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, नियमित दवा ले रहे हैं या विशेष डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो खानपान में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या प्रमाणित डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
FAQs
Q1. क्या सावन में सात्विक भोजन के साथ पर्याप्त प्रोटीन लिया जा सकता है?
हां, पनीर, दूध, दही, दालें, सोया, राजमा और छोले जैसी पौष्टिक चीजें डाइट में शामिल करके अच्छी मात्रा में प्रोटीन लिया जा सकता है।
Q2. सावन में प्रोटीन के लिए क्या खाना चाहिए?
दूध, पनीर, दही, मूंग दाल, राजमा, छोले, टोफू और लोबिया शानदार विकल्प हो सकते हैं।
Q3. क्या व्रत के दौरान भी प्रोटीन की जरूरत बनी रहती है?
हां, व्रत में भी शरीर को पोषण की जरूरत होती है। इसलिए अनुमति वाले प्रोटीन से भरपूर फूडस् को सही तरीके से लेना चाहिए।
Q4. क्या सिर्फ प्रोटीन लेने से शरीर स्वस्थ रहेगा?
नहीं। अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी नींद भी जरूरी है।
यह भी पढें: स्वाद और सेहत का पावर हाउस हैं ये 5 सुपरफूड, खाएंगे तो महंगे स्नैक्स भूल जाएंगे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









