Tateeree Song release: विवाद के बाद फिर रिलीज होगा 'टटीरी' गाना, बादशाह ने नया वर्जन किया अनाउंस
Tateeree Song: रैपर-सिंगर बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ हाल ही में विवादों में घिर गया था। गाने के बोल, विजुअल्स और कुछ सीन को लेकर आपत्तियां जताई गईं, जिसके बाद बादशाह पर कानूनी कार्रवाई भी हुई। हालांकि पूरे विवाद पर माफी मांगने के बाद अब सिंगर ने इस ट्रैक का नया वर्जन जारी करने का ऐलान किया है। इस नए वर्जन का नाम ‘टटीरी फिर से’ रखा गया है, जिसमें सभी आपत्तिजनक हिस्सों को हटा दिया गया है।
विवाद के बाद लिया बड़ा फैसला
लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच बादशाह ने सोशल मीडिया इस नए गाने का ऐलान किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "हरियाणा के लोगों और दुनियाभर के सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ हफ्तों में हमने सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों द्वारा हमारे गाने 'टटीरी' के संबंध में उठाई गई चिंताओं को सुना है। इसके आधार पर हमने आवश्यक बदलाव किए हैं और आपत्तिजनक माने जाने वाले सभी हिस्सों को हटा दिया है। मैं इस प्रतिक्रिया और इसके पीछे की भावना का सम्मान करता हूं... एक कलाकार होने के साथ-साथ समाज और संस्कृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।"
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए वर्जन की एक झलक भी शेयर की, जिससे साफ है कि ‘टटीरी’ को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। ये गाना 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
महिला आयोग से मांगी थी माफी
बताते चलें, विवाद बढ़ने के बाद NCW ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बादशाह ने आयोग से माफी मांगी और दो अहम पहल की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने और अगले चार महीनों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित एक नया गाना रिलीज करने का वादा किया।
बादशाह ने इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी।
क्या था पूरा मामला?
‘टटीरी’ गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें बादशाह के साथ सिंगर सिमरन जगलान की आवाज थी। गाने के कुछ बोल, स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों के विजुअल्स और इशारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद गाने के वीडियो को हटा दिया गया और कई प्लेटफॉर्म्स से इसके लिंक भी हटाए गए।
लॉन्च से पहले Infinix Note 60 Pro के कई फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास
Infinix का Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं. शानदार डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्री-बुकिंग ऑफर्स इसे एक वैल्यू पैक्ड स्मार्टफोन बना सकते हैं. आइए इसके फीचर्स पर नजर डालते हैं.
The post लॉन्च से पहले Infinix Note 60 Pro के कई फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















