भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना:इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; अमेरिका और चीन के अलावा हर देश की GDP से ज्यादा
भारतीय घरों में रखा सोना अब दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा हो गया है। एसोचैम की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों और मंदिरों के पास मौजूद सोने की वैल्यू 2.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ पहुंच गई है। यह संपत्ति अमेरिका और चीन को छोड़कर दुनिया के लगभग हर देश की सालाना GDP से ज्यादा है। एसोचैम का कहना है कि अगर इस 'सोती हुई संपत्ति' को फॉर्मल इकोनॉमी का हिस्सा बना दिया जाए, तो यह भारत के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा सकती है। घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना होने का अनुमान वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के अनुसार, भारत के आधिकारिक सरकारी खजाने (RBI) में 880.3 टन सोना है, जो दुनिया में 8वें नंबर पर है। यह अमेरिका के 8,133 टन के मुकाबले काफी कम है, लेकिन प्राइवेट स्टॉक के मामले में भारत सबसे आगे है।
Tips And Tricks: जंग लगे लोहे की कढ़ाई-तवा कबाड़ नहीं, आजमाएं ये ट्रिक, अगली पीढ़ी भी करेगी यूज
Cast Iron Cleaning Tips: कुकिंग के लिए कास्ट आयरन के बर्तन हेल्दी विकल्प होते हैं. लेकिन सही देखभाल की कमी के कारण कई बार इन पर जंग लग जाता है. लेकिन इसके बाद भी ये बेकार नहीं होते हैं. इन्हें सही सफाई और सीजनिंग करके दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है. यहां आप इसके लिए स्टेप टू स्टेप गाइड जान सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18



















