Responsive Scrollable Menu

मिनी हॉस्पिटल बन गया है BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, चोटिल प्लेयर्स ने बढ़ाई टेंशन, बुमराह से लेकर पांड्या तक शामिल

भारतीय टीम एक और जहां श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, वहीं दूसरी तरफ चोटिल भारतीय खिलाड़ियों ने टीम और मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया था तो स्क्वाड में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया था, लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर भी पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से उसका हिस्सा नहीं हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोटिल खिलाड़ियों का नंबर बढ़ता ही जा रहा है, जिसको लेकर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी चिंता व्यक्त की है. सैकिया ने COA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से भी मुलाकात करने का फैसला लिया है.

बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या CoE में मौजूद

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इस वक्त टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी या तो रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं या फिर अभी अपनी चोट से उबर रहे हैं, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े नाम शामिल हैं. बुमराह घुटने में सूजन की दिक्कत से जूझ रहे हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और रिहैब से गुजर रहे हैं.

साई सुदर्शन और वरुण चक्रवर्ती समेत कई मुख्य खिलाड़ी चोटिल

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज साई सुदर्शन बाएं पैर के अंगूठे की चोट की वजह से CoE में मौजूद हैं. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव भी हैमस्ट्रिंग की दिक्कत के चलते CoE में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप भी अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहे हैं. वाशिंगटन सुंदर जांघ की मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहे हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और बल्लेबाज रियान पराग भी अपनी इंजरी से उबरने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं.

वीवीएस लक्ष्मण से मिलेंगे BCCI सचिव देवजीत सैकिया

BCCI के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, "सचिव देवजीत सैकिया स्थिति का जायजा लेने के लिए CoE के हेड वीवीएस लक्ष्मण के साथ बेंगलुरु में हों. दोनों के 9 अगस्त को एक मीटिंग होगी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर या सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजित अगरकर ऑनलाइन इस मीटिंग में शामिल होंगे या नहीं. इतने सारे कयासों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैकिया और लक्ष्मण मीडिया के कुछ सवालों का सामना कर उनके जवाब दे हैं या नहीं.

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जब इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था, तो उनका वजन निर्धारित सीमा से अधिक था. इसके बावजूद CoE ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था। यह मामला सेलेक्शन कमेटी को पसंद नहीं आया है. इसी तरह, श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से सेलेक्शन कमेटी को शुरुआत में बताया गया था कि बुमराह और सुदर्शन कम से कम 2 टेस्ट मैचों में से एक के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, स्थिति स्पष्ट होने के बाद पता चला कि चोट के बाद बुमराह के घुटने में सूजन (वॉटर रिटेंशन) हो रही है. इस वजह से बुमराह को अभी फिट होने में और भी वक्त लगेगा. वहीं साई सुदर्शन भी पूरी तरह से फिट नहीं पाए गए और सीरीज से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL वॉर्म-अप मैच में इन 5 भारतीयों का दिखा जलवा, तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में जड़े 4 छक्के

Continue reading on the app

पालक से बनाएं हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

पालक पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जी है. इससे कई टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं 4 आसान रेसिपीज.

Continue reading on the app

  Sports

1 ओवर, 4 छक्के और बेकाबू हंसी...गुरनूर बराड़ का तूफान देख गदगद हुए हेड कोच गौतम गंभीर, खड़े होकर बजाई ताली

Gautam Gambhir reactions viral video: श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोक दिए. दिलुम सुदीरा के एक ही ओवर में 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बैठे मुख्य कोच गौतम गंभीर को हंसने और स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर कर दिया. बुमराह की गैरमौजूदगी में इस तूफानी प्रदर्शन के बाद 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में गुरनूर के डेब्यू का दावा मजबूत हो गया है. Sat, 8 Aug 2026 23:17:40 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Speech: 'आप सब में...' राहुल गांधी ने क्या कहकर चौंकाया ? #shorts #prayagraj #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:39:56+00:00

Manoj Tiwari On Rahul Gandhi: सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर क्या बोल साधा निशाना? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:39:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers