Responsive Scrollable Menu

अल्लू अर्जुन की तारीफ पर शाहरुख खान ट्रोल:SRK ने फिल्म राका के फर्स्टलुक को शानदार बताया; लोग बोले- धुरंधर 2 पर चुप क्यों

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म राका के फर्स्टलुक की तारीफ की है। कल अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर जारी किया था। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ' लिखा, "हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन। 'राका' का पोस्टर आपकी तरह ही शानदार और दिलचस्प है। मैं इस प्रोजेक्ट को देखने के लिए बेसब्र हूं। एटली के शब्दों में कहूं तो यह एक्सपीरियंस मास मास मास... कहलाएगा। ऑल द बेस्ट एटली।" वहीं दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' के फैंस शाहरुख के इस पोस्ट के बाद नाराज हो गए हैं। फैंस का कहना है कि शाहरुख ने ग्लोबल लेवल पर रिकॉर्ड तोड़ रही 'धुरंधर 2' पर अब तक चुप्पी क्यों साधी हुई है। वहीं अल्लू अर्जुन ने शाहरुख के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने शाहरुख को शुक्रिया कहते हुए उम्मीद जताई कि वे इस प्रोजेक्ट से सबका दिल जीतेंगे। ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी से नाराज हुए फैंस शाहरुख और अल्लू की इस बॉन्डिंग के बीच 'धुरंधर 2' के फैंस ने शाहरुख खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, लेकिन शाहरुख ने इस पर कोई पोस्ट नहीं किया है। एक यूजर ने लिखा, "आपको धुरंधर पर भी कुछ कहना चाहिए था, वह भी इंडियन मूवी है।" वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें 'इनसिक्योर' बताते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों को भी सपोर्ट करना चाहिए। पोस्टर में दिखा एक्टर का डरावना अवतार पोस्टर की बात करें तो अल्लू अर्जुन इसमें बिल्कुल बदले हुए दिख रहे हैं। प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से उन्हें काफी उम्रदराज दिखाया गया है। उनकी आंखों में गहरा काजल है और ऊनी कपड़ों से एक बड़ा पंजा बाहर निकलता दिख रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, "खुद को एक ऐसी सोच के लिए तैयार करें जो सीमाओं से परे है।" इस लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में एक्टर का किरदार काफी डार्क और रहस्यमयी होने वाला है। 800 करोड़ का बजट और 4 अलग किरदार रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राका' का कुल बजट करीब 800 करोड़ रुपए है। इसमें से 200 करोड़ रुपए प्रोडक्शन और 250 करोड़ रुपए सिर्फ VFX पर खर्च किए जा रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि 4 अलग-अलग किरदार निभाएंगे। इसमें वे दादा, पिता और दो बेटों के रोल में दिख सकते हैं। फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स (दो अलग दुनियाओं) के इर्द-गिर्द घूम सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Continue reading on the app

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

साउथ एक्टर प्रभास और 'एनिमल' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'धुरंधर 2' देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को एक लोकल थिएटर की प्रीमियम सीटों पर स्पॉट किया। दोनों अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' के काम से छोटा सा ब्रेक लेकर सिनेमाघर पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रभास बड़े पर्दे पर फिल्म देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। संदीप बोले- इंडस्ट्री बिल्ली की तरह चुप बैठी रही संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'धुरंधर 2' का रिव्यू देते हुए X पर लिखा, “लेखकों और एक्टर्स ने प्रोपेगेंडा के दम पर अपने करियर बनाए और पूरी इंडस्ट्री बिल्ली की तरह चुप बैठी रही। अब वही गुट 'धुरंधर' का मजाक उड़ा रहा है। अगर आपकी पहली सोच ही किसी का मजाक उड़ाना है, तो खुद को लिबरल कहना बंद कर दीजिए। समझ नहीं आता कि सच को प्रोपेगेंडा कब से कहा जाने लगा... अजीब समय है। मुद्दे की बात पर आते हैं... मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि ये काली नजर ऐसे नहीं जाएगी। मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, इसके लिए पूरा खेत जलाना पड़ेगा। कल रात 'धुरंधर 2: द रिवेंज' देखी... शानदार फिल्म है।” आदित्य धर ने संदीप को दिया जवाब आदित्य ने संदीप के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा मेरे प्यारे संदीप मुझे सच में यह बहुत अच्छा लगता है कि तुम अपनी बात पर डटे रहते हो और सही समय पर उसका जवाब भी देते हो। इसमें एक सच्चाई और भरोसा दिखता है, जिसका मैं दिल से सम्मान करता हूं। मैं हमेशा इस बात की तारीफ करता रहा हूं कि तुम बिना किसी शक या शोर-शराबे के अपने सिनेमा के साथ खड़े रहते हो। तुम्हारा यह भरोसा हम सबको अपनी आवाज़ पर विश्वास करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।प्रभास सर को मेरी तरफ से प्यार देना। तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार और फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए शुभकामनाएं। मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। और अगर कभी मैं किसी तरह मदद कर सकूँ, तो मुझे सच में खुशी होगी। एक बार फिर धन्यवाद। दीपिका की एग्जिट के बाद चर्चा में 'स्पिरिट' प्रभास और वांगा की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' हाल ही में स्टार कास्ट में बदलाव के कारण चर्चा में थी। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाने वाली थीं, लेकिन उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने काम के लिए 8 घंटे की शिफ्ट और मोटी फीस की मांग रखी थी, जिस पर बात नहीं बन पाई। अब उनकी जगह फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है। 2027 में आएगी फिल्म ‘स्पिरिट’ संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की 'स्पिरिट' को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप है। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास फिलहाल अपने पाइपलाइन के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में बिजी हैं, जिसके बाद वे पूरी तरह 'स्पिरिट' के काम में जुटेंगे। प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड टूटा प्रभास का यह फिल्म देखना इसलिए भी खास है क्योंकि 'धुरंधर 2' ने उनकी अपनी फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' का करीब एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'बाहुबली 2' का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 1,033 करोड़ रुपए था। वहीं, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1,041.27 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर उनसे आगे निकल चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: जेडी वेंस इस्लामाबाद जाएंगे या नहीं? #usiranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:39:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: लोकसभा की सीटें मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी! #loksabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:20:30+00:00

Ambedkar Jayanti 2026: बाबा साहेब की जयंती से पहले सपा का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में लगे हजारों पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:30:01+00:00

The US military has relied on an all-volunteer force since 1973. #Military #Draft #USNews #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:29:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers