आशा भोसले का सुपरहिट गाना, जिसमें परवीन बाबी का डिस्को स्टाइल आज भी पॉपुलर, शादी-पार्टियों की है जान
नई दिल्ली: 1980 की सुपरहिट फिल्म 'शान' आज भी युवाओं के दिलों की धड़कन बनकर बैठा हुआ है. इस खूबसूरत गाने को आशा भोसले ने गाया है. हम गाने 'प्यार करने वाले प्यार करते हैं' की बात कर रहे हैं. गाने का शानदार संगीत आरडी बर्मन (पंचम दा) ने तैयार किया था. यह गाना परवीन बाबी पर फिल्माया गया है. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं. अपनी तेज धुन और डिस्को स्टाइल के कारण यह गाना आज भी पार्टियों और शादियों में बेहद पॉपुलर है. यह गीत न केवल उस दौर के संगीत की भव्यता को दर्शाता है, बल्कि आज की पीढ़ी के बीच भी एक 'क्लासिक' के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है.
आईपीएल 2026: वैभव-जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी, आरआर ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया
गुवाहाटी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी और धुव जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama


















