Responsive Scrollable Menu

चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही एयर इंडिया, एग्जीक्यूशन पर होना चाहिए फोकस : एन चंद्रशेखरन

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को एयर इंडिया के कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन एक मुश्किल दौर से गुजर रही है और सभी कर्मचारियों को एग्जीक्यूशन और लागत अनुशासन पर फोकस करना चाहिए।

चंद्रशेखरन ने कहा,हमारा भविष्य उज्ज्वल है, जो कि एक मजबूत आधार पर बना है। फिलहाल हम एक चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। जहां हमारा फौकस एग्जीक्यूशन पर होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, हमारा ध्यान उन चीजों पर होना चाहिए जो हमारे नियंत्रण में हैं, जहां हम सुधार कर सकते हैं, लागतों के मामले में सटीक रहें और स्थिति की वास्तविकता से अवगत रहें।

चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया के लिए सुरक्षा सर्वोच्च महत्वपूर्ण और गैर-समझौता योग्य है, जो परिचालन, इंजीनियरिंग, प्रशिक्षण और ग्राहक अनुभव से संबंधित सभी निर्णयों का केंद्रबिंदु है।

उन्होंने कहा, मिलकर काम करें, ग्राहक को ध्यान में रखें। यह यात्रा अभी शुरू हुई है और हमें अभी लंबा सफर तय करना है। लगे रहिए, हम मंजिल तक पहुंचेंगे।

चंद्रशेखरन की ये टिप्पणियां एयरलाइन में नेतृत्व और परिचालन संबंधी बदलावों के बीच आई हैं, क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन ने 2026 में पद छोड़ने की घोषणा की है। टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बताया कि कैंपबेल अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहेंगे।

जून 2025 में अहमदाबाद के पास बोइंग 787 विमान दुर्घटना में 260 लोगों की मौत के बाद से एयर इंडिया पर कड़ी नियामक जांच शुरू हो गई थी।

बाद की रिपोर्टों में कहा गया कि एयर इंडिया को सुरक्षा संबंधी चूकों के लिए फटकार लगाई गई, जिनमें वैध उड़ान योग्यता प्रमाण पत्र के बिना और आपातकालीन उपकरणों की उचित जांच के बिना कई बार विमान उड़ाना शामिल था।

अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान, एयर इंडिया ने तीन सप्ताह में पश्चिम एशिया के लिए लगभग 2,500 उड़ानें रद्द कर दीं और मध्य पूर्व के अपने सामान्य शेड्यूल का केवल 30 प्रतिशत ही संचालित किया।

इसके अतिरिक्त, पायलट संगठन एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए) ने मार्च में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से एयर इंडिया के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रियाओं, विशेष रूप से संचालन उपाध्यक्ष और क्रू शेड्यूलिंग विभाग की भूमिकाओं की गहन जांच शुरू करने का आग्रह किया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

फिर से जोड़ेंगे काटे गए 90 लाख नाम, चुनाव से ऐन पहले TMC का बड़ा ऐलान; 63% हिन्दू वाला दांव क्या?

बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर छह महीने के भीतर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू लागू की जाएगी और 'राम राज्य' स्थापित किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: लौट आया RCB को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज, 12.50 करोड़ का खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया. पिछले सीजन टीम को चैंपियन बनाने वाले एक स्टार खिलाड़ी को खेलने का मौका मिला, जो चोट के चलते शुरुआती मैच नहीं खेल सका था. Fri, 10 Apr 2026 20:46:34 +0530

  Videos
See all

Israel Balckmailing US In Iran War? | Justice Verma Resigns | Shah in Bengal | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:44:02+00:00

ड्यूटी पर सोता मिला गार्ड, पुलिस ने लगाई फटकार #viralvideo #shortsvideo #police #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:45:01+00:00

Shorts | ईरान- अमेरिका मीटिंग पर बड़ी खबर | Iran- America Meeting | JD Vance | War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:43:59+00:00

Shorts | एक बाइट और मौत की नींद सो गया शख्स #snakeattack #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers