Responsive Scrollable Menu

ध्रुव जुरेल बाहर ऋषभ पंत अंदर... 3 स्पिन ऑलराउंडर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित XI

India probable xi vs sri lanka 1st test: कोलंबो में अभ्यास मैच जीतकर भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे का आगाज जीत के साथ किया है. अब नजरें गॉल में होने वाले पहले टेस्ट पर हैं, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस के लिहाज से बेहद अहम है. कप्तान शुभमन गिल की वापसी से टीम को मजबूती मिली है. मुख्य कोच गौतम गंभीर गॉल की स्पिन-अनुकूल पिच को देखते हुए रवींद्र जडेजा, सारांश जैन और मानव सुथार के रूप में 3 स्पिन ऑलराउंडरों को मैदान में उतारने का मास्टरप्लान बना रहे हैं.

Continue reading on the app

महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत क्यों होती है? जानें वजह

अच्छी नींद शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए जरूरी है, लेकिन महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत क्यों होती है? आइए इस बारे में डिटेल में समझते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन

कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में भारतीय टीम ने 207 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया है। शुभमन गिल ने उंगली की चोट से उबरने का संकेत देते हुए 44 रन की तेज पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 61 रन बनाकर अपनी तैयारी का मजबूत प्रदर्शन किया है। मुकाबले का सबसे मजेदार अंत मोहम्मद सिराज ने किया, जिन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई है।

मैच के आखिरी दिन सबसे ज्यादा नजर भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर थी। गिल को दौरे से पहले हाथ में चोट लगी थी और इसी वजह से उन्होंने अभ्यास मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी। हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने पूरी तरह फिट नजर आते हुए 54 गेंदों पर 44 रन बनाए हैं। उनकी पारी में सात चौके शामिल रहे हैं।

भारत के स्पिन गेंदबाजी प्रशिक्षक सैराज बहुतुले ने मुकाबले के बाद कहा कि गिल अब पूरी तरह ठीक हैं और टीम प्रबंधन ने पहली पारी में उन्हें बल्लेबाजी नहीं कराने का फैसला केवल सावधानी के तौर पर लिया था। उन्होंने गिल की दूसरी पारी को शानदार बताया और कहा कि वह आगामी टेस्ट मुकाबले के लिए तैयार हैं।

भारत की पारी की शुरुआत गिल और यशस्वी जायसवाल ने की। दोनों ने पहले आठ ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने कुल 10 चौके लगाए। जायसवाल ने श्रीलंका के गेंदबाज रमेश मेंडिस के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और स्वीप शॉट के जरिए दबाव बनाया। उन्होंने 46 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल रहे हैं।

गिल और जायसवाल ने मिलकर 105 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम प्रबंधन ने जायसवाल को रिटायर्ड आउट कर वापस बुला लिया और ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। गिल भी जल्द ही कैच आउट हो गए। पंत ने शुरुआत में काफी गेंदें बिना रन के खेलीं, लेकिन बाद में छक्का लगाकर खाता खोला। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 45 रन जोड़े हैं।

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने दूसरी पारी में भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में ही दबाव बनाया। मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की और निशान फर्नांडो तथा रविंदु रासंथा को परेशान किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी पसिंदु सूरियाबंडारा को बोल्ड कर श्रीलंका क्रिकेट एकादश को शुरुआती झटके दिए हैं।

निशान फर्नांडो ने हालांकि शानदार बल्लेबाजी करते हुए पवन रत्नायके और अंजला बंडारा के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। उन्होंने 73 गेंदों में 63 रन बनाए और बाद में रिटायर्ड आउट हुए। बंडारा ने भी 35 रन बनाए, लेकिन रवींद्र जडेजा के गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने स्लिप में उनका कैच पकड़ लिया है।

रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को भी रिटायर्ड आउट किया गया। मानव सुथार आगामी टेस्ट में भारत के तीसरे स्पिनर के विकल्प के लिए अपना दावा मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, लक्ष्य के करीब पहुंचते समय थोड़ी परेशानी जरूर दिखाई दी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लगातार तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया है।

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होना है। ऐसे में यह अभ्यास मुकाबला खिलाड़ियों की फिटनेस और परिस्थितियों को समझने के लिहाज से अहम था। शुभमन गिल की फिटनेस और यशस्वी जायसवाल की फॉर्म से भारतीय टीम प्रबंधन को टेस्ट श्रृंखला से पहले राहत मिली है।
Sun, 09 Aug 2026 22:28:57 +0530

  Videos
See all

Iran US War: मिला सबूत... जिंदा है मोजतबा खामेनेई! | Trump Vs Mojtaba | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T17:42:16+00:00

Atique Ahmed Son Omar Supporters: Toll Plaza पर हंगामा, गाड़ी से कर्मियों को कुचलने की कोशिश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T17:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers