Responsive Scrollable Menu

Artemis II Mission: सफल रहा आर्टेमिस II मिशन, चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित लौटे सभी अंतरिक्ष यात्री; देखिए तस्वीरें

Artemis II Mission: नासा (NASA) का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. इस ऐतिहासिक मिशन में चारों अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास तक जाकर उसकी परिक्रमा करने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए. बता दें कि  यह मिशन इसलिए खास है क्योंकि करीब 54 साल बाद पहली बार इंसानों को चंद्रमा के इतने करीब भेजा गया था. इससे पहले आखिरी बार ऐसा मिशन अपोलो 17 (Apollo 17) के दौरान हुआ था.

प्रशांत महासागर में उतरा ओरियन स्पेसक्राफ्ट

इस मिशन में इस्तेमाल किया गया ओरियन स्पेसक्राफ्ट (Orion spacecraft) आज (11 अप्रैल) सुबह अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा. मिली जानकारी के मुताबिक, स्प्लैशडाउन सुबह करीब 5:07 से 5:37 बजे के बीच हुआ. कैप्सूल पैराशूट की मदद से धीरे-धीरे समुद्र में उतरा, जहां पहले से मौजूद रिकवरी टीम ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जहाज पर पहुंचाया.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: आज का दिन कन्या समेत इन 5 राशि के जातकों को देगा शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 11 अप्रैल 2026 शनिवार है. चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

आज 11 अप्रैल 2026 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 April 2026) 

मेष राशि

आज का दिन का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में नया निवेश उत्तम लाभ देगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय– हनुमान जी की पूजा करें.

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन की समस्या समाप्त होगी. सेहत में सुधार होगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें. किसी से विवाद न करें. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि

आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. सेहत को लेकर लापरवाह न हों. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय– गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि

आज दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या दूर होगी. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. वाहन सावधानी से चलाएं. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत को लेकर सावधान रहें.

उपाय- शिवजी का दूध से अभिषेक करें.

सिंह राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. धन वृद्धि होगी. रुका धन प्राप्त होगा. नौकरी में स्थायित्व प्राप्त होगा. व्यापार में उन्नति होगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें.

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति होगी. किसी से विवाद न करें. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी. कारोबार में सरकारी डील फाइनल होगी. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.

तुला राशि

आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि की संभावना है. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में काम की अधिकता से मानसिक तनाव होगा. कारोबार में किसी पर भरोसा न करें. नसों से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. अचानक से धन लाभ होगा. रुके काम पूरे होंगे. नया मकान या वाहन खरीदने का योग है. प्रॉपर्टी के विवाद समाप्त होंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. एक्सपोर्ट के व्यापार से लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे.

उपाय- गरीब को गुड़ का दान करें.

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. मित्रों से अनबन हो सकती है. नौकरी में किसी पर भरोसा न करें. कारोबार में सफलता प्राप्त होगी. सेहत का ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें.

मकर राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में सरकारी डील फाइनल होगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- पीपल पर तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि

आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि हो सकती है. दुर्घटना हो सकती है. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. कार्यक्षेत्र पर भाग-दौड़ अधिक रहेगी. अनचाही यात्रा हो सकती है. यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मीन राशि

आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक काम हो सकता है. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. संतान पक्ष से संबंध मधुर होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे. यात्रा का योग है.

उपाय- गरीब को फल दान करें.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज का दिन वृश्चिक समेत इन 3 राशि के जातकों को दे सकता है अशुभ फल, पढ़ें आज का राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

PSL में नया बवाल: डेरिल मिचेल ने 'रुक-रुक' कर गेंदबाजी करने वाले तारिक को गेंदबाजी से रोका, वीडियो वायरल

Daryl Mitchell Usman tariq action controversy: पाकिस्तान सुपर लीग में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। इस बार मामला न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्पिनर उस्मान तारिक के बीच देखने को मिला। रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले के दौरान मिचेल ने तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर आपत्ति जताई और दो बार गेंद का सामना करने से पीछे हट गए। 

दरअसल, उस्मान तारिक की गेंदबाजी में एक खास तरह का पॉज यानी ठहराव है, जो बल्लेबाजों को भ्रमित करता है। मिचेल इस एक्शन से असहज दिखे और उन्होंने गेंद फेंकने से पहले ही 2 बार क्रीज छोड़ दी। उन्होंने अंपायर को इशारा किया कि वह तैयार नहीं हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए खेल भी रुक गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा। 

उस्मान के एक्शन को लेकर फिर विवाद
ओवर की शुरुआत में मिचेल ने पहली गेंद पर पैडल स्वीप खेला लेकिन अगली गेंद से पहले वह क्रीज से हट गए। चौथी गेंद पर भी उन्होंने यही किया, जिससे मामला और गरमा गया। अंपायर को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने मिचेल से बात कर खेल को आगे बढ़ाया।

पीएसएल में मिचेल सामना करने से पीछे हटे
इस घटना पर कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी मिचेल के इस रवैये की आलोचना की। उनका मानना था कि इस तरह खेल को रोकना सही नहीं। वहीं, तारिक ने अपने ओवर में शुरुआत की तीन गेंदों पर सिर्फ सिंगल दिए, लेकिन यह विवाद पूरे मैच का केंद्र बन गया।

आखिरकार, मिचेल ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और उन्हें सऊद शकील ने आउट कर दिया। उनकी टीम पिंडीज को इस मुकाबले में 61 रन से हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन पहले भी चर्चा में रहा। कई क्रिकेट विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा चुके और आईसीसी से इसकी जांच की मांग कर चुके। इससे पहले भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी सुझाव दिया था कि अगर बल्लेबाज इस एक्शन से असहज हैं, तो वे क्रीज छोड़ सकते हैं। इससे अंपायर को डेड बॉल घोषित करना पड़ सकता है और गेंदबाज को फायदा नहीं मिलेगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर गेंदबाजी एक्शन और नियमों की स्पष्टता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में आईसीसी इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

Sat, 11 Apr 2026 10:01:45 +0530

  Videos
See all

गूगल सर्च अब भरोसे लायक नहीं रह गया है? [How AI search is changing what we find online] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:00:21+00:00

Iran US Ceasefire Big Breaking LIVE: बातचीत के बीच टूटा सीजफायर? | Pak Peace Talk |Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:00:42+00:00

Shimla Ram Mandir Nikah Controversy: हिंदू संघर्ष समिति ने राम मंदिर परिसर में निकाह का किया विरोध #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:03:31+00:00

US-Iran Meeting On Ceasefire: Hezbollah को ईरान से बड़ा दुश्मन क्यों मानता है Israel? #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:02:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers