Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 8 अप्रैल की सुबह राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में शुरू हुआ। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और एक महत्वपूर्ण भाषण दिया।

चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि हमें नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर उनके विचारों को अपना मार्गदर्शक मानना चाहिए, नए युग में सेना को मजबूत करने पर उनके विचारों को पूरी तरह से लागू करना चाहिए, वैचारिक सुधार करना चाहिए, राजनीतिक प्रशिक्षण को गहरा करना चाहिए, हमारे सैन्य कैडरों के क्रांतिकारी निर्माण को मजबूत करना चाहिए, हमेशा जन सेना की पवित्रता और गौरव को बनाए रखना चाहिए और एक बिल्कुल नए राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ सेना की स्थापना की शताब्दी का स्वागत करना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा कि हमारी पार्टी और हमारी सेना आदर्शों और विश्वासों से एकजुट हैं। सीपीसी और जन सेना में शामिल होने के लिए, व्यक्ति को मार्क्सवाद में दृढ़ विश्वास रखना चाहिए और पार्टी के विश्वासों, पार्टी के संगठन और पार्टी के उद्देश्य के प्रति वफादार होना चाहिए।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी पार्टी एक मार्क्सवादी पार्टी है जो हमेशा जनता के व्यापक जनसमूह के मूलभूत हितों का प्रतिनिधित्व करती है। इसका अपना कोई स्वार्थ नहीं है, और व्यक्तिगत लाभ की तलाश और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के सभी विचार और कार्य पार्टी के स्वभाव और उद्देश्य के विपरीत हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूएन और सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर चीन और रूस के बीच सलाह मशविरा

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री के सहायक छाई वेई ने 8 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में रूसी उप विदेश मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से जुड़े मुद्दों पर सलाह मशविरा किया।

इस मौके पर दोनों पक्षों ने मुख्य तौर पर वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, यूएन व सुरक्षा परिषद के कार्य और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर गहन रूप से विचार विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने बहुपक्षवाद की रक्षा कर यूएन से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने पर सहमति कायम की। ताकि मुख्य मुद्दों के राजनीतिक समाधान में प्रयास किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: लखनऊ का चौधरी, कोलकाता पर पड़ा भारी, इन 9 शॉट्स से छीना मैच

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 के 15वें मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 182 रनों का टारगेट हासिल करके सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की. इस मैच में मुकुल चौधरी टीम की जीत के हीरो रहे. Thu, 09 Apr 2026 23:20:00 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane News: “किसी के अब्बा का पाकिस्तान..” नितेश राणे का चौंकाने वाला बयान | #viralvideo #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:30:58+00:00

Wife Kill Husband: पति की हत्या, पत्नी ने रचा लूट का ड्रामा! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:15:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कॉपी-पेस्ट के लिए उड़ा शहबाज का मजाक | #pakistannews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:00:41+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कॉपी-पेस्ट के लिए उड़ा शहबाज का मजाक | #pakistannews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:11:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers