Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें कब और कहां देख सकेंगे?

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और ये फिल्म हर रोज करोड़ों की कमाई कर रही हैं. ज्यादातर लोग इसे देखने के लिए थिएटर्स पर पहुंच रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कब और कहां रिलीज की जाएगी. 

ओटीटी के लिए करने होगा लंबा इंतजार?

जिन लोगों ने धुरंधर 2 थिएटर में नहीं देखी, वो बेसब्री से इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसके लिए अभी थोड़ इंतजार करना पढ़ेगा. दरअसल, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन धुरंधर 2 ने 7.90 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद ‘धुरंधर 2 ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन  (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21) में अब तक 1,246.67 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है. इसके साथ ही भारतीय नेट कलेक्शन में फिल्म ने 1,041.27 करोड़ हो गया है. ऐसे में मेकर्स  OTT प्लान को थोड़ा पीछे खिसका दिया है. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: 21वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का कहर जारी, 'पुष्पा 2' से आगे निकलने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़?

बदल गया है ओटीटी प्लेटफॉर्म

आमतौर पर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लिए करीब 8 हफ्तों का थिएट्रिकल विंडो रखा जाता है ताकि सिनेमाघरों की कमाई प्रभावित न हो. ऐसे में फिल्म 'धुरंधर 2' की लगातार सफलता को देखते हुए मेकर्स भी इसी रणनीति पर चल रहे हैं. वहीं, अपको बता दें कि, धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज नहीं होगा, हालांकि इसका पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. लेकिन  'धुरंधर: द रिवेंज' का डिजिटल प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) हो सकता है.

कब ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म?

धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज (Dhurandhar 2 OTT Release) को लेकर फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म अगले महीने मई 2026 के आखिरी सप्ताह या फिर जून 2026 के पहले हफ्ते में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है. ऐसे में फिलहाल ऑडियंस को इसका लंबा इंताजर करना पड़ेगा. 

दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है धुरंधर 2

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,041.27 करोड़ का कलेक्शन कर बाहुबली 2 (Baahubali 2) के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक, बाहुबली 2 ने भारत में  1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे धुरंधर ने 20 दिनों में तोड़ दिया था. वहीं, ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. . वहीं पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा 2 (Pushpa 2) है, जिसका 1234.10 करोड़ का कलेक्शन है. 

ये भी पढ़ें- 'रहमान डकैत से नहीं डरते थे चौधरी असलम', पत्नी ने किया खुलासा, बलूच महिलाओं के लिए केहि ये बात

Continue reading on the app

लव जिहाद के आरोपों के बीच मुस्लिम पति संग हनीमून मना रहीं मोनालिसा, फरमान खान संग वीडियो वायरल

Monalisa Enjoye Honeymoon With Muslim Husband Farman Khan: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी, खासकर शादी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने हाल ही में फरमान खान के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी की थी, जिसके बाद से यह जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है.

शादी के बाद वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

वहीं शादी के बाद अब मोनालिसा और फरमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की झलक देखने को मिलती है. वीडियो में एक बेहद खूबसूरत लोकेशन दिखाई दे रही है, जिसे देखकर कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कपल हनीमून पर गया हुआ है. हालांकि पोस्ट में इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

रोमांटिक गाने के साथ शेयर किया वीडियो

फरमान खान ने इस वीडियो को मोनालिसा के साथ कोलैब पोस्ट के रूप में शेयर किया है और इसके साथ अरिजीत सिंह की आवाज में एक रोमांटिक गाना जोड़ा है, जो वीडियो को और भी खास बना रहा है. वीडियो की शूटिंग भी बेहद खूबसूरती से की गई है, जिसमें मोनालिसा की सादगी और लोकेशन की खूबसूरती दोनों ही दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं.

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

मोनालिसा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी उनके रिश्तेदार (बुआ के बेटे) से कराना चाहते थे, लेकिन वह फरमान खान से ही शादी करना चाहती थीं. इसके बाद उन्होंने फरमान से बात की और दोनों ने मुंबई में शादी करने का फैसला किया. इस शादी में फरमान के परिवार को पहले से जानकारी नहीं थी, जबकि मोनालिसा के पिता को सब पता होने के बावजूद वे इस समारोह में शामिल नहीं हुए.

‘लव जिहाद’ के आरोपों पर दिया जवाब

शादी के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में तब आया जब फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोनालिसा का “माइंड वॉश” किया गया है और वह “लव जिहाद” का शिकार हुई हैं. हालांकि मोनालिसा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और इस रिश्ते में किसी तरह का दबाव नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला है.

सोशल मीडिया पर छाया कपल

विवादों और चर्चाओं के बीच मोनालिसा और फरमान खान की जोड़ी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है. उनके वीडियो और पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ भी हो रही है.

कैसे हुई फरमान खान से मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा की मुलाकात फरमान खान से एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई. बताया जाता है कि दोनों किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मिले थे और वहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

कौन हैं फरमान खान?

फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं. हालांकि कई रिपोर्ट्स में उन्हें महाराष्ट्र का बताता गया है. इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, फरमान पेशे से एक एक्टर और मॉडल हैं. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कुछ छोटी फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था. हालांकि फरमान खान अभी बड़े फिल्म स्टार नहीं हैं, लेकिन मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.अब वो मोनालिसा को से शादी करने के बाद चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें: सबने समझा नाकाम, फिर जया बच्चन ने किया भरोसा, अमिताभ बच्चन के बुरे वक्त में एक्ट्रेस ने ऐसे थामा हाथ

Continue reading on the app

  Sports

जीतने की रेस में थी दिल्ली कैपिटल्स , ये ओवर बना चेन्नई के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट

CSK vs DC Turning Point: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की. दूसरी पारी के 19वें ओवर में ट्रिस्टब्स स्टब्स के विकेट ने चेन्नई की जीत तय कर दी. स्टब्स के क्रीज पर रहने से दिल्ली मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन उनका आउट होना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. स्टब्स 38 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए. Sun, 12 Apr 2026 04:46:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Pakistan पर Israel की 'ट्वीट स्ट्राइक'! | Iran | America | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T23:50:11+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha: 'अग्नि-6' का सस्पेंस तनाव में PAK-China! | PM Modi | Agni Missile #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T23:46:17+00:00

Himanta Biswa Sarma News | हिमंत बिश्व शर्मा ने ये कहकर सबको चौंकाया! #himantabiswasarma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:00:59+00:00

Himanta Biswa Sarma News | Assam में चुनावी घमासान पर हिमन्त बिश्व शर्मा ने कह दी ये बड़ी बात |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T23:53:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers