News in Brief Today: यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी; अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर सस्पेंस
Artemis II Mission: सफल रहा आर्टेमिस II मिशन, चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित लौटे सभी अंतरिक्ष यात्री; देखिए तस्वीरें
Artemis II Mission: नासा (NASA) का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. इस ऐतिहासिक मिशन में चारों अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास तक जाकर उसकी परिक्रमा करने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए. बता दें कि यह मिशन इसलिए खास है क्योंकि करीब 54 साल बाद पहली बार इंसानों को चंद्रमा के इतने करीब भेजा गया था. इससे पहले आखिरी बार ऐसा मिशन अपोलो 17 (Apollo 17) के दौरान हुआ था.
प्रशांत महासागर में उतरा ओरियन स्पेसक्राफ्ट
इस मिशन में इस्तेमाल किया गया ओरियन स्पेसक्राफ्ट (Orion spacecraft) आज (11 अप्रैल) सुबह अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा. मिली जानकारी के मुताबिक, स्प्लैशडाउन सुबह करीब 5:07 से 5:37 बजे के बीच हुआ. कैप्सूल पैराशूट की मदद से धीरे-धीरे समुद्र में उतरा, जहां पहले से मौजूद रिकवरी टीम ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जहाज पर पहुंचाया.
Artemis II crew on its way back to Earth; about to splash down off the coast of San Diego
— ANI (@ANI) April 11, 2026
(Source: Reuters/YouTube) pic.twitter.com/lX3RFELost
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















