Pradeep Rawat Funeral: 'गजनी' स्टार प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, नम आंखों से दी विदाई | Video
Pradeep Rawat Funeral: 'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का बुधवार (5 अगस्त) को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार, करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अभिनेता आमिर खान भी अपने दिवंगत को-स्टार को श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे आमिर खान
आमिर खान बुधवार दोपहर मुंबई स्थित श्मशान घाट पहुंचे, जहां प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया गया। सादे कपड़ों में पहुंचे आमिर ने चुपचाप दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुछ समय तक परिवार के साथ मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने 'लगान' और 'गजनी' जैसी चर्चित फिल्मों में साथ काम किया था।
Meeting With #AamirKhan At #PradeepRawat Shraddhanjali #Batwara1947 #SunnyDeol pic.twitter.com/zbHWATEzI0
— Kuldeep Gadhvi (@kuldeepgadhvi70) August 5, 2026
प्रदीप रावत के निधन पर आमिर खान ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में कहा- “एक एक्टर के तौर पर वे बेहद समर्पित और निडर थे। प्रदीप जी ने ‘गजनी’ में मेन विलेन का किरदार निभाया था। मुझे लगता है कि हमारे सिनेमा में यह सबसे दमदार विलेन किरदारों में से एक था। उनके बिना यह फिल्म सफल नहीं हो पाती।”
बेटे विक्रम रावत ने दी मुखाग्नि
अंतिम संस्कार के दौरान सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब प्रदीप रावत के बेटे विक्रम रावत ने अपने पिता की अंतिम रस्में निभाईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह पिता को अंतिम विदाई देते हुए भावुक नजर आए।
एक वीडियो में वह अंतिम संस्कार की रस्में निभाते समय आंसू नहीं रोक पाए, जबकि दूसरे वीडियो में उन्होंने चिता को अग्नि देने से पहले अपने पिता के सिर पर प्यार से हाथ फेरकर अंतिम विदाई दी।
कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हुआ निधन
प्रदीप रावत का निधन 4 अगस्त 2026 को हुआ। उनके मैनेजर के अनुसार, वह पिछले काफी समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। बताया गया कि करीब चार साल पहले उन्हें पेट के कैंसर का पता चला था और इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ था।
हालांकि, इस साल मई में उन्हें ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। जुलाई में उन्हें इलाज के लिए पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल और बाद में एक कैंसर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
फिल्म इंडस्ट्री ने खोया दमदार कलाकार
प्रदीप रावत ने हिंदी, तेलुगु और अन्य भाषाओं की कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। 'गजनी', 'लगान' और टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' समेत कई यादगार प्रोजेक्ट्स में उनके निभाए किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
Gaurav Khanna Divorce: 'बस तलाक पेपर पर साइन बाकी हैं' आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से खत्म किया रिश्ता!
Gaurav Khanna Divorce: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसी बीच शो से अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एलिमिनेट हो गईं। गौरव खन्ना के साथ तलाक लेने का खुलासा करने के बाद से ही आकांक्षा सुर्खियों में हैं। अब शो से बाहर आते ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और तलाक पर बड़ा बयान दिया है।
'कोई भी महिला TRP के लिए तलाक जैसी बात नहीं करेगी'
मीडिया से बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने तलाक की बात सिर्फ शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कही थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा- "मुझे नहीं लगता कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जा के टीआरपी के लिए बोलेगी कि मैं अपने पति से तलाक ले रही हूं।"
'तलाक पेर पर साइन होने बाकी हैं'
आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। पैपराजी पेज वरिंदर चावला द्वारा साझा किए गए वीडियो में आकांक्षा ने कहा, "कृपया मेरे घर पे आइए, मेरी कानूनी टीम से बात कीजिए।" उन्होंने खुलासा किया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है. उन्होंने कहा, "लॉक अप में जाने से पहले भी हमारी लीगल टीमें बात पे बात कर रही थीं। और बाहर निकलने के बाद भी... बात बस इतनी है, आप जानते हैं, हमें सिर्फ कागजात पर साइन करने हैं।"
2016 में हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर 2016 को शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे।
शादी के बाद कई इंटरव्यू में दोनों से परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे गए थे। उस दौरान आकांक्षा ने बताया था कि जहां गौरव पिता बनना चाहते थे, वहीं वह उस समय मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं।
'लॉक अप 2' में किया था अलगाव का खुलासा
आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि उन्होंने अब तक अपने रिश्ते में आई दरार की वजह का खुलासा नहीं किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










