Artemis II Completes Journey | मानव इतिहास की सबसे लंबी यात्रा का सुखद अंत, प्रशांत महासागर में लौटा आर्टेमिस-2 दल
आधी सदी के इंतजार के बाद, मानवता ने चंद्रमा की दहलीज को एक बार फिर छुआ है। शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों वाला आर्टेमिस-2 मिशन प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग के साथ संपन्न हो गया। इस मिशन ने न केवल अंतरिक्ष विज्ञान के नए द्वार खोले हैं, बल्कि मानव इतिहास में पृथ्वी से सबसे लंबी दूरी तय करने का एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।इस दौरान पूर्ण सूर्य ग्रहण भी दिखाई दिया।
इसे भी पढ़ें: वैभव-जुरेल के सामने पस्त हुई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया विजयी चौका
आर्टेमिस-2 चंद्रमा पर नहीं उतरा और न ही उसकी परिक्रमा की लेकिन उसने अपोलो 13 के दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और पृथ्वी से मानव द्वारा की गई अब तक की सबसे लंबी यात्रा का उस समय रिकॉर्ड बनाया, जब चालक दल 252,756 मील (406,771 किमी) की दूरी तक पहुंचा। कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन ‘मैक 33’ यानी ध्वनि की गति से 33 गुना अधिक रफ्तार से वायुमंडल में दाखिल हुए।
इसे भी पढ़ें: Special Intensive Revision- SIR | मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण! 9 राज्यों और 3 केंद्र-शासित प्रदेशों से 6.08 करोड़ नाम हटाए गए
‘इंटीग्रिटी’ नामक उनका ओरियन कैप्सूल स्वचालित प्रणाली के सहारे समुद्र में उतरा। मिशन नियंत्रण कक्ष में उस समय तनाव बढ़ गया जब अत्यधिक ताप के दौरान कैप्सूल लाल गर्म प्लाज्मा से घिर गया और तय योजना के अनुसार कुछ समय के लिए उससे संपर्क टूट गया। सबकी निगाहें कैप्सूल की जीवनरक्षक ऊष्मा-रोधी ढाल पर थीं, जिसे पुन: प्रवेश के दौरान हजारों डिग्री तापमान सहना था। मिशन नियंत्रण कक्ष के दर्शक कक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों के परिजन भी मौजूद थे। संचार अवरोध की अवधि समाप्त होने के बाद जब कैप्सूल फिर दिखाई दिया और करीब 2,000 मील (3,219 किलोमीटर) दूर समुद्र में उतरा तो लोग खुशी से झूठ उठे।
RAAKA Star Cast Fees: अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, फीस बजट की 25% रकम, दीपिका पादुकोण से 7 गुना!
Allu Arjun Upcoming Movie RAAKA का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ। इसके बाद से फिल्म लवर्स का एक्साइटमेंट चरम पर है। इस बीच लीड स्टार कास्ट की फीस और फिल्म के बजट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानिए सबकुछ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews























