Responsive Scrollable Menu

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात

देशभर में ग्रमी बढ़ने लगी है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 37.5°C पर पहुंच गया है। अगले दो सप्ताह में कुछ शहरों का तापमान 40°C के पार जा सकता है। वहीं कुछ जगह बादल छाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान 42°C से ऊपर पहुंच सकता है। यहां लू जैसे हालात बनने की आशंका है। इधर, आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक आंधी-बिजली के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार (9 अप्रैल) की रात न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया, जो अप्रैल में करीब 46 साल में सबसे कम है। IMD ने आज 11 राज्यों में आंधी-तुफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तापमान 4-6°C तक बढ़ सकता है। वहीं ओडिशा और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में गर्मी और उमस का मौसम बना रहेगा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है। बिहार में 5-7°C और छत्तीसगढ़ में 3-5°C तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इन सभी राज्यों में मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा।

Continue reading on the app

आपका पैसा- क्या आपकी जॉब में पेंशन नहीं है:बुढ़ापे के लिए अभी से करें सेविंग, बनाएं रिटायरमेंट फंड, डिटेल एक्सपर्ट से समझें

भारत में रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर अवेयरनेस बहुत कम है। देश में ऐसे लाखों लोग हैं, जो समय रहते रिटायरमेंट प्लान नहीं करते हैं। इसकी वजह से उन्हें बुढ़ापे में फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना करना पड़ता है। भारत की लीडिंग प्रोफेशनल सर्विस फर्म 'ग्रांट थॉर्नटॉन' के एक सर्वे के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त बचत नहीं कर रहे हैं। साल 2025 में हुए इस सर्वे के मुताबिक, प्राइवेट सेक्टर के करीब 50% कर्मचारी रिटायरमेंट के लिए बहुत कम पैसे निवेश करते हैं, जबकि अधिकांश लोग अपनी आय का सिर्फ 1-10% ही इसके लिए अलग रखते हैं। इसलिए आज 'आपका पैसा' कॉलम में जानेंगे कि- सवाल- रिटायरमेंट फंड क्या है और यह क्यों जरूरी है? जवाब- रिटायरमेंट फंड भविष्य की आपात स्थितियों से निपटने में मदद करता है। साथ ही रिटायरमेंट के बाद परिवार और रिश्तेदारों पर निर्भरता खत्म करता है। क्यों जरूरी है? सवाल- बुढ़ापे में फाइनेंशियल फ्रीडम क्यों जरूरी है? जवाब- फाइनेंशियल फ्रीडम का मतलब है अपने खर्च खुद उठाना। रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम का सोर्स खत्म हो जाता है। बचत न होने पर दूसरों पर निर्भर होना पड़ सकता है। फाइनेंशियल फ्रीडम इसलिए जरूरी है क्योंकि- सवाल- रिटायरमेंट फंड बनाने की शुरुआत कैसे करें? जवाब- रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए एक प्लानिंग की जरूरत होती है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं- सवाल- जल्दी निवेश शुरू करने से क्या फायदा होता है? जवाब- सभी फायदे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- रिटायरमेंट फंड के लिए कहां निवेश करें? जवाब- निवेश का विकल्प आपकी उम्र, जोखिम क्षमता और रिटायरमेंट तक बचे समय पर निर्भर करता है। इसे ग्राफिक से समझिए- सवाल- रिटायरमेंट प्लानिंग में महंगाई का क्या रोल है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- रिटायरमेंट प्लानिंग के क्या फायदे हैं? जवाब- सही रिटायरमेंट प्लानिंग के कई फायदे हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- किन लोगों को रिटायरमेंट प्लानिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए? जवाब- रिटायरमेंट प्लानिंग हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ लोगों को इसे ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिए। सवाल- रिटायरमेंट प्लानिंग के दौरान कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- रिटायरमेंट फंड के समय कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। आइए इन्हें ग्राफिक से समझते हैं- सवाल- रिटायरमेंट के लिए कितनी बचत जरूरी है? जवाब- इसका जवाब व्यक्ति की लाइफस्टाइल और उसके खर्च पर निर्भर करता है- सवाल- रिटायरमेंट प्लानिंग में हेल्थ इंश्योरेंस कितना जरूरी है? जवाब- हेल्थ इंश्योरेंस रिटायरमेंट प्लानिंग का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि- सवाल- रिटायरमेंट के बाद इनकम के सोर्स कैसे बनाए जा सकते हैं? जवाब- रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम बनाए रखना जरूरी है। ……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- SIP और लंप सम में क्या बेहतर: आपकी जरूरत के मुताबिक क्या सही, एक्सपर्ट से जानें दोनों के जोखिम और फायदे हर व्यक्ति अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहता है। इसके लिए लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा भविष्य के लिए बचाते हैं या निवेश करते हैं। हालांकि, कुछ लोग यह नहीं जानते हैं कि कहां और कैसे निवेश करें। उन्हें यह नहीं पता होता कि बड़ा फंड बनाने के लिए SIP या लंप सम में कौन सा तरीका बेहतर है? आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

IPL डगआउट में फोन इस्तेमाल, Rajasthan Royals मैनेजर Romi Bhinder पर ACU का शिकंजा, जांच तेज

आईपीएल के बीच एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसने क्रिकेट प्रशासन और नियमों को लेकर बहस तेज कर दी है। राजस्थान टीम के प्रबंधक रोमी भिंडर से जुड़ा मोबाइल फोन मामला अब गंभीर रूप ले चुका है और इस पर औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि गुवाहाटी में खेले गए एक मुकाबले के दौरान रोमी भिंडर टीम के विश्राम क्षेत्र में बैठे हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे। यह नियमों के खिलाफ माना जाता है, क्योंकि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार टीम प्रबंधक केवल ड्रेसिंग रूम के अंदर ही मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं। विश्राम क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल केवल अधिकृत विश्लेषक को ही अनुमति होती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मामले पर क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने संज्ञान लिया है और रोमी भिंडर को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

गौरतलब है कि इस मामले में एक नया पहलू भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल फोन के इस्तेमाल के पीछे एक चिकित्सकीय आपात स्थिति हो सकती है। बताया जा रहा है कि रोमी भिंडर पहले भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके हैं, जिसमें फेफड़े से जुड़ी बीमारी शामिल रही है। इसके अलावा उन्हें दमा की भी परेशानी बताई जा रही है, जिसके कारण उन्हें ज्यादा चलने या सीढ़ियां चढ़ने से बचने की सलाह दी गई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि उनके पास मोबाइल फोन रखने की वजह स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरत हो सकती है। हालांकि नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में भी मोबाइल का इस्तेमाल केवल निर्धारित स्थान पर ही किया जा सकता है। यही वजह है कि अब जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह नियमों का उल्लंघन जानबूझकर हुआ या परिस्थितियों के चलते ऐसा करना पड़ा।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने मामले को और तूल दे दिया है, जिसमें उनके पास बैठे एक अन्य सदस्य को भी फोन की स्क्रीन की ओर देखते हुए देखा गया। इसके बाद इस घटना को लेकर सवाल उठने लगे और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया।

मौजूद हालात यह संकेत देते हैं कि खेल में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना कितना जरूरी है। हालांकि यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि किसी भी फैसले से पहले सभी पहलुओं, खासकर स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाए।

अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि यह मामला नियमों के उल्लंघन का है या फिर एक मजबूरी में लिया गया फैसला है।
Mon, 13 Apr 2026 21:47:48 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज पर अमेरिकी नेवी की नाकाबंदी शुरू |Ceasefire |Iran Israel War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:15:07+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 14 April 2026 | Iran Us War | Trump | Iran Israel War |PM Modi |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:10:40+00:00

News Ki Pathshala: UAE ने पाकिस्तान से वापस मांगा उधार ! #shorts #uae #pakistan #pakistandebt #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:10:40+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सऊदी अरब-कतर का गुलाम बनेगा पाक? #pakistannews #shehbazsharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:09:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers