Gaurav Khanna Divorce: 'बस तलाक पेपर पर साइन बाकी हैं' आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से खत्म किया रिश्ता!
Gaurav Khanna Divorce: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसी बीच शो से अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एलिमिनेट हो गईं। गौरव खन्ना के साथ तलाक लेने का खुलासा करने के बाद से ही आकांक्षा सुर्खियों में हैं। अब शो से बाहर आते ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और तलाक पर बड़ा बयान दिया है।
'कोई भी महिला TRP के लिए तलाक जैसी बात नहीं करेगी'
मीडिया से बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने तलाक की बात सिर्फ शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कही थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा- "मुझे नहीं लगता कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जा के टीआरपी के लिए बोलेगी कि मैं अपने पति से तलाक ले रही हूं।"
'तलाक पेर पर साइन होने बाकी हैं'
आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। पैपराजी पेज वरिंदर चावला द्वारा साझा किए गए वीडियो में आकांक्षा ने कहा, "कृपया मेरे घर पे आइए, मेरी कानूनी टीम से बात कीजिए।" उन्होंने खुलासा किया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है. उन्होंने कहा, "लॉक अप में जाने से पहले भी हमारी लीगल टीमें बात पे बात कर रही थीं। और बाहर निकलने के बाद भी... बात बस इतनी है, आप जानते हैं, हमें सिर्फ कागजात पर साइन करने हैं।"
2016 में हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर 2016 को शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे।
शादी के बाद कई इंटरव्यू में दोनों से परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे गए थे। उस दौरान आकांक्षा ने बताया था कि जहां गौरव पिता बनना चाहते थे, वहीं वह उस समय मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं।
'लॉक अप 2' में किया था अलगाव का खुलासा
आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि उन्होंने अब तक अपने रिश्ते में आई दरार की वजह का खुलासा नहीं किया है।
Pradeep Rawat Death: 'उनके बिना 'गजनी' कभी पूरी नहीं हो सकती थी' प्रदीप रावत के निधन पर छलका आमिर खान का दर्द
Pradeep Rawat Death: हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में बीमारी दोबारा उभरने के बाद उनका निधन हो गया।
प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेता आमिर खान ने उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। दोनों कलाकारों ने 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।
'निडर अभिनेता थे प्रदीप रावत'
वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा- “एक एक्टर के तौर पर वे बेहद समर्पित और निडर थे। प्रदीप जी ने ‘गजनी’ में मेन विलेन का किरदार निभाया था। मुझे लगता है कि हमारे सिनेमा में यह सबसे दमदार विलेन किरदारों में से एक था। उनके बिना यह फिल्म सफल नहीं हो पाती।”
'लगान' में भी छोड़ी थी अलग पहचान
'लगान' में रावत की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि एक्टर ने 'देवा सिंह सोढ़ी' के किरदार में अपना अलग ही अंदाज़ डाला था। उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई और सोढ़ी के किरदार को इतने स्वैग के साथ निभा सकता था। वह एक वर्सटाइल एक्टर थे। उनके गुज़रने की खबर सुनकर दुख हुआ।"
टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक बनाई खास पहचान
प्रदीप रावत ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी। लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु समेत दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। तेलुगु फिल्म 'सई (Sye)' में उनके नकारात्मक किरदार को काफी सराहना मिली थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन (तेलुगु) सहित कई सम्मान भी मिले।
सेलेब्स और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
प्रदीप रावत के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया। अभिनेता विष्णु मंचू, पवन कल्याण ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












