Responsive Scrollable Menu

'आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है': Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि देश के युवाओं से बड़ा कोई नहीं है। राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा कि आप भारत की ताकत और शान हैं और जब मैं यह कहता हूं, तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। अमेरिका, चीन और रूस की तो बात होती है, लेकिन भारत के युवाओं का कोई मुकाबला नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहीं


प्रयागराज में राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में शिक्षा के सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं है क्योंकि इनसे नौकरी नहीं मिल सकती। भारत में रोज़गार के सभी दरवाज़े बंद हो चुके हैं। उन्होने कहा कि मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। ये शहर शिक्षा का सेंटर हुआ करता था। राहुल ने छात्रों से कहा कि आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है। युवाओं की ताकत और युवाओं का डाटा। युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी 

राहुल गांधी ने कहा कि आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता। युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपके परिवार आपकी पढ़ाई पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं और आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है, फिर भी वह सर्टिफिकेट आपको नौकरी दिलाने में नाकाम रहता है। यहाँ परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। अमीर छात्र पेपर खरीद लेते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का Rijiju से सवाल: महिला आरक्षण Bill को Delimitation से क्यों जोड़ रही Modi सरकार?


कांग्रेस नेता ने कहा कि Data युवाओं का, Potential युवाओं का, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है। 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है। लोगों से उनका Data छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है। फिर आपको कहा जाता है- Reel और Content बनाइए। लेकिन आप जान लीजिए- Reel 21वीं सदी का नया नशा है। इन सबके बाद, युवाओं से कहा जाता है: Blinkit, Uber में काम करो। मजदूरी करो, Reel बनाओ, लेकिन आपको इस देश में नौकरी नहीं मिल सकती।  
 
 
राहुल गांधी शनिवार दोपहर को अपने पैतृक घर, आनंद भवन-स्वराज भवन जाने से पहले KP ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँचे। इससे पहले, UP कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने बताया कि प्रयागराज एयरपोर्ट पर पार्टी के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनमें इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद उज्ज्वल रमन सिंह भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने आनंद भवन-स्वराज भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

Nothing Phone भारत में बढ़ाएगी बाजार, डबल स्मार्टफोन लाइनअप और नये स्टोर्स के साथ तगड़ी तैयारी

Nothing 2027 तक अपने स्मार्टफोन लाइनअप को दोगुना करने और भारत में नए रिटेल स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रहा है. दो नए स्मार्टफोन रेगुलटरी फाइलिंग में सामने आए हैं, जो कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी को दिखाते हैं.

The post Nothing Phone भारत में बढ़ाएगी बाजार, डबल स्मार्टफोन लाइनअप और नये स्टोर्स के साथ तगड़ी तैयारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: कंजूसी की भी हद होती है... सुनील नरेन से बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दिया, 3 विकेट भी निकाल लिए

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के शुरू होते ही इसका रोमांच चमर पर पहुंच गया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हर मैच में कमाल का खेल देखने को मिल रहा है. ऐसा ही मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें सुनील नरेन ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की. Sun, 9 Aug 2026 08:52:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video : कीचड़ और पानी के बीच लोगों तक पहुंचे CM हिमंत सरमा | #flood #viral #viralshorts #new #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:33:40+00:00

Dharmendra Pradhan : 'शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया क्योंकि...', धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:35:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers