देख लो पाकिस्तान भारतीय सेना का पराक्रम! अब प्रचंड और अपाचे कुछ ऐसे करेंगे संहार, बचना मुश्किल
भारतीय सेना ने आधुनिक युद्ध की रणनीतियों को एक नया आयाम दिया है. बेंगलुरु से पोखरण तक सेना ने स्वदेशी प्रचंड और अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टरों के जरिए अपनी मारक क्षमता का वो प्रचंड प्रदर्शन किया है, जो दुश्मन के दिल में दहशत पैदा कर दे. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खुद बेंगलुरु में प्रचंड में उड़ान भरकर स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर मुहर लगाई, तो वहीं पोखरण की रेतीली जमीं पर अपाचे ने पहली बार फील्ड फायरिंग का प्रदर्शन कर दिखा दिया कि दुश्मन चाहे पहाड़ पर छिपा हो या रेगिस्तान में, उसका बच पाना अब नामुमकिन है.
शादी से पहले दूल्हा पहुंचा SDM ऑफिस… गैस सिलेंडर नहीं मिला तो प्रशासन से लगाई गुहार, मामला बना चर्चा का केंद्र
Dausa News : दौसा जिले के सिकराय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां अपनी शादी की तैयारियों में जुटा एक दूल्हा तब परेशान हो गया जब उसे समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला. हालात ऐसे बने कि वह सीधे जनसुनवाई में एसडीएम कार्यालय पहुंच गया और अपनी समस्या प्रशासन के सामने रख दी. सतीश नाम के इस युवक की 21 अप्रैल को शादी है, जबकि घर में दो बहनों की शादी 19 अप्रैल को होने वाली है. ऐसे में घर में बड़े स्तर पर भोजन की व्यवस्था करनी है, लेकिन गैस की कमी ने पूरी तैयारी को प्रभावित कर दिया. दूल्हे की गुहार सुनते ही एसडीएम नवनीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए. इस घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि आम जरूरतों के लिए भी लोगों को किस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





