‘मुझे रहने दो, मत मारो’… कहती रही बहू, ससुर ने घसीट-घसीट कर पीटा; कानपुर का Video वायरल
जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन का ग्रैंड सैलिब्रेशन, ग्लैमर और भक्ति का दिखा फ्यूजन
जामनगर में अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया, जो किसी रॉयल सेलिब्रेशन से कम नही था. सोशल मीडिया पर अनंत के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अनंत का बर्थडे सेलिब्रेशन ग्लैमर और भक्ति का कॉकटेल रहा.
सेलिब्रेशन की शुरुआत एक खास बुक थीम वाले केक कटिंग के साथ हुई. अनंत ने अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी के साथ केक काटा. उन्होंने इसके बाद अपनी पत्नी को केक खिलाया और फिर राधिका ने अनंत को केक खिलाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर भी मौजूद थे. हर किसी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी.
जन्मदिन के खास मौके पर वाइल्डलाइफ और वेटरनरी साइंसेज के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च करने की घोषणा हुई. यूनिवर्सिटी गुजरात के जामनगर में स्थापित की जाएगी. अनंत ने अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ वनतारा यूनिवर्सिटी की स्थापना की. स्थापना समारोह में अनंत ने कहा कि संरक्षण का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम किस तरह संवेदनशीलता, ज्ञान और कौशल के साथ नई पीढ़ी को तैयार करते हैं. वंतारा यूनिवर्सिटी का विचार मेरे खुद के अनुभवों से प्रेरित है, मैंने जब जानवरों को संकट में देखा तो उनकी बेहतर देखभाल की आवश्यकता को महसूस किया. वनतारा यूनिवर्सिटी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की भावना से प्रेरित है. अनंत ने कहा कि आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः से प्रेरित है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















