Responsive Scrollable Menu

एआई नहीं, हकीकत का खौफनाक आईना: एक घर में 250 कुत्ते, तस्वीरों ने सबको चौंकाया!

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ये कहानी है लंदन के एक घर और उसमें रहने वाले 250 पूडल डॉग्स की। छोटे-छोटे कमरे और कैमरे की ओर हसरत भरी निगाहों से देखते इंसान के सबसे प्यारे दोस्त। ब्रिटेन की पशु कल्याण संस्था, रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स (आरएसपीसीए) ने 2 अप्रैल को इन कुत्तों की एक तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की लंबे चौड़े नोट के साथ! मकसद इनको बचाना और उन हालात के बारे में बताना था जिसमें ये रहने को मजबूर थे। कुछ की हालत गंभीर थी तो कुछ कुपोषण से जूझ रहे थे।

जिसने भी तस्वीरें देखी, उन्हें लगा ये तकनीक का खेल है! मान लिया ये किसी एआई टूल का कमाल है। लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो मामला कहीं ज्यादा गंभीर और परेशान करने वाला निकला।

आरएसपीसीए के अनुसार कुछ अधिकारियों को एक मकान में अत्यधिक संख्या में कुत्तों के होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि छोटे-छोटे कमरों में बड़ी संख्या में कुत्ते ठूंसे हुए थे। गंदगी, बदबू और अव्यवस्था के बीच रह रहे इन डॉग्स की हालत ऐसी थी कि तस्वीरें देखने वालों को यकीन ही नहीं हुआ कि यह असली हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही कई लोगों ने इन्हें “एआई-जनरेटेड” ही माना। इसके बाद आरएसपीसीए को स्पष्ट करना पड़ा कि ये तस्वीरें वास्तविक हैं और किसी भी तरह की डिजिटल हेरफेर का हिस्सा नहीं हैं। संस्था ने इसे “ओवरक्राउडिंग और लापरवाही का चरम उदाहरण” बताया।

जांच में सामने आया कि इतने बड़े पैमाने पर कुत्तों की संख्या बढ़ने के पीछे अनियंत्रित प्रजनन और मालिक की क्षमता से अधिक जानवर पाल लेना मुख्य कारण हो सकता है। संस्था के अनुसार कई मामलों में आर्थिक दबाव और देखभाल की कमी भी ऐसी स्थितियों को जन्म देती है।

राहत कार्य के दौरान दर्जनों कुत्तों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया, जबकि बाकी को अलग-अलग पशु संगठनों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। संस्था के मुताबिक ऐसे मामलों में जानवर लंबे समय तक तनाव, कुपोषण और संक्रमण जैसी समस्याओं से जूझते हैं, जिनसे उबरने में समय लगता है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ब्रिटेन में “मल्टी-एनिमल” मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पशु कल्याण संगठनों का मानना है कि पालतू जानवर रखना केवल भावनात्मक निर्णय नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे नजरअंदाज करने के परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं।

आरएसपीसीए के अनुसार पिछले एक साल ही में उनके सामने करीब 75 मामले सामने आए, जिनमें से हर एक में करीब 100 कुत्तों को रेस्क्यू किया गया।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Sara Arjun: संजय लीला भंसाली की फिल्म में 'मधुबाला' बनेंगी सारा अर्जुन, एक्ट्रेस के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Sara Arjun New Project: अभिनेत्री सारा अर्जुन जल्द ही संजय लीला भंसाली और जसमीत के रीन की अगली फिल्म में दिग्गज अदाकारा मधुबाला का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का उद्देश्य मधुबाला के जीवन और उनके करियर के संघर्षों को पर्दे पर उतारकर हिंदी सिनेमा के 'स्वर्ण युग' को एक भव्य श्रद्धांजलि देना है।

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम के नाम विश्व कीर्तिमान... कोहली-गेल को छोड़ा पीछे, टी20 में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Babar Azam fastest 12000 t20 runs: बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे तेज 12,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 338 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के खिलाफ 87 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. बाबर अब शोएब मलिक के बाद इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. Thu, 9 Apr 2026 23:16:42 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ममता सरकार पर पीएम के 3 बड़े आरोप | Himanta Sarma | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:23:34+00:00

Pakistan vs Iran: ईरान के साथ पाकिस्तान का 'खेला'! #shorts #shehbazsharif #iranamericawar #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:27:22+00:00

सड़क, नाली, पानी मूलभूत अधिकार है! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:15:49+00:00

Aaj Ka Sutra: अहंकार से कैसे बचें? #shorts #ego #humility #selfimprovement #mentalpeace #awareness #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:22:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers