शाबाशी दी, गले लगाया और फिर... LSG की जीत पर संजीव गोयनका का इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
IPL 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. ईडन-गार्डन्स पर खेले गए इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने 3 विकेट से एक रोमांचक जीत दर्ज की. सीजन की दूसरी जीत के बाद पूरी टीम ने जमकर जश्न मनाया और हर तरफ मुकुल चौधरी की तारीफ हो रही है, जिसने LSG के लिए मैच फिनिश किया. इसी दौरान सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल होते नजर आ रहे हैं.
संजीव गोयनका का इमोशनल वीडियो वायरल
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अमूमन सभी मैचों में अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचते हैं. ऐसे में KKR VS LSG मैच के दौरान भी गोयनका स्टैंड्स से अपनी टीम को चियर कर रहे थे.
वहीं, लखनऊ के जीतने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा और मैच के हीरो रहे मुकुल चौधरी से बातचीत करते नजर आए. उन्होंने मुकुल को शाबाशी दी और गले भी लगाया. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुकुल ने उनके पैर छूने की कोशिश की लेकिन गोयनका ने उन्हें रोककर गले लगा लिया.
Mukul Choudhary tried to touch Sanjiv Goenka’s feet, but Sanjiv Goenka stopped him and instead hugged him and kissed on his forehead ❤️pic.twitter.com/iIScD9bRRS
— Harshit (@I_am_Harshit_17) April 9, 2026
आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीती LSG
IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. ईडन-गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए. जहां, अजिंक्य रहाणे ने 41, अंगक्रिश रघुवंशी ने 45 और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए.
???? Watching a ???????????????????????????????????? ???????????????????????????????????????????? right from the best seats in the house! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
Mighty Mukul, take a bow ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/yt3HRTtutL
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आखिरी गेंद पर 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 3 विकेट से जीत दर्ज की. लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने 34 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली. वहीं आखिर में मुकुल चौधरी ने 27 गेंद पर 54 रन की तूफानी पारी खेलकर लखनऊ को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
कौन हैं मुकुल चौधरी?
Pressure? What pressure? ????♂️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
???? ????️ It's all about belief and rising to the occasion for Mukul Choudhary ????
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/M2Y1F9x3ym
आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं. गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान जिस खिलाड़ी ने सुर्खियां बटोरीं, वो हैं मुकुल चौधरी. 21 साल के मुकुल का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने LSG के लिए मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले इस खिलाड़ी को LSG ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. अब इस खिलाड़ी को मौका मिला और उसने अपनी काबिलियत साबित कर दी है. इसके बाद से हर तरफ मुकुल चौधरी की ही चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस हुई और भी रोचक, टॉप-5 में शामिल 3 खिलाड़ियों की उम्र है 25 साल से कम
बंगाल में मतदान से पहले हो गया खेला, AIMIM ने किया गठबंधन तोड़ने का एलान
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही दो पार्टियों के गठबंधन में दरार पड़ गई है. दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से अपना गठबंधन तोड़ने का एलान किया है. एआईएमआईएम ने कहा कि वह अब अकेले ही बंगाल में चुनाव लड़ेगी.
क्यों टूटा ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन?
बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM और हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का गठबंधन टीएमसी द्वारा एक वीडियो जारी करने के बाद टूट गया. जिसके बारे में एआईएमआईएम का कहना है कि इनसे "मुसलमानों की अखंडता" पर सवाल उठते हैं. एक कड़े बयान में, पार्टी ने कहा कि वह "ऐसे किसी भी बयान से संबंध नहीं रख सकती जिससे मुसलमानों की अखंडता पर सवाल उठे." इसके साथ ही पार्टी ने पुष्टि की कि उसने तत्काल प्रभाव से गठबंधन समाप्त कर दिया है.
All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) tweets, "Humayun Kabir’s revelations have shown how vulnerable Bengal’s Muslims are. That AIMIM cannot associate with any statements where integrity of Muslims is brought into question. As of today, AIMIM has withdrawn its alliance… pic.twitter.com/7CRHDuq1bz
— ANI (@ANI) April 10, 2026
एआईएमआईएम ने इस दौरान पश्चिम बंगाल में मुसलमानों के लगातार सामाजिक-आर्थिक हाशिए पर होने की भी बात कही. पार्टी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और पिछली सरकारों सहित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक ढांचे का दावा करने वाली पार्टियों के दशकों के शासन के बावजूद, यह समुदाय "सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित" समुदायों में से एक बना हुआ है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

























