Responsive Scrollable Menu

UP Weather Today: यूपी में आसमान से बरसेगी आग, 6 दिन में 10℃ बढ़ेगा पारा.. यहां जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today:बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 15 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.इस बीच यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उछाल देखने को मिलेगा.

Continue reading on the app

अब भारत के पास होगा अपना सूरज! यूरेनियम के लिए नहीं फैलाना पड़ेगा हाथ, अमेरिका-चीन जैसे सुपरपावर्स की उड़ी नींद

यह पूरी तरह से शुद्ध भारतीय टेक्नोलॉजी है जिसे हमारे वैज्ञानिकों ने खुद बनाया है. दुनिया के कई बड़े देश इस टेक्नोलॉजी के पीछे पड़े थे, लेकिन भारत ने बाजी मार ली है. अब देश में बिना किसी रुकावट के गाड़ियां, ट्रेनें और भारी उद्योग फर्राटे से दौड़ेंगे. यह भारत की इतनी बड़ी जीत है कि अब देश को आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक पाएगा. इस कमाल के लिए इसरो और एटॉमिक रिसर्च सेंटर के सभी सिपाही असली हीरो हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में KKR की हालत पस्त, हार के बाद Rovman Powell ने अंपायर-पिच पर फोड़ा ठीकरा

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान अंपायरों की ‘गलती’ की आलोचना की और अपनी टीम की करीबी हार के लिए ईडन गार्डन्स की धीमी पिच को जिम्मेदार ठहराया। एलएसजी का स्कोर 16 ओवर के बाद सात विकेट पर 127 रन था लेकिन उसने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की नाबाद 54 रन की पारी की मदद से तीन विकेट से जीत हासिल की। पॉवेल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आप ईडन गार्डन्स को अपना गढ़ बनाना चाहते हैं। यह आपका घरेलू मैदान है और दर्शकों का समर्थन आपको मिलता है। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना अच्छा लगता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी (मुकुल) को श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।’’

केकेआर को चार मैच में एक भी जीत नहीं मिली है। इनमें से तीन मैच उसने अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद वह चार विकेट पर 181 रन ही बना पाया। इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाज फिन एलन (09) विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। एलन के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई गेंद को डीप थर्ड मैन की सीमा रेखा पर खड़े दिगवेश राठी ने कैच कर लिया। रीप्ले से पता चला कि उनके पैर की उंगलियां बाउंड्री को छू गई थीं। लेकिन मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका) और अक्षय टोत्रे (भारत) ने तीसरे अंपायर का सहारा नहीं लिया और इस कैच को क्लीन करार दिया। पॉवेल ने कहा, ‘‘बिल्कुल और भी पहलुओं पर गौर किया जाना चाहिए था। जब वह मैदान से बाहर आया तो हमने इस बारे में बात की थी। हमने आईपीएल में देखा है कि अंपायर इससे भी छोटी-छोटी चीजों के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेते रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी, लेकिन हम इसकी जांच नहीं करने जा रहे हैं और यह नहीं कहेंगे कि इसी वजह से आज रात हमें दो अंक गंवाने पड़े।’’ पॉवेल ने कहा कि इस पिच पर स्ट्रोक लगाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ईडन गार्डन्स के उस पारंपरिक विकेट जैसा नहीं था जहां आप क्रीज पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देते हैं। यह 220 रन वाला विकेट नहीं था। गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, विशेषकर जब उन्होंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया।’’ केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था, लेकिन पॉवेल को स्थिति में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इतिहास देखें तो आईपीएल के विजेता टूर्नामेंट के मध्य और अंतिम चरण में अपनी लय हासिल करते हैं। जब शुरुआत अच्छी न हो तो जीतना आसान नहीं होता, अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है।

Fri, 10 Apr 2026 10:35:20 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire Updates: 'Lebanon पर और तेज होगा हमला'- IDF COS #shorts |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:50:26+00:00

Netanyahu Big Stement on Lebanon LIVE: Iran US Ceasefire के बीच Israel का ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:46:35+00:00

Iran Israel US War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात!| US-Iran Ceasefire | Trump | 10 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:59:02+00:00

Middle East Crisis: सीजफायर टूटेगा, ईरान फिर बदला लेगा? | Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:48:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers