हताश डेविड मिलर का कप्तान अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला, ड्रेसिंग रुम का बदल दिया पूरा माहौल
We keep smiling ???????? pic.twitter.com/DWdyihcmzA
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 9, 2026
Dhurandhar 2 Controversy: ‘धुरंधर 2’ पर कानूनी संकट! 37 साल पुराने गाने को लेकर मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज
Dhurandhar 2 The Revenge Controversy: धुरंधर 2 अब कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन इसी बीच एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।
गाने को लेकर उठा विवाद
फिल्म के गाने ‘रंग दे लाल’ को लेकर विवाद शुरू हुआ है। आरोप है कि इस गाने में पुराने सुपरहिट ट्रैक की धुन और स्टाइल को काफी हद तक कॉपी किया गया है। जिसके चलते कॉपीराइट उल्लंघन का मामला अब कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है।
Trimurti Films ने फिल्ममेकर अदित्या धर (Aditya Dhar) के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। कंपनी का दावा है कि इस गाने और उससे जुड़े म्यूजिक राइट्स पर उनका पूरा अधिकार है और बिना उनकी अनुमति के इसका इस्तेमाल किया गया है।
‘त्रिदेव’ के गाने से कनेक्शन
तिरछी टोपी वाले ओ बाबू भोले-भाले
— अपना Bollywood???? (@Apna_Bollywood) April 8, 2026
तू याद आने लगा है दिल मेरा जाने लगा है
Dhu Ran Dhar ❤️ pic.twitter.com/zQAl40hVum
बताया जा रहा है कि 1989 की फिल्म Tridev के मशहूर गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ और ‘हम प्यार करने वाले’ से मिलता-जुलता वर्जन ‘धुरंधर 2’ में इस्तेमाल हुआ है। इन गानों को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था और अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने आवाज दी थी। इसी समानता को आधार बनाकर कॉपीराइट का मुद्दा उठाया गया है।
कोर्ट से की ये मांग
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अदालत से अपील की है कि इस गाने के आगे इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने हर्जाने की मांग भी की है और कहा है कि बिना अनुमति उनके कंटेंट का उपयोग किया गया है, जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है।
मेकर्स की बढ़ी मुश्किल
कंपनी ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल फिल्म की थिएटर रिलीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल कैंपेन में किया जा रहा है। अगर कोर्ट इस पर सख्त फैसला लेता है, तो फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ सकता है।
पहले भी घिर चुकी है फिल्म
यह पहली बार नहीं है जब ‘धुरंधर 2’ विवादों में आई है। इससे पहले भी फिल्म पर कहानी चोरी करने के आरोप लगे थे। लगातार उठ रहे विवादों ने फिल्म की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मेकर्स की प्रतिक्रिया
फिलहाल इस मामले पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस पर है कि कोर्ट का क्या फैसला आता है और मेकर्स इस कानूनी चुनौती से कैसे निपटते हैं।
यह भी पढ़े - 21वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कलेक्शन में गिरावट, सिंगल डिजिट में पहुंची कमाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi





















