Responsive Scrollable Menu

महिला आरक्षण पर 'यू-टर्न'! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-'हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन'

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लेख पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे चुनावी हथकंडा करार दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में महिलाओं का समर्थन हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर "यू-टर्न" लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने खुद को लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के एकमात्र चैंपियन के रूप में पेश करने की कोशिश में मीडिया में लेख लिखना शुरू कर दिया है। दरअसल, उन्हें भारत की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को उसी वर्ष संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया था तो कांग्रेस ने इसे 2024 से ही लागू करने की मांग की थी, लेकिन यह प्रधानमंत्री को स्वीकार्य नहीं था।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण को परिसीमन और उस जनगणना की कवायद पर निर्भर बना दिया था, जिसे वह कराने में विफल रहे और फिर कई वर्षों तक टालते रहे। रमेश ने दावा किया, ‘‘अब जब निर्वाचन आयोग के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय के रूप में कार्य करने के बावजूद विधानसभा चुनावों में (भाजपा की) हार तय नजर आ रही है तब 30 महीनों बाद प्रधानमंत्री ने अपना मन बदल दिया है। वह चाहते हैं कि हम जनगणना को भूल जाएं और जनगणना आधारित परिसीमन को इस आधार पर भूल जाएं कि इसमें बहुत लंबा समय लगेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह इस तथ्य के बावजूद है कि उनके जनगणना पंजीयक ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के परिणाम 2027 तक सामने आ जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह एक कहानी है जो झूठ और गोलमोल बातों पर आधारित है। यह सब इस उम्मीद से किया गया है कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की महिलाएं भाजपा का समर्थन करेंगी। आख़िरकार, भाजपा के पास इन राज्यों में किसी अन्य मुद्दे पर कोई सार्थक विमर्श नहीं है।’’

रमेश ने दावा किया, ‘‘यह मोदी सरकार का यू-टर्न है, जो विपक्ष के साथ जुड़ने की उसकी अनिच्छा और योजना की पूर्ण कमी को उजागर करता है।’’ उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘प्रधानमंत्री मोदी पहले से ही यू-टर्न का श्रेय लेने का दावा कर रहे हैं। उनके पाखंड और धोखे की कोई सीमा नहीं है। यह सब शासन में उनकी बड़ी विफलताओं और विदेश नीति में गंभीर झटकों को छुपाने के लिए है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि महिला आरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत में करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। मोदी ने सभी सांसदों से इस कदम का समर्थन करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में यह भी कहा था कि यह कदम उस सिद्धांत की पुष्टि है जिसने लंबे समय से भारत की सभ्यतागत विचारधारा का मार्गदर्शन किया है कि समाज तभी प्रगति करता है जब महिलाएं प्रगति करती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का लेख: क्या था मुख्य संदेश?

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी वेबसाइट पर एक लेख प्रकाशित कर महिला आरक्षण को "करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब" बताया था। उनके लेख के प्रमुख बिंदु थे:

एकजुटता का आह्वान: प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करने की अपील की।

सभ्यतागत विचारधारा: उन्होंने कहा कि समाज तभी प्रगति करता है जब महिलाएं प्रगति करती हैं, और यह विधेयक इसी सिद्धांत की पुष्टि है।

महज विधायी प्रक्रिया नहीं: पीएम के अनुसार, यह कानून केवल कागज पर नहीं, बल्कि भारतीय समाज की सभ्यतागत सोच का हिस्सा है। 

Continue reading on the app

Kerala में 'त्रिध्रुवीय' राजनीति का अंत: Rajiv Chandrasekhar का दावा- 2026 चुनाव के बाद राज्य में बचेंगे केवल दो मोर्चे

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेमम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने राज्य की भविष्य की राजनीति को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यह चुनाव केरल के इतिहास में "तीन राजनीतिक मोर्चों" के बीच आखिरी मुकाबला साबित होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Asian Wrestling Championship: मीनाक्षी की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, गोल्ड पर नज़रें, हंसिका-नेहा ने जीता कांस्य

नेमम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने यहां पत्रकारों से कहा कि चुनाव के बाद राज्य में केवल दो राजनीतिक मोर्चे रह जाएंगे। उन्होंने कहा, “एक ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) होगा और दूसरी ओर कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का गठबंधन, जो 27 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है। यह व्यवस्था यहां भी बनेगी।”

इसे भी पढ़ें: 'झूठ और बेबुनियाद', Melania Trump ने Jeffrey Epstein से किसी भी संबंध को नकारा, कांग्रेस से माँगी सार्वजनिक सुनवाई

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा के बीच कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा, “उनकी राजनीति, विचारधारा और कार्य रिकॉर्ड एक जैसा है। केरल अब द्विध्रुवीय राजनीति की ओर बढ़ रहा है और एक ध्रुव भारतीय जनता पार्टी नीत राजग होगा।” राज्य के चुनावी परिणाम को लेकर उन्होंने कहा, “ हमने सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए काम किया है। अब निर्णय जनता को करना है और उसका नतीजा चार मई को सामने आएगा।” उन्होंने कहा कि उच्च मतदान दर लोगों की बढ़ती जागरुकता और अपने भविष्य को लेकर उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: आज विराट कोहली, कल वैभव सूर्यवंशी… जल्द बनेंगे RCB के नए पोस्टर बॉय!

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं लेकिन क्या करियर को ऊंची उड़ान देने के लिए उन्हें अपनी मंजिल भी बदलनी पड़ेगी? क्या उनकी ये मंजिल RCB में हो सकती है? Fri, 10 Apr 2026 13:16:06 +0530

  Videos
See all

Bombay High Court EVM Check Order: EVM की होगी जांच! #shorts | Hindi News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:01:14+00:00

Aligarh Fight News: महिला और पुरुष यूट्यूबर भिड़े, खूब चले लात घूंसे! #shorts | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:04:26+00:00

BJP Manifesto: पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने संकल्प पत्र किया जारी | West Bengal Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:15:00+00:00

Bijnor News: दुल्हन का शादी से इनकार, वर वधु पक्ष में हुई मारपीट! #shorts | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:07:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers