Responsive Scrollable Menu

बंगाल में मतदान से पहले हो गया खेला, AIMIM ने किया गठबंधन तोड़ने का एलान

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही दो पार्टियों के गठबंधन में दरार पड़ गई है. दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से अपना गठबंधन तोड़ने का एलान किया है. एआईएमआईएम ने कहा कि वह अब अकेले ही बंगाल में चुनाव लड़ेगी.

क्यों टूटा ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन?

बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM और हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का गठबंधन टीएमसी द्वारा एक वीडियो जारी करने के बाद टूट गया. जिसके बारे में एआईएमआईएम का कहना है कि इनसे "मुसलमानों की अखंडता" पर सवाल उठते हैं. एक कड़े बयान में, पार्टी ने कहा कि वह "ऐसे किसी भी बयान से संबंध नहीं रख सकती जिससे मुसलमानों की अखंडता पर सवाल उठे." इसके साथ ही पार्टी ने पुष्टि की कि उसने तत्काल प्रभाव से गठबंधन समाप्त कर दिया है.

एआईएमआईएम ने इस दौरान पश्चिम बंगाल में मुसलमानों के लगातार सामाजिक-आर्थिक हाशिए पर होने की भी बात कही. पार्टी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और पिछली सरकारों सहित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक ढांचे का दावा करने वाली पार्टियों के दशकों के शासन के बावजूद, यह समुदाय "सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित" समुदायों में से एक बना हुआ है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

आप भी चेहरे पर कराते हैं मसाज? तो हो जाएं सावधान, जा सकती है आपकी आंखों की रोशनी, डॉक्टर से जानिए कैसे

Face Massage Side Effects: आजकल लोग अपनी त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने के लिए पार्लर में फेस मसाज करवाते हैं. यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा फेस मसाज कराना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. खासतौर पर इसका असर आंखों पर पड़ता है. हाल ही में एक आंखों के डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि कुछ तरह की फेस मसाज आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. खासकर जब मसाज के दौरान हाई-फ्रीक्वेंसी मसाज गन का इस्तेमाल आंखों के बेहद करीब किया जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है और कुछ मामलों में मोतियाबिंद तक हो सकता है. 

आंखों पर पड़ रहा बुरा असर

आंखों के आसपास की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है. बार-बार मसाज करने से इस हिस्से पर दबाव पड़ता है. इससे त्वचा ढीली हो सकती है. साथ ही आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल की समस्या बढ़ सकती है. अगर मसाज ज्यादा देर तक या गलत तरीके से की जाए, तो आंखों के आसपास जलन हो सकती है. कई बार मसाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले क्रीम या ऑयल भी आंखों में चले जाते हैं. इससे एलर्जी या इरिटेशन की समस्या हो सकती है.

डॉक्टर के पास आया चौंकाने वाला मामला

आंखों के डॉक्टर मयंक महाजन ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए ऐसे मरीज का मामला शेयर किया जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. यह एक युवा व्यक्ति था जिसकी दाईं आंख में अचानक मोतियाबिंद हो गया था. जब डॉक्टर ने उसकी रोजमर्रा की आदतों के बारे में पूछा तो पता चला कि वह हफ्ते में 2 से 3 बार फेस मसाज करवाने जाता था. जिस सैलून में वह जाता था वहां हाई-फ्रीक्वेंसी मसाज गन और इलेक्ट्रिक मसाजर का इस्तेमाल किया जाता था.  सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि मसाज के दौरान मशीन को सीधे उसकी आंखों के ऊपर भी लगाया जाता था.

 

फेस मसाज कैसे आंखों को पहुंचाती है नुकसान? 

डॉक्टर के अनुसार, मसाज गन से निकलने वाली तेज कंपन आंखों में झटके जैसी तरंगे पैदा कर सकती हैं. ये तरंगे आंख के अंदर मौजूद संवेदनशील हिस्सों को प्रभावित करती हैं. इसके कारण आंख के लेंस पर असर पड़ सकता है और वह अचानक धूंधला दिखने लगता है जिसे मोतियाबिंद कहा जाता है. डॉक्टरों ने बताया कि इंटरनेट पर खोज करने पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां आंखों के पास तेज कंपन के कारण चोट बनने की समस्या देखी गई. 

हर स्किन टाइप के लिए जरूरी नहीं फेस मसाज

हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है. ऐसे में बार-बार मसाज कराने से त्वचा में रैशेज और रेडनेस हो सकती है. इसलिए बिना सलाह के बार-बार फेस मसाज नहीं करानी चाहिए.

कितनी बार कराएं फेस मसाज?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, महीने में एक या दो बार फेस मसाज काफी होती है. इससे ज्यादा कराने की जरूरत नहीं होती. इससे त्वचा को आराम भी मिलता है और नुकसान का खतरा भी कम रहता है.

मसाज के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

मसाज हमेशा हल्के हाथों से करानी चाहिए
आंखों के आसपास ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए
अच्छे और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें
किसी भी एलर्जी होने पर तुरंत मसाज बंद कर दें
घरेलू देखभाल भी है बेहतर विकल्प

अगर आप अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं, तो घर पर भी प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं. जैसे कि एलोवेरा, गुलाब जल या हल्का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना. इससे त्वचा को बिना नुकसान के फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Kidney Disease Causes: पेशाब में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का इशारा!

Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

क्या गंभीर छोड़ने वाले हेड कोच का पद, KKR को मिली गौतम को लाइफटाइम जोड़ने की सलाह, स्टॉक,हिस्सा जो मांगे दे दो

ललित मोदी ने साफ कहा “गौतम गंभीर को वापस लाने के लिए जो भी करना पड़े, करो. उन्हें स्टॉक ऑप्शन दो, उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बल्कि हिस्सेदार बनाओ. यह कोई भावनात्मक अपील नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट के आर्किटेक्ट की रणनीतिक सलाह है. Fri, 10 Apr 2026 18:09:33 +0530

  Videos
See all

Akilesh Yadav On BJP|अखिलेश ने पाकिस्तान का नाम लेते हुए किसको घेरा? | UP News | CM Yogi | BJP Vs SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:08:37+00:00

SIR Final List Out: SIR की फाइनल लिस्ट से मचा हड़कंप! सियासत सुपरहिट | Political Analysis 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:15:13+00:00

Iran US Peace Talk: भारतीय कर्नल ने पाकिस्तानी को बीच डिबेट ऐसा ‘रगड़ा’ कि सब हंस पड़े! | Rashtravad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:08:30+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: लेबनान के समर्थन में उतरे फ्रांस-इटली #israel #lebanon #trump #ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers