Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली से जुड़े सवाल पर आग बबूला हो गए बाबर आजम, कहा-खत्म कर दें आप...

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के फैंस उनकी तुलना अक्सर विराट कोहली के साथ करते हैं। हालाकिं, रिकॉर्ड्स के मामले में दोनों के बीच बहुत बड़ा फर्क है। जहां विराट कोहली मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं वहीं बाबर आजम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएसएल मैच के बाद जब बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उस दौरान एक पत्रकार ने उनसे कोहली से तुलना पर सवाल पूछ लिया जो पाकिस्तानी खिलाड़ी को पसंद नहीं आया। 

बाबर आजम की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पत्रकार ने उनसे पूछा कि, इसी कारण से आपकी तुलना विराट कोहली से भी होती है। लेकिन जिस तरह विराट कोहली मैचों को फिनिश करते हैं आप अंजाम तक क्यों नहीं पहुंचा पाते? कोहली को दुनिया का चेज मास्टर कहा जाता है जो लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी टीमों के खिलाफ कई बार अपनी जीत को जीत दिला चुके हैं। 

वहीं इस सवाल पर बाबर आजम पत्रकार पर भड़क गए और उसे टोकते हुए कहा कि, खत्म कर दें आप, आप जिस तरह से अपना ये सवाल कर रहे हैं, आप छोड़ दें उसे। हालांकि, पत्रकार ने फिर अपना सवाल दोहराया तो उन्होंने कहा कि मैंने काफी मैच फिनिश किए हैं, आपको लगता होगा कि मैंने फिनिश नहीं किए, लेकिन मैंने कई मैच फिनिश किए हैं। 

Continue reading on the app

Still Alive में Samay Raina ने बयां किया Psychosis का दर्दनाक अनुभव, जानें इसके बारे में

समय रैना ने अपने नए वीडियो Still Alive के साथ एक बार फिर जोरदार वापसी की है। ये वापसी ऐसे समय में आई है जब India's Got Latent विवाद को एक साल से ज्यादा हो चुका है। वीडियो में समय ने साफ तौर पर उन लोगों पर तंज कसा, जिनमें रणवीर अल्लाहबादिया भी शामिल हैं, जो उस समय लाइमलाइट लेने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही, उन्होंने अपने पिता का भी जिक्र किया और बताया कि उनके सबसे मुश्किल समय में वही उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।

मेंटल हेल्थ पर क्या बोले समय रैना?

समय ने बताया कि जब ये विवाद शुरू हुआ, तब वो यूएस टूर पर थे। अपने दूसरे शो के दौरान उन्हें अचानक ऐसी हालत का सामना करना पड़ा जिसे उन्होंने साइकोसिस जैसा बताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी एंग्जायटी अटैक होते रहे हैं, लेकिन इस बार हालत ज्यादा खराब हो गई। शो से पहले उन्हें कंपकंपी, तेज धड़कन, ज्यादा पसीना और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानी होने लगी। ये सब कुछ चक्कर आने जैसा महसूस हो रहा था। थेरेपिस्ट ने उन्हें परफॉर्म न करने की सलाह दी थी, लेकिन फिर भी समय स्टेज पर गए और शो किया।
 

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में Dehydration के ये Symptoms जानलेवा हैं, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

 

साइकोसिस क्या होता है?

सीधी भाषा में समझें तो साइकोसिस एक ऐसी स्थिति होती है, जब इंसान कुछ समय के लिए असलियत और अपने दिमाग में चल रही बातों के बीच फर्क करना भूल जाता है। हालांकि, आम बातचीत में लोग इस शब्द का इस्तेमाल तब भी करते हैं जब मानसिक दबाव इतना ज्यादा हो जाए कि सोच को संभालना मुश्किल लगने लगे।
 

इसे भी पढ़ें: Summer में चाय-कॉफी पीने की लत हो सकती है जानलेवा, ये बदलाव बचा सकते हैं आपकी जान


ह्यूमर कैसे एक ढाल बन जाता है?

ऐसी मुश्किल हालत में, जैसा समय रैना ने झेला, ह्यूमर कई बार एक ढाल की तरह काम करता है। जब इंसान अंदर से बहुत दबाव में होता है, तो वो मजाक और कॉमेडी के जरिए उस दर्द को थोड़ा हल्का करने की कोशिश करता है। सामने से देखने पर लगता है कि वो बस मजाक कर रहा है, लेकिन असल में वो उसी के जरिए खुद को संभाल रहा होता है। समय ने भी अपने वीडियो में तंज और ह्यूमर का इस्तेमाल करके ना सिर्फ लोगों को जवाब दिया, बल्कि अपने उस मुश्किल दौर को भी थोड़ा आसान बनाने की कोशिश की। यही वजह है कि कई बार कॉमेडी सिर्फ हंसाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को टूटने से बचाने का तरीका भी बन जाती है।

साइकोसिस होने पर खुद को कैसे संभालें?

अगर किसी को साइकोसिस जैसी स्थिति महसूस हो रही है, तो सबसे पहले खुद को सुरक्षित और शांत रखने की कोशिश करें। ऐसे समय में अकेले रहने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति परिवार या दोस्त के साथ रहना ज्यादा मददगार होता है। गहरी सांस लेना, आसपास की चीजों पर ध्यान देना (जैसे क्या दिख रहा है, क्या सुनाई दे रहा है) दिमाग को थोड़ा स्थिर करने में मदद करता है। सबसे जरूरी बात, इसे नजरअंदाज न करें और जितनी जल्दी हो सके किसी डॉक्टर या थेरेपिस्ट से बात करें, क्योंकि सही मदद और इलाज से इस स्थिति को संभाला जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल असली क्रिकेट नहीं... PSL में खेल रहे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के बिगड़े बोल, पंजाब किंग्स में रह चुका है शामिल

Rilee Rossouw controversial statement about IPL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लेडियेटर में खेल रहे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक विवादित बयान दिया है. रूसो ने कहा है कि आईपीएल क्रिकेट कम और बॉलीवुड की मूवी ज्यादा है. Sat, 11 Apr 2026 19:30:37 +0530

  Videos
See all

UP News: CM योगी का बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को तोहफा |#ytshorts #cmyogi #shorts #uppolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:14:51+00:00

SIR Controversy:'फर्जी वोटर आउट'... फिर विपक्ष को क्यों डाउट?|#shorts #cmyogi #akhileshyadav #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:15:03+00:00

Breaking News: ट्रंप का दावा, अमेरिका में सबसे ज्यादा तेल #donaldtrump #iranisraelwar #virashorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:10:35+00:00

PM Modi West Bengal Visit: Siliguri से PM Modi का रोड शो | Bengal Elections 2026 | PM Modi Road Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:13:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers