चीन के 'Nostradamus' की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order
संजीव गोयनका की दरियादिली! कोलकाता के ईडन गार्डन्स में किया दिल छू लेने वाला काम, फैंस पर हुए मेहरबान
IPL 2026 : कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और कोलकाता को पहले बैटिंग का न्योता दिया. इसके बाद केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए. अब तक लखनऊ की टीम 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 95 रन बना चुकी है और जीत से दूर है. लेकिन उससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने फैंस का दिल जीत दिया है.
एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर कुछ ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.
संजीव गोयनका ने जीता फैंस का दिल
दरअसल, आज के मैच के दौरान संजीव गोयनका का एक वीडियो कोलकाता के ईडन गार्डन्स से सामने आया है. इस वीडियो में वो मैदान के अंदर स्ट्रैंड में मौजूद हैं. उनके पास उनके कर्मचारी खड़े हुए हैं, जिसने हाथों में कपड़े यानी की लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी लगी हुई है. वो उनके हाथों से एलएसजी की जर्सी लेकर फैंस में बांट रहे हैं.
LSG Owner Sanjiv Goenka in the stands at Eden Gardens.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 9, 2026
Engaging with KKR fans. pic.twitter.com/aRIUyNTVmU
उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स के अंदर फैंस को फ्री में लखनऊ सुपर जायंट्स की टी-शर्ट बांटकर फैंस का दिल जीत लिया है. वो वहां मौजूद फैंस को अपने हाथों से टी-शर्ट गिफ्ट कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
इस मामले को लेकर चर्चाओं में रहे थे गोयनका
इससे पहले संजीव गोयनका लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद चर्चाओं में आए थे. जब उन्होंने मैदान पर आकर कप्तान ऋषभ पंत की क्लास लगाई थी. वो इससे पहले केएल राहुल के साथ भी ऐसा कर चुके हैं. जब राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हुआ करते थे.
Social media shows one side of Sanjiv Goenka.
— Rupesh Kumar (@drona_17) March 31, 2026
But this is the real side of Sanjiv Goenka - calm, supportive and always backing his team.
One of the best owners in the league. ????❤️ pic.twitter.com/9FEPzQnM9G
Sanjiv Goenka and team have an animated chat with Pant after the match pic.twitter.com/1VYKHj5Iyk
— ट्वीटचोर (@DevnFlix) April 2, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड
एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.
ये भी पढ़ें : KKR vs LSG: नॉट आउट थे फिन एलन, फिर क्यों दिया गया आउट? विवादित कैच के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ा बवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















