Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज का दिन वृश्चिक समेत इन 3 राशि के जातकों को दे सकता है अशुभ फल, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: पंचांग के अनुसार आज यानी 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार है. चंद्रमा का गोचर धनु राशि में शाम 06 बजकर 03 मिनट तक उसके बाद मकर राशि में होगा.आज का दिन वृश्चिक समेत कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 April 2026) 

मेष राशि

आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में नए निवेश से लाभ प्राप्त होगा. परिवार में शुभ काम होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है.

उपाय– हनुमान जी की पूजा करें.

वृषभ राशि

आज का दिन तनाव दे सकता है. धन की वजह से कामों में रुकावट आएगी. किसी से विवाद न करें. नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. परिवार में विवाद होगा. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.

उपाय– मां दुर्गा की पूजा करें.

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नौकरी में वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. सरकारी काम पूरे होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे. मित्रों के साथ यात्रा होगी.

उपाय– गणेश जी की पूजा करें.

कर्क राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा होगा. नौकरी में सभी काम सफलता से पूरे होंगे. व्यापार में धन हानि की संभावना है. कोई अपना धोखा दे सकता है. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

उपाय– शिवजी की पूजा करें.

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम बनेंगे. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. विदेश यात्रा हो सकती है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है.

उपाय– सूर्यदेव को अर्घ्य दें.

कन्या राशि

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन किसी को उधार न दें. वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना का योग है. नौकरी में मेहनत अधिक होगी. कारोबार में शत्रुओं से सावधान रहें. जीवनसाथी से विवाद होगा. भाई से मनमुटाव हो सकता है.

उपाय– भगवान कृष्ण की पूजा करें.

तुला राशि

आज का दिन मिला जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. नौकरी में किसी पर भरोसा न करें, सभी काम स्वयं देखें. व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– माता लक्ष्मी की पूजा करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. छात्रों को सफलता मिलेगी. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. व्यापार में किसी व्यक्ति की वजह से लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे

उपाय– हनुमान जी की पूजा करें.

धनु राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. सेहत का ध्यान रखें, चोट लग सकती है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में निवेश से लाभ होगा. जीवनसाथी से अनबन होगी.

उपाय– विष्णु जी की पूजा करें.

मकर राशि

आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन हानि की संभावना है. नस और हड्डियों से संबंधित बीमारियां परेशान करेंगे. नौकरी में काम समय से पूरे नहीं होंगे. कारोबारी यात्राएं असफल रहेंगी. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी.

उपाय– शनिदेव की पूजा करें.

कुंभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति होगी. खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे. मानसिक तनाव बना रहेगा.

उपाय- पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करें.

मीन राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. रोजगार की समस्या दूर होगी. नई नौकरी मिल सकती है. व्यापार में नई साझेदारी लाभप्रद रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में शुभ काम होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

उपाय– श्रीहरि की पूजा करें.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 09 April 2026: आज का दिन मिथुन समेत इन 5 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद CAPF एक्ट लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने CAPF (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिससे भर्ती, प्रमोशन और डेपुटेशन के नियम तय होंगे। इस नए कानून के तहत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में लाया जाएगा। ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में ट्रेनी अग्निवीर कमरे में फंदे से लटका मिला ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में कमरे के अंदर ट्रेनी अग्निवीर कार्तिक यादव फंदे से लटका मिला। 19 साल का कार्तिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। जम्मू में संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसकी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी संपर्क मिलने की बात सामने आई है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तेलंगाना में नर्स ने सुसाइड किया, परिवार ने लगाया रेप का आरोप तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की नर्स अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में KKR की हालत पस्त, हार के बाद Rovman Powell ने अंपायर-पिच पर फोड़ा ठीकरा

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान अंपायरों की ‘गलती’ की आलोचना की और अपनी टीम की करीबी हार के लिए ईडन गार्डन्स की धीमी पिच को जिम्मेदार ठहराया। एलएसजी का स्कोर 16 ओवर के बाद सात विकेट पर 127 रन था लेकिन उसने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की नाबाद 54 रन की पारी की मदद से तीन विकेट से जीत हासिल की। पॉवेल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आप ईडन गार्डन्स को अपना गढ़ बनाना चाहते हैं। यह आपका घरेलू मैदान है और दर्शकों का समर्थन आपको मिलता है। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना अच्छा लगता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी (मुकुल) को श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।’’

केकेआर को चार मैच में एक भी जीत नहीं मिली है। इनमें से तीन मैच उसने अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद वह चार विकेट पर 181 रन ही बना पाया। इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाज फिन एलन (09) विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। एलन के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई गेंद को डीप थर्ड मैन की सीमा रेखा पर खड़े दिगवेश राठी ने कैच कर लिया। रीप्ले से पता चला कि उनके पैर की उंगलियां बाउंड्री को छू गई थीं। लेकिन मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका) और अक्षय टोत्रे (भारत) ने तीसरे अंपायर का सहारा नहीं लिया और इस कैच को क्लीन करार दिया। पॉवेल ने कहा, ‘‘बिल्कुल और भी पहलुओं पर गौर किया जाना चाहिए था। जब वह मैदान से बाहर आया तो हमने इस बारे में बात की थी। हमने आईपीएल में देखा है कि अंपायर इससे भी छोटी-छोटी चीजों के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेते रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी, लेकिन हम इसकी जांच नहीं करने जा रहे हैं और यह नहीं कहेंगे कि इसी वजह से आज रात हमें दो अंक गंवाने पड़े।’’ पॉवेल ने कहा कि इस पिच पर स्ट्रोक लगाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ईडन गार्डन्स के उस पारंपरिक विकेट जैसा नहीं था जहां आप क्रीज पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देते हैं। यह 220 रन वाला विकेट नहीं था। गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, विशेषकर जब उन्होंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया।’’ केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था, लेकिन पॉवेल को स्थिति में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इतिहास देखें तो आईपीएल के विजेता टूर्नामेंट के मध्य और अंतिम चरण में अपनी लय हासिल करते हैं। जब शुरुआत अच्छी न हो तो जीतना आसान नहीं होता, अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है।

Fri, 10 Apr 2026 10:35:20 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire Updates: 'Lebanon पर और तेज होगा हमला'- IDF COS #shorts |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:50:26+00:00

Netanyahu Big Stement on Lebanon LIVE: Iran US Ceasefire के बीच Israel का ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:46:35+00:00

Iran US Ceasefire LIVE Updates: टूट गई डील! Islamabad नहीं जाएगा ईरान! | Lebanon | Munir Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:56:08+00:00

Middle East Crisis: सीजफायर टूटेगा, ईरान फिर बदला लेगा? | Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:48:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers