Responsive Scrollable Menu

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम

नई द‍िल्‍ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को आतंकवादी संगठन घोषित किया। उन्‍होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत वैश्विक संदेश बताया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, मैं कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स की सराहना करता हूं कि उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी), हिज्‍बुल्लाह, हमास और हूती को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि यह आतंकवाद के विरुद्ध एक स्पष्ट बयान है। आतंकवाद मध्य-पूर्व और संपूर्ण विश्व के लिए खतरा है। ईरानी शासन और उसके नरसंहारकारी गुर्गों का मुकाबला करने के लिए ऐसे दृढ़ कदम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इजरायल की सुरक्षा को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू का रुख एकदम साफ है। अमेर‍िका-ईरान युद्ध व‍िराम का उन्‍होंने समर्थन जरूर क‍िया लेक‍िन तभी यह स्‍पष्‍ट कर द‍िया था क‍ि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता है। इस‍को लेक‍र नेतन्याहू पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को भी सख्‍त चेतावनी जारी कर चुके हैं।

अमेर‍िका-ईरान सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया था। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के इस हमले को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है।

दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बंगाल चुनाव 2026: तृणमूल उम्मीदवार का नामांकन रद्द, कृष्णानगर उत्तर सीट पर अब क्या होगा?

TMC Candidate Nomination Cancelled: बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की पार्टी को एक झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है. अब इस सीट पर तृणमूल का क्या होगा? क्या यह सीट टीएमसी के हाथ से निकल जायेगी या पार्टी ने कोई वैकल्पिक इंतजाम किया है, यहां पढ़ें.

The post बंगाल चुनाव 2026: तृणमूल उम्मीदवार का नामांकन रद्द, कृष्णानगर उत्तर सीट पर अब क्या होगा? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

'मैं पूरे साल कोचिंग करता हूं...', आलोचकों पर बरसे सीएसके के कोच फ्लेमिंग, युवाओं पर कह दी बड़ी बात

Stephen Fleming Statement: चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 में टीम की खराब शुरुआत के बाद ट्रोल करने वालों करारा जवाब दिया है. उन्होंने माना कि नतीजे ही लोगों की सोच बनाते हैं, लेकिन ये भी साफ किया कि वो सालभर अलग-अलग टूर्नामेंट्स में कोचिंग और खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल रहते हैं, जिससे उन्हें इस फॉर्मेट में हो रहे बदलावों की अच्छी समझ है. Fri, 10 Apr 2026 23:39:43 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Owaisi के साथ Bengal में क्या खेला हो गया ? | Humayun Kabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:45:02+00:00

क्या आपके नुक्क्ड़ की चाय-पकौडे की दुकान बंद हो गई? #shortsvideo #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:36:58+00:00

होर्मुज में डूब जाएगा Anerica का डॉलर #viralvideo #shortsvideo #anjanaomkashyap #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:38:50+00:00

Shorts | positive dose | Thought of the day | Anjana om Kashyap | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:33:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers