Responsive Scrollable Menu

Pradeep Rawat Death: 'उनके बिना 'गजनी' कभी पूरी नहीं हो सकती थी' प्रदीप रावत के निधन पर छलका आमिर खान का दर्द

Pradeep Rawat Death:  हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में बीमारी दोबारा उभरने के बाद उनका निधन हो गया।

प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेता आमिर खान ने उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। दोनों कलाकारों ने 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

'निडर अभिनेता थे प्रदीप रावत'
वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा- “एक एक्टर के तौर पर वे बेहद समर्पित और निडर थे। प्रदीप जी ने ‘गजनी’ में मेन विलेन का किरदार निभाया था। मुझे लगता है कि हमारे सिनेमा में यह सबसे दमदार विलेन किरदारों में से एक था। उनके बिना यह फिल्म सफल नहीं हो पाती।”

'लगान' में भी छोड़ी थी अलग पहचान
'लगान' में रावत की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि एक्टर ने 'देवा सिंह सोढ़ी' के किरदार में अपना अलग ही अंदाज़ डाला था। उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई और सोढ़ी के किरदार को इतने स्वैग के साथ निभा सकता था। वह एक वर्सटाइल एक्टर थे। उनके गुज़रने की खबर सुनकर दुख हुआ।"

टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक बनाई खास पहचान
प्रदीप रावत ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी। लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु समेत दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। तेलुगु फिल्म 'सई (Sye)' में उनके नकारात्मक किरदार को काफी सराहना मिली थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन (तेलुगु) सहित कई सम्मान भी मिले।

सेलेब्स और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
प्रदीप रावत के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया। अभिनेता विष्णु मंचू, पवन कल्याण ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Continue reading on the app

Ektaa Kapoor: क्या एकता कपूर ने दे दिया Lock Upp 2 के विनर का हिंट; शिवांगी जोशी को लेकर कही ये बात!

Ektaa Kapoor On Lock Upp 2 Winner: 'Lock Upp: सच या सजा 2' का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही घंटों दूर है। ऐसे में शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। सबसे ज्यादा मुकाबला श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच माना जा रहा है। इसी बीच शो की निर्माता एकता कपूर ने विनर को लेकर चल रही अफवाहों पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है।

श्रेया के विनर बनने पर पूछा सवाल
मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान पैपराजी ने एकता कपूर से पूछा कि क्या श्रेया कालरा ही शो की विनर बनने वाली हैं? इस पर एकता कपूर मुस्कुराते हुए बोलीं, "क्यों, अगर शिवांगी जीतेगी तो क्या दिक्कत है?" उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

विनर मैं तय नहीं करती

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इसके बाद जब एकता से पूछा गया कि आखिर शो का विनर कौन होगा, तो उन्होंने साफ कर दिया कि इस फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं किसी को नहीं जिता रही हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है।"

शिवांगी और श्रेया में कड़ी टक्कर
शो के फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की हो रही है। दोनों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत भी ट्रॉफी की दौड़ में शामिल हैं। श्रेया कालरा पूरे सीजन में अपने बेबाक अंदाज और कई विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। वहीं, शिवांगी जोशी ने शुरुआत में आलोचनाओं का सामना किया, लेकिन बाद में अपने खेल और मजबूत प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

क्या शिवांगी ही बनेंगी विनर?
एकता कपूर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नई बहस शुरू हो गई है। कई लोग इसे शिवांगी जोशी के लिए एक बड़ा संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि एकता ने यह बात सिर्फ मजाक में कही थी। हालांकि, शो के विनर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आज होगा ग्रैंड फिनाले
'Lock Upp: सच या सजा 2' के ग्रैंड फिनाले में पांचों फाइनलिस्ट आखिरी टास्क खेलेंगे। इसके बाद उन्हें सेलेब्रिटीज और पत्रकारों की ज्यूरी के सवालों का जवाब देना होगा। फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो का विजेता 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

यह भी पढ़े- 'किसी की शक्ल नहीं देखना' Lock Upp 2 से बाहर आते ही बोले हर्षद चोपड़ा, शिवांगी संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है।

साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र में अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में थे। उन्हें दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। मौजूद जानकारी के अनुसार, सुदर्शन की हालत में अच्छा सुधार हुआ है और वह लगातार बेहतर हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सकीय टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रख रही है। इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर रखने का फैसला किया गया है।

सुदर्शन के बाहर होने के बाद भारतीय पुरुष चयन समिति ने सरफराज खान को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। सरफराज के लिए यह एक अहम मौका है। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है और उनके सामने इस मौके को प्रदर्शन में बदलने की चुनौती होगी।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गॉल रवाना होगी। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में है और टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में टीम ने श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भी खेला है, जिसमें शुभमन गिल ने चोट से उबरने के बाद बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल और अब सरफराज खान जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।

गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार के रूप में स्पिन के विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और औकीब नबी संभाल सकते हैं। सरांश जैन को भी टीम में जगह दी गई है।

साई सुदर्शन का बाहर होना निश्चित तौर पर भारतीय टीम के लिए एक झटका है, लेकिन उनकी चोट को लेकर टीम प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। वहीं, सरफराज खान के पास अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने का अच्छा मौका है। दो टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनने वाली है।
Sun, 09 Aug 2026 22:40:51 +0530

  Videos
See all

Viral Video | छत के रास्ते किसान के घर घुसा चोर, लाखों का माल पार #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:10:19+00:00

UP News : ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने'… #keshavprasadmaurya #akhileshyadav #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:04:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers