Responsive Scrollable Menu

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन का ग्रैंड सैलिब्रेशन, ग्लैमर और भक्ति का दिखा फ्यूजन

जामनगर में अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया, जो किसी रॉयल सेलिब्रेशन से कम नही था. सोशल मीडिया पर अनंत के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अनंत का बर्थडे सेलिब्रेशन ग्लैमर और भक्ति का कॉकटेल रहा. 

सेलिब्रेशन की शुरुआत एक खास बुक थीम वाले केक कटिंग के साथ हुई. अनंत ने अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी के साथ केक काटा. उन्होंने इसके बाद अपनी पत्नी को केक खिलाया और फिर राधिका ने अनंत को केक खिलाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर भी मौजूद थे. हर किसी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. 

जन्मदिन के खास मौके पर वाइल्डलाइफ और वेटरनरी साइंसेज के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च करने की घोषणा हुई. यूनिवर्सिटी गुजरात के जामनगर में स्थापित की जाएगी. अनंत ने अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ वनतारा यूनिवर्सिटी की स्थापना की. स्थापना समारोह में अनंत ने कहा कि संरक्षण का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम किस तरह संवेदनशीलता, ज्ञान और कौशल के साथ नई पीढ़ी को तैयार करते हैं. वंतारा यूनिवर्सिटी का विचार मेरे खुद के अनुभवों से प्रेरित है, मैंने जब जानवरों को संकट में देखा तो उनकी बेहतर देखभाल की आवश्यकता को महसूस किया. वनतारा यूनिवर्सिटी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की भावना से प्रेरित है. अनंत ने कहा कि आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः से प्रेरित है.

 

Continue reading on the app

वित्त वर्ष 2026 में वंदे भारत एक्सप्रेस से 4 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, 34 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क में वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान यात्रियों की संख्या में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रेल मंत्रालय के अनुसार, लगभग 4 करोड़ यात्रियों ने इन सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में सफर किया, जो साल-दर-साल 34 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

फरवरी 2019 में नई दिल्ली–वाराणसी मार्ग पर शुरुआत के बाद, वंदे भारत एक्सप्रेस अब पूरे देश में फैल चुका नेटवर्क बन गया है और अब तक एक लाख से अधिक यात्राओं के जरिए 9.1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सेवा दे चुका है।

रेल मंत्रालय ने बताया, भारतीय रेल ने वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। केवल वित्त वर्ष 2025–26 में ही लगभग 3.98 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जो पिछले वित्त वर्ष 2024–25 के 2.97 करोड़ यात्रियों के मुकाबले करीब 34 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी है।

मंत्रालय ने कहा कि ये ट्रेनें ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश में ही डिजाइन और निर्मित की गई हैं और भारत के रेलवे क्षेत्र में गति, दक्षता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभरी हैं।

विभिन्न मार्गों में नई दिल्ली–वाराणसी रूट सबसे व्यस्त बना हुआ है, जहां अब तक 73 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है।

नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर लगभग 56 लाख यात्रियों ने सफर किया है, जो धार्मिक पर्यटन के लिए इसकी अहमियत को दिखाता है।

दक्षिण भारत में सिकंदराबाद–विशाखापत्तनम रूट पर 48 लाख से ज्यादा यात्री यात्रा कर चुके हैं, जबकि चेन्नई–मैसूर मार्ग पर 36 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया है।

इन ट्रेनों ने पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, क्योंकि इन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक और तटीय क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर की है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है और पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

अपनी सेवाओं को और बढ़ाते हुए, भारतीय रेलवे ने जनवरी 2026 में वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू की, ताकि लंबी दूरी की यात्रा को और बेहतर बनाया जा सके।

शुरुआत के केवल तीन महीनों में ही इस सेवा ने 119 यात्राओं के जरिए 1.21 लाख यात्रियों को सेवा दी और 100 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

‘हां हम बिहारी हैं जी...' दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने जमाई अपनी हुकूमत, ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

Vaibhav Suryavanshi orange cap list: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए. 266 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे वैभव ने यशस्वी जायसवाल और समीर रिजवी जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. वैभव इस सीजन खेले गए अपने 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं. Fri, 10 Apr 2026 23:48:11 +0530

  Videos
See all

Bihar New CM: बिहार के नए CM पर आई बड़ी खबर! | Bihar New CM | Bihar | Nitish Kumar Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:00:34+00:00

सिलेंडर के लिए जनता बेहाल #shortsvideo #lpgcylinder #lpgcrisis #viral #aajtak #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:00:42+00:00

स्कूल में बच्चों से कराया गया श्रम! #bihar #shortvideo #viralvideo #ChildLabour #aajtak #awerness #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00

Iran War News : पूर्व इजरायली सैनिक का जवाब, पाकिस्तानी को आया गुस्सा ! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers