Responsive Scrollable Menu

'बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें', ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों से शुल्क वसूलने पर ईरान को दी चेतावनी

US Iran Ceasefire: अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिससे मध्य पूर्व की स्थिति और ज्यादा नाजुक हो गई है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि Iran, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों से फीस वसूल रहा है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि अगर ईरान ऐसा कर रहा है, तो उसे तुरंत बंद करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान तेल टैंकरों को सुरक्षित रास्ता देने के मामले में “बहुत खराब काम” कर रहा है, जो दोनों देशों के बीच हुए अस्थायी युद्धविराम (ceasefire) समझौते के खिलाफ है.

क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है. ऐसे में अगर यहां कोई बाधा आती है, तो उसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. ट्रंप के इन आरोपों से साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच भरोसे की कमी अभी भी बनी हुई है.

क्या फिर से छिड़ सकता है युद्ध?

इस पूरे विवाद ने पहले से ही कमजोर चल रहे युद्धविराम को खतरे में डाल दिया है. खासतौर पर तब, जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू होने से पहले ही मतभेद बढ़ते जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही Islamabad में बातचीत होनी है, लेकिन मौजूदा हालात इस प्रक्रिया को मुश्किल बना सकते हैं.

ईरान का इजराइल पर समझौता उल्लंघन का आरोप

दूसरी ओर, ईरान ने Israel पर आरोप लगाया है कि उसने समझौते का उल्लंघन किया है. ईरान का कहना है कि लेबनान में संघर्षविराम भी इस समझौते का हिस्सा है, लेकिन इजराइल ने वहां हमला किया है. हालांकि, अमेरिका और इजराइल दोनों ने इस बात को खारिज किया है. उनका कहना है कि लेबनान इस समझौते में शामिल नहीं है. इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद और गहरा गया है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है.

यह भी पढ़ें: Trump ने होर्मुज को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कहकर पुकारा, बोले-नोबेल पुरस्कार उन्हें नहीं मिलो तो किसी को नहीं होगा हासिल

लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं- नेतन्याहू

इसी बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने साफ कर दिया है कि लेबनान में कोई युद्धविराम लागू नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी सेना Hezbollah के खिलाफ “पूरी ताकत” से कार्रवाई जारी रखेगी और तब तक नहीं रुकेगी जब तक इजराइल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती.

यह भी पढ़ें: Trump Nation Address: ट्रंप का ऐलान, 'अभी जंग खत्म नहीं हुई, 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर और तेज होंगे हमले'

कैबिनेट को दिए ये निर्देश

नेतन्याहू ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने कैबिनेट को लेबनान सरकार के साथ सीधे बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इस बातचीत का मकसद दो प्रमुख लक्ष्य हासिल करना है पहला, Hezbollah को हथियार डालने के लिए मजबूर करना और दूसरा, इजराइल और लेबनान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता करना.

क्या और बड़ा रूप लेगा संघर्ष?

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि मध्य पूर्व में शांति की राह अभी भी आसान नहीं है. एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव है, तो दूसरी तरफ इजराइल और लेबनान के मुद्दे ने हालात को और उलझा दिया है. अगर इन विवादों का समाधान जल्द नहीं निकाला गया, तो यह संघर्ष और बड़ा रूप ले सकता है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Iran-US Ceasefire: सीजफायर को लेकर Israel में नाराजगी, क्या Netanyahu पर है Trump का दबाव, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज का दिन वृश्चिक समेत इन 3 राशि के जातकों को दे सकता है अशुभ फल, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: पंचांग के अनुसार आज यानी 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार है. चंद्रमा का गोचर धनु राशि में शाम 06 बजकर 03 मिनट तक उसके बाद मकर राशि में होगा.आज का दिन वृश्चिक समेत कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 April 2026) 

मेष राशि

आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में नए निवेश से लाभ प्राप्त होगा. परिवार में शुभ काम होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है.

उपाय– हनुमान जी की पूजा करें.

वृषभ राशि

आज का दिन तनाव दे सकता है. धन की वजह से कामों में रुकावट आएगी. किसी से विवाद न करें. नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. परिवार में विवाद होगा. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.

उपाय– मां दुर्गा की पूजा करें.

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नौकरी में वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. सरकारी काम पूरे होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे. मित्रों के साथ यात्रा होगी.

उपाय– गणेश जी की पूजा करें.

कर्क राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा होगा. नौकरी में सभी काम सफलता से पूरे होंगे. व्यापार में धन हानि की संभावना है. कोई अपना धोखा दे सकता है. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

उपाय– शिवजी की पूजा करें.

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम बनेंगे. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. विदेश यात्रा हो सकती है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है.

उपाय– सूर्यदेव को अर्घ्य दें.

कन्या राशि

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन किसी को उधार न दें. वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना का योग है. नौकरी में मेहनत अधिक होगी. कारोबार में शत्रुओं से सावधान रहें. जीवनसाथी से विवाद होगा. भाई से मनमुटाव हो सकता है.

उपाय– भगवान कृष्ण की पूजा करें.

तुला राशि

आज का दिन मिला जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. नौकरी में किसी पर भरोसा न करें, सभी काम स्वयं देखें. व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– माता लक्ष्मी की पूजा करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. छात्रों को सफलता मिलेगी. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. व्यापार में किसी व्यक्ति की वजह से लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे

उपाय– हनुमान जी की पूजा करें.

धनु राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. सेहत का ध्यान रखें, चोट लग सकती है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में निवेश से लाभ होगा. जीवनसाथी से अनबन होगी.

उपाय– विष्णु जी की पूजा करें.

मकर राशि

आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन हानि की संभावना है. नस और हड्डियों से संबंधित बीमारियां परेशान करेंगे. नौकरी में काम समय से पूरे नहीं होंगे. कारोबारी यात्राएं असफल रहेंगी. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी.

उपाय– शनिदेव की पूजा करें.

कुंभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति होगी. खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे. मानसिक तनाव बना रहेगा.

उपाय- पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करें.

मीन राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. रोजगार की समस्या दूर होगी. नई नौकरी मिल सकती है. व्यापार में नई साझेदारी लाभप्रद रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में शुभ काम होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

उपाय– श्रीहरि की पूजा करें.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 09 April 2026: आज का दिन मिथुन समेत इन 5 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े में स्टैंड का अनावरण, डायना इडुल्जी और एकनाथ सोलकर भी हुए सम्मानित

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और हेड कोच रहे रवि शास्त्री के नाम पर मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उनके नाम पर एक स्टैंड का अनावरण किया गया. इसके अलावा पूर्व महिला क्रिकेटर डायना इडुल्जी को भी सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह के दौरान रवि शास्त्री अपने पिता को याद कर भावुक हो गए. Fri, 10 Apr 2026 08:56:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:भारत की LPG-LNG सप्लाई का बड़ा हिस्सा कतर से!|#ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:41:30+00:00

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में हुई Bumper Voting #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:36:11+00:00

Iran Vs Israel War: Ceasefire के बीच Donald Trump की ईरान को धमकी #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:51:30+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:समझिए: भारत-कतर गैस डील का पूरा गणित|#ytshorts #lpgcrisis #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:48:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers