Responsive Scrollable Menu

Ektaa Kapoor: क्या एकता कपूर ने दे दिया Lock Upp 2 के विनर का हिंट; शिवांगी जोशी को लेकर कही ये बात!

Ektaa Kapoor On Lock Upp 2 Winner: 'Lock Upp: सच या सजा 2' का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही घंटों दूर है। ऐसे में शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। सबसे ज्यादा मुकाबला श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच माना जा रहा है। इसी बीच शो की निर्माता एकता कपूर ने विनर को लेकर चल रही अफवाहों पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है।

श्रेया के विनर बनने पर पूछा सवाल
मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान पैपराजी ने एकता कपूर से पूछा कि क्या श्रेया कालरा ही शो की विनर बनने वाली हैं? इस पर एकता कपूर मुस्कुराते हुए बोलीं, "क्यों, अगर शिवांगी जीतेगी तो क्या दिक्कत है?" उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

विनर मैं तय नहीं करती

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इसके बाद जब एकता से पूछा गया कि आखिर शो का विनर कौन होगा, तो उन्होंने साफ कर दिया कि इस फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं किसी को नहीं जिता रही हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है।"

शिवांगी और श्रेया में कड़ी टक्कर
शो के फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की हो रही है। दोनों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत भी ट्रॉफी की दौड़ में शामिल हैं। श्रेया कालरा पूरे सीजन में अपने बेबाक अंदाज और कई विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। वहीं, शिवांगी जोशी ने शुरुआत में आलोचनाओं का सामना किया, लेकिन बाद में अपने खेल और मजबूत प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

क्या शिवांगी ही बनेंगी विनर?
एकता कपूर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नई बहस शुरू हो गई है। कई लोग इसे शिवांगी जोशी के लिए एक बड़ा संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि एकता ने यह बात सिर्फ मजाक में कही थी। हालांकि, शो के विनर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आज होगा ग्रैंड फिनाले
'Lock Upp: सच या सजा 2' के ग्रैंड फिनाले में पांचों फाइनलिस्ट आखिरी टास्क खेलेंगे। इसके बाद उन्हें सेलेब्रिटीज और पत्रकारों की ज्यूरी के सवालों का जवाब देना होगा। फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो का विजेता 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

यह भी पढ़े- 'किसी की शक्ल नहीं देखना' Lock Upp 2 से बाहर आते ही बोले हर्षद चोपड़ा, शिवांगी संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

Preity Zinta: 8 साल बाद कमबैक, शादी और मां बनने के बाद प्रीति जिंटा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? बताई बड़ी वजह

Preity Zinta: करीब 8 साल बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद प्रीति ने खुलकर बताया कि उन्होंने अभिनय से दूरी क्यों बनाई और अब वापसी का अनुभव कैसा रहा।

'परिवार मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है'
फिल्म की रिलीज से पहले मीडिया से बातचीत में प्रीति जिंटा ने कहा कि उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कभी अफसोस नहीं हुआ। प्रीति आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' थी, जिसमें सनी देओल भी थे। कई सालों तक बॉलीवुड से दूरी पर एक्ट्रेस ने कहा- "सच कहूं तो, मुझे इसकी कमी महसूस नहीं हुई। मैं परिवार के साथ समय का आनंद ले रही थी; बच्चों का होना और अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना मेरे लिए नया अनुभव था। और मेरे करियर में चाहे कितनी भी बड़ी उपलब्धियां क्यों न रही हों, मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बच्चों का होना ही थी।"

 

वापसी पर घबराहट भी हुई
प्रीति ने माना कि लंबे अंतराल के बाद कैमरे के सामने लौटना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि पहले दिन शूटिंग के दौरान वह काफी नर्वस थीं।

अभिनेत्री ने बताया कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने शूटिंग के पहले ही दिन फिल्म का सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्य फिल्माने का फैसला किया, जिससे उनकी घबराहट और बढ़ गई। हालांकि, सह-कलाकार सनी देओल ने पूरे समय उनका हौसला बढ़ाया और सहज महसूस कराने में मदद की।

उन्होंने बताया कि मुश्किल सीन पूरा होने के बाद उनका आत्मविश्वास लौट आया और आगे की शूटिंग पहले से काफी आसान लगने लगी।

14 अगस्त को रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें विभाजन के दौर और रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के मंजूरी मिलने के बाद यह फिल्म 14 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर पर मंडरा रहा खतरा टला? नंबर-1 दावेदार ने ही कर दिया सेलेक्टर बनने से इनकार

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BCCI अगरकर को चीफ सेलेक्टर के रोल से हटा सकती है या फिर उन्हें एक्सटेंशन नहीं देगी. दावा ये भी था कि उनकी जगह लक्ष्मण को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. Mon, 10 Aug 2026 00:39:40 +0530

  Videos
See all

हरियाणा में युवा मैराथन को CM सैनी ने किया रवाना | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:40:21+00:00

निशिकांत दुबे ने खुद कांवड़ियों को परोसा खाना | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:35:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers