'कांतारा' मिमिक्री विवाद: Ranveer Singh चामुंडी मंदिर जाकर मांगेंगे माफी; कर्नाटक HC में देंगे नया माफीनामा
Ranveer Singh kantara Controversy: इस समय फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का स्वाद चख रहे अभिनेता रणवीर सिंह कोलेकर बड़ी खबर आई है। ‘कांतारा’ फिल्म के एक सीन की नकल करना रणवीर को इतना भारी पड़ गया कि अब ये कानूनी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। लेकिन अब एक्टर ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर कर्नाटक हाईकोर्ट में नया माफीनामा दाखिल करने जा रहे हैं। जानिए क्या है पूरी खबर...
संशोधित माफी देने को तैयार रणवीर
ताजा जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट को बताया है कि वह इस मामले में संशोधित (रिवाइज्ड) माफीनामा दाखिल करने के लिए तैयार हैं। उनके वकील, सीनियर एडवोकेट साजन पूवय्या ने जस्टिस एम नागप्रसन्ना के समक्ष यह बात रखी।
रणवीर ने अपने हलफनामे में कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उस समय उन्हें यह एहसास नहीं था कि उनकी हरकत से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
मंदिर जाकर करेंगे प्रार्थना
अपने माफीनामे में रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही देवी के मंदिर जाकर प्रार्थना करेंगे। यह कदम वह अपनी गलती के लिए सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने के तौर पर उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह मुंबई के सिंधी परिवार में पले-बढ़े हैं और कुछ सांस्कृतिक संवेदनशीलताओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर बिना शर्त माफी मांगी।
शिकायतकर्ता ने जताई आपत्ति
हालांकि, इस मामले के शिकायतकर्ता प्रशांत मेथल ने कहा कि रणवीर का माफीनामा पूरी तरह से सच्चे पछतावे को नहीं दर्शाता। उनका आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान ऋषभ शेट्टी ने खुद रणवीर को मिमिक्री न करने का इशारा किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐसा किया।
वहीं, रणवीर के वकील ने भरोसा दिलाया कि वह शिकायतकर्ता के साथ बैठकर माफीनामे की भाषा को बेहतर करेंगे और नया हलफनामा कोर्ट में पेश करेंगे।
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल तक के लिए टाल दी है।
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद पिछले साल 28 नवंबर को गोवा में आयोजित IFFI कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था। मंच पर रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ में ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। उस दौरान ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन मामला यहीं से तूल पकड़ गया।
Ranveer Singh literally mocking Daiva Chavundi possession in Kantara.
— Vije (@vijeshetty) November 29, 2025
How low these movie stars can go for fame, money with zero respect for sacred Tulunad Daivaradhane beliefs????
Shame.
Rishabh is enjoying that mimic?@RanveerOfficial @shetty_rishab pic.twitter.com/F4x0X2rVmA
पहले भी मांग चुके हैं माफी
इससे पहले भी रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर इस मामले में माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य केवल ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय की तारीफ करना था, न कि किसी की भावनाओं को आहत करना।
Tateeree Song release: विवाद के बाद फिर रिलीज होगा 'टटीरी' गाना, बादशाह ने नया वर्जन किया अनाउंस
Tateeree Song: रैपर-सिंगर बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ हाल ही में विवादों में घिर गया था। गाने के बोल, विजुअल्स और कुछ सीन को लेकर आपत्तियां जताई गईं, जिसके बाद बादशाह पर कानूनी कार्रवाई भी हुई। हालांकि पूरे विवाद पर माफी मांगने के बाद अब सिंगर ने इस ट्रैक का नया वर्जन जारी करने का ऐलान किया है। इस नए वर्जन का नाम ‘टटीरी फिर से’ रखा गया है, जिसमें सभी आपत्तिजनक हिस्सों को हटा दिया गया है।
विवाद के बाद लिया बड़ा फैसला
लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच बादशाह ने सोशल मीडिया इस नए गाने का ऐलान किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "हरियाणा के लोगों और दुनियाभर के सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ हफ्तों में हमने सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों द्वारा हमारे गाने 'टटीरी' के संबंध में उठाई गई चिंताओं को सुना है। इसके आधार पर हमने आवश्यक बदलाव किए हैं और आपत्तिजनक माने जाने वाले सभी हिस्सों को हटा दिया है। मैं इस प्रतिक्रिया और इसके पीछे की भावना का सम्मान करता हूं... एक कलाकार होने के साथ-साथ समाज और संस्कृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।"
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए वर्जन की एक झलक भी शेयर की, जिससे साफ है कि ‘टटीरी’ को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। ये गाना 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
महिला आयोग से मांगी थी माफी
बताते चलें, विवाद बढ़ने के बाद NCW ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बादशाह ने आयोग से माफी मांगी और दो अहम पहल की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने और अगले चार महीनों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित एक नया गाना रिलीज करने का वादा किया।
बादशाह ने इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी।
क्या था पूरा मामला?
‘टटीरी’ गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें बादशाह के साथ सिंगर सिमरन जगलान की आवाज थी। गाने के कुछ बोल, स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों के विजुअल्स और इशारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद गाने के वीडियो को हटा दिया गया और कई प्लेटफॉर्म्स से इसके लिंक भी हटाए गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















