BREAKING: इजरायली हमले में हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के मारे जाने का दावा, बेरूत में IDF की भीषण एयरस्ट्राइक
Hezbollah chief Naim Qassem killed: इजरायली रक्षा बल (IDF) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि लेबनान की राजधानी बेरूत में बुधवार रात किए गए भीषण हवाई हमलों में हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम मारा गया है। इस ऑपरेशन में इजरायल को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के अनुसार, इस हमले में कासिम का निजी सचिव और उसका सगा भतीजा अली यूसुफ खर्शी भी मारा गया है।
X पर पोस्ट कर दी जानकारी
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, "IDF ने बेरूत में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के उप महासचिव नईम कासिम को खत्म कर दिया है। पिछले कल दक्षिण लेबनान में आतंकी बुनियादी ढांचों की एक श्रृंखला पर हमले किए गए थे।" इस पोस्ट के जरिए इजरायल ने साफ संदेश दिया है कि वह हिजबुल्लाह के कमांड स्ट्रक्चर को जड़ से खत्म कर रहा है।
צה"ל חיסל בביירות את מזכירו של מזכ"ל ארגון הטרור חיזבאללה נעים קאסם: שורת תשתיות טרור הותקפו הלילה בדרום לבנון
— צבא ההגנה לישראל (@idfonline) April 9, 2026
צה"ל תקף וחיסל אתמול את עלי יוסף חרשי, מזכירו האישי של מזכ"ל ארגון הטרור חיזבאללה, ואחיינו של נעים קאסם במרחב ביירות.
חראשי היה מקורב ויועץ אישי למזכ"ל חיזבאללה נעים…
सचिव और भतीजा भी निशाने पर
IDF ने अपने बयान में आगे बताया कि हमले के दौरान नईम कासिम का निजी सचिव अली यूसुफ खर्शी भी वहीं मौजूद था। खर्शी न केवल सचिव था, बल्कि वह कासिम का करीबी रिश्तेदार (भतीजा) भी था। इजरायल का दावा है कि इस हमले ने हिजबुल्लाह के आंतरिक प्रशासन और संचार व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
दक्षिणी लेबनान में रातभर हुई बमबारी
बुधवार की रात इजरायली वायुसेना के लिए बेहद व्यस्त रही। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाई गईं। इजरायल का कहना है कि ये हमले उन खुफिया जानकारियों के आधार पर किए गए थे, जिनमें हिजबुल्लाह के शीर्ष नेताओं के एक गुप्त ठिकाने पर जुटने की खबर थी।
KEAM 2026 Exam Date: केम परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक
KEAM 2026 Exam Date: केरल में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त (Kerala Commissioner for Entrance Examinations) ने KEAM 2026 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार KEAM परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जो राज्य के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर होगी।
कब होगी KEAM 2026 परीक्षा?
- इंजीनियरिंग परीक्षा: 17 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026
- फार्मेसी परीक्षा: 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026
परीक्षा का समय
- इंजीनियरिंग: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- फार्मेसी (सेशन 1): सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।
एडमिट कार्ड जारी
KEAM 2026 का एडमिट कार्ड 8 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Aspirant Portal” पर क्लिक करें
- अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- परीक्षा के लिए 2-3 प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
जरूरी निर्देश
एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। जिन छात्रों ने इंजीनियरिंग और फार्मेसी दोनों के लिए आवेदन किया है, वे अपने एग्जाम टाइमिंग एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें
हेल्पलाइन
किसी भी तरह की समस्या के लिए उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पडेस्क नंबर 0471-2332120 पर संपर्क कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





