गर्मी में परफ्यूम लगाने का सही तरीका सीख लें, वरना कुछ ही घंटों में उड़ जाएगा सेंट, पसीने की बदबू से हो जाएंगे परेशान
Best Way To Use Perfume In Summer: गर्मियों में पसीने की बदबू से बचने के लिए लोग डियो और परफ्यूम तो खूब छिड़कते हैं, लेकिन कुछ भी बहुत देर तक काम नहीं आता है. क्योंकि तेज धूप से सेंट उड़ने लगता है. यदि आप भी गर्मी में लंबे समय तक फ्रेश स्मेल करते रहना चाहते हैं, तो यहां परफ्यूम लगाने का सही तरीका जान लीजिए.
अल्लू अर्जुन की तारीफ पर शाहरुख खान ट्रोल:SRK ने फिल्म राका के फर्स्टलुक को शानदार बताया; लोग बोले- धुरंधर 2 पर चुप क्यों
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म राका के फर्स्टलुक की तारीफ की है। कल अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर जारी किया था। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ' लिखा, "हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन। 'राका' का पोस्टर आपकी तरह ही शानदार और दिलचस्प है। मैं इस प्रोजेक्ट को देखने के लिए बेसब्र हूं। एटली के शब्दों में कहूं तो यह एक्सपीरियंस मास मास मास... कहलाएगा। ऑल द बेस्ट एटली।" वहीं दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' के फैंस शाहरुख के इस पोस्ट के बाद नाराज हो गए हैं। फैंस का कहना है कि शाहरुख ने ग्लोबल लेवल पर रिकॉर्ड तोड़ रही 'धुरंधर 2' पर अब तक चुप्पी क्यों साधी हुई है। वहीं अल्लू अर्जुन ने शाहरुख के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने शाहरुख को शुक्रिया कहते हुए उम्मीद जताई कि वे इस प्रोजेक्ट से सबका दिल जीतेंगे। ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी से नाराज हुए फैंस शाहरुख और अल्लू की इस बॉन्डिंग के बीच 'धुरंधर 2' के फैंस ने शाहरुख खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, लेकिन शाहरुख ने इस पर कोई पोस्ट नहीं किया है। एक यूजर ने लिखा, "आपको धुरंधर पर भी कुछ कहना चाहिए था, वह भी इंडियन मूवी है।" वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें 'इनसिक्योर' बताते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों को भी सपोर्ट करना चाहिए। पोस्टर में दिखा एक्टर का डरावना अवतार पोस्टर की बात करें तो अल्लू अर्जुन इसमें बिल्कुल बदले हुए दिख रहे हैं। प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से उन्हें काफी उम्रदराज दिखाया गया है। उनकी आंखों में गहरा काजल है और ऊनी कपड़ों से एक बड़ा पंजा बाहर निकलता दिख रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, "खुद को एक ऐसी सोच के लिए तैयार करें जो सीमाओं से परे है।" इस लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में एक्टर का किरदार काफी डार्क और रहस्यमयी होने वाला है। 800 करोड़ का बजट और 4 अलग किरदार रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राका' का कुल बजट करीब 800 करोड़ रुपए है। इसमें से 200 करोड़ रुपए प्रोडक्शन और 250 करोड़ रुपए सिर्फ VFX पर खर्च किए जा रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि 4 अलग-अलग किरदार निभाएंगे। इसमें वे दादा, पिता और दो बेटों के रोल में दिख सकते हैं। फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स (दो अलग दुनियाओं) के इर्द-गिर्द घूम सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















