Responsive Scrollable Menu

'वह ज‍िंदा हैं, स‍िर्फ इसल‍िए ताक‍ि बातचीत कर सकें', समुद्री जलमार्गों पर ईरान की वसूली पर ट्रंप की दो टूक

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा क‍ि आज वे सिर्फ इसलिए ज‍िंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें।

उन्होंने कहा कि ईरान के पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिए दबाव बनाने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं और वह बातचीत के जरिए ही अपनी स्थिति बनाए रखना चाहता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोग लड़ाई के बजाय फेक न्यूज मीडिया और पब्लिक रिलेशन्स संभालने में ज्यादा माहिर हैं।

अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पोस्‍ट में कहा, ईरानियों को शायद यह एहसास नहीं है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई और दांव नहीं है। आज वे सिर्फ इसलिए ज‍िंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें।

ट्रंप ने कहा क‍ि ईरानी लोग लड़ने के मुकाबले, फेक न्यूज मीडिया और पब्लिक रिलेशन्स को संभालने में ज्‍यादा माहिर हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी।

ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने की अनुमति देने में बहुत खराब काम कर रहा है। कुछ लोग इसे बेईमानी भी कह सकते हैं। हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं था।

उनकी यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि संघर्षविराम शुरू होने के बाद से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सिर्फ कुछ ही जहाज गुजर पाए, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन खबरों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी कि ईरान टैंकरों से शुल्क वसूल सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहा है, तो उसे यह तुरंत बंद करना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति की इन टिप्पणियों से संघर्षविराम के बावजूद तनाव बढ़ने के संकेत मिलते हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका कोई सीधा कदम उठाएगा या नहीं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप खुद भी इसी होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी टोल लगाने का विचार दे चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ईरान के कथित शुल्क के बारे में अभी-अभी जानकारी मिली है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कतर में हरदीप सिंह पुरी का भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत, भारत-कतर संबंधों पर जोर

नई द‍िल्‍ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कतर में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान मंत्री ने भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए भारत-कतर संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

दोहा, कतर स्थित भारतीय दूतावास के आधिकारिक सोश‍ल मीड‍िया एक्‍स अकाउंट के अनुसार, कतर में भारतीय समुदाय, दूतावास और भारतीय सामुदायिक संगठनों के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन क‍िया गया। इस कार्यक्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का स्वागत किया गया।

इस दौरान, केंद्रीय मंत्री ने हाल के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारतीय समुदाय को दिए गए बहुमूल्य सहयोग के लिए कतर के नेतृत्व और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समुदाय की दृढ़ता की भी सराहना की और उन्हें भारत-कतर संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दोहा में अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय बैठकें कीं। इस दौरान भारत और कतर ने व्यापार, ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में अपने रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

पुरी नौ अप्रैल को दोहा पहुंचे और उन्होंने कतर के ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री और कतर एनर्जी के प्रेसिडेंट व सीईओ साद शेरिडा अल-काबी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की।

बैठक में उच्च स्तरीय संपर्क, व्यापार और निवेश के अवसर, ऊर्जा सहयोग, सांस्कृतिक रिश्ते और लोगों के बीच संबंधों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, जो भारत-कतर साझेदारी की गहराई को दर्शाते हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने इन सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से बातचीत की और भविष्य में संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।

दोनों देशों ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई और द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने की बात कही।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने पकड़ा कैच तो क्यों झल्लाए वैभव सूर्यवंशी? गुस्से की वजह का मैच के बाद खुद किया खुलासा

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 बॉल पर 78 रन बनाकर आउट हुए. उनके पास टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का मौका था. आउट होने के बाद निराश नजर आए इस युवा ने मैच के बाद कहा, अगर मैं कुछ देर और खेलता तो टीम के लिए 10, 20 रन जोड़ सकता था. Sat, 11 Apr 2026 08:56:43 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | US-Iran Ceasefire |Trump | 11 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T03:34:18+00:00

US-Iran Meeting On Ceasefire: US-ईरान मीटिंग से पहले Shehbaz Sharif का ऐलान #shortsviral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T03:31:54+00:00

Aman Chopra Debate: Bengal Elections 2026 | Humayun Kabir | Owaisi | Mamata Banerjee | Babri Masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T03:32:42+00:00

Iran-US Ceasefire: आज अमेरिका-ईरान में बातचीत, जानिए युद्ध से जुड़ी बड़ी खबरें | Islamabad Peace Talk #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T03:33:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers