हैदराबाद के मेडचल में 24 वर्षीय रमणी ने आत्महत्या की. पुलिस के मुताबिक उसने अपने प्रेमी को शादी के लिए इनकार कर दिया था. इसके बाद सनकी प्रेमी ने उसे जबरन HIV इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद से युवती मानसिक तनाव में थी. इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली.
CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआत बेहद खराब रही और अब टीम को वापसी के लिए अपने ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा करना होगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। दोनों की शुरुआती साझेदारियां 14 (12), 14 (12) और 9 (5) रन की रही हैं, जिसने टीम की पूरी बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ा दिया।
टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता यही है कि अगर ओपनिंग जोड़ी नहीं चलती, तो मिडिल ऑर्डर भी लड़खड़ा जाता। अगर सैमसन और गायकवाड़ फॉर्म में लौटते हैं, तो शिवम दुबे को स्पिन के खिलाफ खेलने का बेहतर मौका मिलेगा और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी भी खुलकर खेल पाएंगे। साथ ही, निचले क्रम के युवा खिलाड़ियों पर दबाव भी कम होगा।
चेन्नई की लगातार तीन मैच हारी चेन्नई सुपर किंग्स को अब हर मैच में जीत की जरूरत है क्योंकि टीम ने अपने लिए गलती की गुंजाइश लगभग खत्म कर दी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स भी अपने पिछले मैच के फैसलों को लेकर सवालों में है। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखी, लेकिन टीम मैच हार गई। यह फैसला चर्चा में रहा क्योंकि उस समय कुलदीप यादव नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे।
ब्रेविस की वापसी हो सकती सीएसके के लिए अच्छी खबर यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस जल्द वापसी कर सकते। हालांकि, एमएस धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें और समय लगेगा। अगर ब्रेविस खेलते हैं तो किसी एक युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता। दिल्ली कैपिटल्स में नीतीश राणा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है, ऐसे में उनकी जगह आशुतोष शर्मा को मौका मिल सकता है।
सरफराज खान चेन्नई के लिए पॉजिटिव सीएसके के लिए सरफराज खान अब तक सबसे सकारात्मक खिलाड़ी रहे। उन्होंने 3 पारियों में 99 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। वह मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश कर रहे।
अक्षर और कुलदीप दिल्ली के लिए अहम दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी अहम होगी। दोनों बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते। हालांकि कुलदीप का सीएसके के खिलाफ रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा। केएल राहुल भी सीएसके के खिलाफ शानदार फॉर्म में रहे। उनका औसत 45 और स्ट्राइक रेट 143 है। हाल ही में उन्होंने 52 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली थी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ।
पिच और मौसम का क्या हाल रहेगा? चेन्नई की पिच इस बार ज्यादा रन बनाने के लिए आसान नहीं दिख रही है, खासकर पहली पारी में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं गर्मी भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि रात में भी तापमान काफी ज्यादा रहेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला रीसेट का मौका। अगर सैमसन और गायकवाड़ चल गए, तो टीम पटरी पर लौट सकती। वहीं DC भी अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।