Responsive Scrollable Menu

शादी के चार बाद मिलिंद गाबा ले रहे तलाक? पत्नी को किया अनफॉलो, फैंस ने उठाए सवाल

Millind Gab-Pria Beniwal: मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल के रिश्लेशन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस चर्चा उस समय और बढ़ गई जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इस समय दोनों की फॉलोइंग लिस्ट में फिलहाल एक-दूसरे का नाम नजर नहीं आ रहा है. जिसके बाद फैंस ने अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. 

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करते दिखाई देते हैं. उनकी पोस्ट में एक-दूसरे के लिए प्यार और अपनापन साफ नजर आता था. हालांकि, जब फैंस ने यह नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है तो उनके रिलेशन को लेकर बातें होने लगीं.

हालांकि, सिर्फ सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने से यह नहीं कहा जा सकता है कि दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने की कगार पर है. इस पर अभी तक मिलिंद और प्रिया ने किसी तरह का ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. ऐसे में तलाक की खबरों को सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है.

क्या तलाक लेने वाले हैं मिलिंद और प्रिया?

मिलिंद और प्रिया के अनफॉलो करने के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही आ रहा है कि क्या दोनों अलग होने जा रहे हैं? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दोनों के रिलेशन को लेकर सवाल कर रहे हैं, लेकिन इस पर कपल की ओर से कुछ नहीं कहा गया है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर किसी को अनफॉलो करने के पीछे कई वजह हो सकीत हैं. जब तक मिलिंद या प्रिया इस मामले में सफाई नहीं देते हैं तब तक उनके रिश्ते को लेकर किसी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा.

ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी दोनों की मुलाकात

मिलिंद और प्रिया की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों लंबे समय तक बातचीत होती रही है. पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. मिलिंद ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह प्रिया के भाई और मशहूर कंटेंट क्रिएटर हर्ष बेनीवाल को पहले से जानते थे. इसी वजह से दोनों की बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा था.  करीब चार साल तक डेट करने के बाद मिलिंद ने 2021 में ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान प्रिया संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था. 

2022 में की थी शादी

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 16 अप्रैल 2022 को दिल्ली में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी. उनकी शादी में फैमिली के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. उस दौरान उनकी शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे और दोनों को फैंस ने खूब प्यार दिया था. शादी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों साथ में कई फोटो शेयर करते दिखाई देते थे. जिसकी वजह से फैंस उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते थे. अब अचानक एक-दूसरे को अनफॉलो करने की वजह हैरान हैं. पिछले साल दोनों जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने थे. उनके घर एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया था. 

ये भी पढ़ें: Toxic Trailer Review: यश का स्वैग देख दीवाने हुए फैंस, किसी ने कहा- ‘बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे’, तो किसी ने बताया ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’

Continue reading on the app

Uttarakhand News: धामी सरकार का नारी शक्ति को नमन, तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार राशि में किया भारी इजाफा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह में भाग लिया. इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, अदम्य साहस और सामाजिक योगदान से नई मिसाल कायम करने वाली 13 महिलाओं को प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके साथ ही बाल विकास और पोषण क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार से विभूषित किया गया. मुख्यमंत्री ने मंच से सभी पुरस्कृत महिलाओं और आंगनबाड़ी बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

वीरांगना तीलू रौतेली का गौरवशाली इतिहास

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तीलू रौतेली की जयंती का दिन पूरे उत्तराखंड के इतिहास और हमारी नारी शक्ति के स्वाभिमान का एक अत्यंत गौरवशाली अवसर है. वीरांगना तीलू रौतेली अद्भुत साहस, अद्वितीय पराक्रम और अदम्य नारी शक्ति की एक अमर प्रतीक हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ हमेशा से शूरवीरों और वीरांगनाओं की पावन भूमि भी रहा है. जब भी देश या दुनिया में भारतीय नारी के पराक्रम और त्याग की बात होगी, तब तीलू रौतेली का नाम सबसे आगे और गर्व के साथ याद किया जाएगा.

मातृशक्ति के सम्मान में पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की मातृशक्ति को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर अब सीधे 75 हजार रुपये कर दिया है. गौरतलब है कि वर्ष 2023 में ही सरकार ने इस राशि को 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया था. इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि को भी 51 हजार रुपये से बढ़ाकर अब 61 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल पैसों की बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि यह प्रदेश सरकार की ओर से हमारी बहनों और बेटियों की दिन-रात की मेहनत और समर्पण का सच्चा सम्मान है.

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश भर में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं. संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हो, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हो, उज्ज्वला योजना या फिर लखपति दीदी योजना, इन सभी कदमों ने महिलाओं की जिंदगी में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है. उत्तराखंड सरकार भी इसी सोच पर आगे बढ़ते हुए महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दे रही है. साथ ही उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता लागू करके हर नागरिक को बराबर अधिकार दिए हैं.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय और पदोन्नति का रास्ता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के शुरुआती शारीरिक विकास, उनके सही पोषण, सेहत और अच्छे संस्कारों की नींव रखने में आंगनबाड़ी केंद्रों का बहुत बड़ा योगदान है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का सबसे मजबूत जरिया हैं. इसी समर्पण को देखते हुए राज्य सरकार ने कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 7,500 रुपये से बढ़ाकर 9,300 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4,500 रुपये से बढ़ाकर 6,250 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 3,550 रुपये से बढ़ाकर 5,250 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नत होने का अवसर भी प्रदान किया गया है.

समारोह में कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

इस भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, सचिव महिला सशक्तिकरण चन्द्रेश कुमार और निदेशक बंशीलाल राणा समेत शासन और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 'आप तो उत्तराखंड का गौरव हैं...', ऋषभ पंत की मांग पर आ गया CM धामी का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा...

Continue reading on the app

  Sports

बोर में बाघ की तलाश, तालेगांव में रेड बॉल का अभ्यास, वैभव सूर्यवंशी ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, दलीप ट्रॉफी में करेंगे उप कप्तानी

Vaibhav Suryavanshi enjoyed a forest safari: वैभव सूर्यवंशी वर्धा के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए. करीब 4 घंटे चले इस रोमांचक सफर के बाद वैभव तालेगांव पहुंच गए जहां वह राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में लाल गेंद से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. ईस्ट जोन के उप-कप्तान के रूप में आगामी दलीप ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की करने और फर्स्ट क्लास करियर के सामान्य आंकड़ों को सुधारने के इरादे से वैभव, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. Sat, 8 Aug 2026 22:42:04 +0530

  Videos
See all

IIT Delhi Convocation में PM Narendra Modi ने याद दिलाए Satpura Mess के पराठे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:15:04+00:00

JD Vance Dialed PM Modi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात | PM Modi | India- USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers