A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ जारी, आरसीबी को 6 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने खेलीं तूफानी पारी

RR vs RCB : आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया है. गुवाहाटी की बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और रजत पाटीदरा को पहले बैटिंग का न्योता दिया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की धमाकेदार पारी की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. 

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 78 रनों की पारी

इस मैच में राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल आए. जायसवाल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद वैभव ने तूफानी पारी खेली और उन्होंने ने मात्र 26 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. इस पाकी के दौरान उनका स्ट्राइर रेट 300.00 का रहा, जो टीम की जीत की नींव बना.

ध्रुव जुरेल ने टीम को दिलाई जीत 

वैभव सूर्यवंशी के बाद ध्रुव जुरेल ने आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 46 बॉल में 8 चौके और 3 छक्कों के साथ 81 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनका साथ रविंद्र जडेजा ने 24 ने दिया. आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए.

आरसीबी के लिए पाटीदार ने पलटी बाजी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम मुश्किलों में आ गई थी और उसने 94 रनों तक 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद उन्होंने 35 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए. पाटीदार के बल्ले से 40 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 63 रनों की पारी आई. 

विराट ने 16 बॉल में 7 चौकों के साथ 32 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 29 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : टोटल तबाही! 15 के वैभव सूर्यवंशी ने उगली बल्ले से आग, 26 बॉल में ठोके 78 रन, चौके-छक्कों की लगाई झड़ी

Continue reading on the app

पाकिस्तान की बयानबाजी और आतंकवाद को लेकर बलूच कार्यकर्ता ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को लिखा पत्र

क्वेटा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने शुक्रवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखकर पाकिस्तान से आ रही “लगातार दुश्मनी और एंटी-इजरायल बयानबाजी” पर चिंता जताई।

उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का हवाला दिया, जिन्होंने हाल ही में इजरायल को “बुराई” और “इंसानियत पर एक अभिशाप” बताया था और यहूदी राष्ट्र के संस्थापक को लेकर भी व‍िवाद‍ित ट‍िप्‍पणी की थी। बाद में, अमेरिका-ईरान वार्ता से ठीक पहले, उन्होंने अपना यह पोस्ट हटा दिया।

मीर ने कहा, “इस तरह की भाषा सिर्फ भड़काऊ नहीं है, बल्कि यह एक बड़े पैमाने पर चल रहे सरकारी समर्थन वाले चरमपंथ और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की सोच को दिखाती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की हाल की कोशिशें, जिनमें वह ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करना चाहता है, असल में शांति के लिए नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र में आतंक फैलाने के इरादे से हैं।

मीर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान कई चरमपंथी संगठनों को पनाह देता है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने पंजाब में हमास के नेताओं के लिए एक सार्वजनिक रैली भी आयोजित की। इससे साफ है कि पाकिस्तान हमास, हिज़्बुल्लाह, आईएसआईएस और दूसरे चरमपंथी संगठनों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। जब तक इस आतंक के अड्डे को खत्म नहीं किया जाता, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति संभव नहीं है।”

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग शांति के भागीदार बनना चाहते हैं, न कि संघर्ष का हिस्सा। उन्होंने कहा, “हम अपनी आजादी की पहचान चाहते हैं, साथ ही एक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध क्षेत्र बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं।”

इस बीच, जेएसएमएम (जिए सिंध मुत्ताहिदा महाज) के अध्यक्ष शफी बुरफत ने भी पाकिस्तान की कथित “मध्यस्थता कोशिशों” की आलोचना की और उसे क्षेत्र में “चरमपंथ और आतंकवाद का समर्थक” बताया।

उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई भी राजनीतिक, आर्थिक या रणनीतिक बातचीत भारत को शामिल किए बिना होती है, तो वह अधूरी और कमजोर मानी जाएगी।

बुरफत ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “भारत, मध्य पूर्व और ईरान इस क्षेत्र की बड़ी ताकतें हैं। इनके बीच कोई भी राजनीतिक या आर्थिक प्रगति अगर भारत के बिना होती है, तो उसकी वैधता कम हो जाएगी। पाकिस्तान जैसे देश, जिसे लंबे समय से आतंकवाद का समर्थक माना जाता है, को शांति वार्ता का मेजबान बनाना ऐसा है जैसे भेड़ियों को बकरियों की रखवाली करने देना।”

उन्होंने कहा, “यह स्थिति खतरनाक और चिंताजनक होगी। दुनिया को याद रखना चाहिए कि भारत इस क्षेत्र में एक बड़ी और ताकतवर भूमिका निभाता है। अगर भारत को ऐसे मामलों से अलग रखने की कोशिश की जाती है, तो वह शांति के खिलाफ होगा।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

‘हां हम बिहारी हैं जी...' दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने जमाई अपनी हुकूमत, ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

Vaibhav Suryavanshi orange cap list: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए. 266 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे वैभव ने यशस्वी जायसवाल और समीर रिजवी जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. वैभव इस सीजन खेले गए अपने 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं. Fri, 10 Apr 2026 23:48:11 +0530

  Videos
See all

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: इजराइल ने क्या किया Munir-Shehbaz कांप गए! Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:56:08+00:00

Shorts | बैठक से पहले लेबनान में बड़ा हमला | Iran- Israel War | America | donald Trump | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:54:41+00:00

Israel का बड़ा फैसला, 40 दिनों के बाद खुली Al Aqsa Mosque! #shorts #timesnownavbharat #tnnoriginals #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T20:02:24+00:00

Shorts | वार्ता फेल हुई तो हमारे हथियार तैयार- Donald Trump | Iran- Israel war | America | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:56:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once