यूएन और सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर चीन और रूस के बीच सलाह मशविरा
बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री के सहायक छाई वेई ने 8 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में रूसी उप विदेश मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से जुड़े मुद्दों पर सलाह मशविरा किया।
इस मौके पर दोनों पक्षों ने मुख्य तौर पर वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, यूएन व सुरक्षा परिषद के कार्य और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर गहन रूप से विचार विमर्श किया।
दोनों पक्षों ने बहुपक्षवाद की रक्षा कर यूएन से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने पर सहमति कायम की। ताकि मुख्य मुद्दों के राजनीतिक समाधान में प्रयास किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
चीन में लघु व मझौले उद्यमों के लिए विकास वातावरण में लगातार सुधार जारी
बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने वाले केंद्र ने लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों के विकास वातावरण पर 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। चीन में 90 प्रतिशत से अधिक निजी उद्यम लघु एवं मझौले आकार के उद्यम (एसएमई) हैं।
रिपोर्ट में मूल्यांकन लक्ष्यों के रूप में 50 विशिष्ट शहरों का चयन किया गया और बाजार वातावरण, कानूनी वातावरण, वित्तपोषण वातावरण, नवाचार वातावरण और नीतिगत वातावरण जैसे संकेतकों का आकलन किया गया।
परिणामों से पता चलता है कि चीन में एसएमई के लिए समग्र विकास वातावरण में साल दर साल सुधार हो रहा है, विकास वातावरण में शहरों और क्षेत्रों के बीच का अंतर कम हो रहा है, बाजार पहुंच की बाधाएं तेजी से दूर हो रही हैं, एकीकृत राष्ट्रीय बाजार का निर्माण गहरा रहा है और क्षेत्रीय विकास का संतुलन धीरे-धीरे सुधर रहा है।
इस आकलन से पता चलता है कि भाग लेने वाले शहरों में एसएमई की परिचालन स्थितियां धीरे-धीरे स्थिर हो रही हैं, उनका लचीलापन और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले उद्यमों की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, और नवाचार में उनकी अग्रणी भूमिका अधिक प्रमुख होती जा रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















